रायगढ़खेल

बीसीसी कप कोड़पाली ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन,

पुसौर – फाइनल मुकाबले में दिखा रोमांच
पुसौर क्षेत्र के कोड़पाली गाँव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। फाइनल मैच में बोड़ाझरिया और केनसरा दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पूरे मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।
बोड़ाझरिया और केनसरा दोनों टीमों के बीच फ़ाइनल मुकाबला में केनसरा टीम टॉस जीत कर बेटिंग लेने का निर्णय लिया बेटिंग में केनसरा टीम 99 रनों का लक्ष्य बोड़ाझरिया टीम को दिया।
आखिरी ओवर में मुकाबला बहुत ही रोमांचक मोड़ आया जब बोड़ाझरिया टीम को एक गेंद में 4 रन की जरूरत था बोड़ाझरिया टीम के खिलाडी ने आखिरी गेंद में छक्का लगा कर अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई।


फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित समापन समारोह में विजेता बोड़ाझरिया को प्रथम पुरस्कार 21000 एवं ट्रॉफी उपविजेता टीम केनसरा टीम को द्वितीय पपुरस्कार 11000 रु नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों फ़ाइनल मुकाबला के बोड़ाझरिया टीम खिलाडी मैन ऑफ़ द मैच पुरस्कार 1100 रु आकाश देहरी को दिया गया

पुरे टूनामेंट में अच्छे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द सीरिज पुरस्कार 2100 रु केनसरा टीम के तोष भोय को पुरस्कार प्रदान किए गए।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच विनोद पंडा ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे की सीख देता है। उन्होंने आयोजन समिति द्वारा सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों की सराहना की।
टूर्नामेंट के सफल आयोजन में खिलाड़ियों, आयोजन समिति के सदस्य कोड़पाली कप्तान अक्षय गुप्ता, प्रदीप भोय, डीजे गुप्ता, किसन गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, इमरान मोहम्मद, दीपक गुप्ता, लोकेश गुप्ता, गौतम पाव, रोशन गुप्ता, और सहयोगकर्ताओं एवं दर्शकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने मुख्य अतिथियों सरपंच विनोद पंडा, अविनाश गुप्ता, अशोक गुप्ता, धीरेन्द्र गुप्ता, राधे गुप्ता खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।
इस शानदार आयोजन के साथ क्रिकेट टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button