IND vs WI 2nd ODI : शुभमन गिल की नाबाद 223 रनों की पारी, हिटमैन शर्मा का भी शतक, 406 रनों का चेज भी पड़ गया छोटा, 8 विकेट से जीता भारत
IND vs WI 2nd ODI गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में भारतीय टीम ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया। भारत ने पहली बार 400 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का सफल रनचेज किया। वेस्टइंडीज के 405/7 के विशाल स्कोर के जवाब में भारत ने 43.3 ओवर में 406/2 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।
𝙎𝙪𝙢𝙥𝙩𝙪𝙤𝙪𝙨 𝙎𝙝𝙪𝙗𝙢𝙖𝙣 ✨
🎥 Sit back and enjoy some glorious strokes from the #TeamIndia Captain🍿
Scorecard ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi#INDvWI | @mflone_ | @ShubmanGill pic.twitter.com/Cpb2zZBrdz
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 223 रन बनाए। गिल ने अपनी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। वहीं, अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी 101 रनों की शानदार पारी खेली और बड़े रनचेज की नींव रखी।
यह भी पढ़ें : Safai Mitra Health Camp : 350 से ज्यादा सफाई कामगारों की जांच, 150 के लैब टेस्ट
विंडीज ने खड़ा किया 405 रन का पहाड़
गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी चुनी। हालांकि वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को जमकर निशाना बनाया और 50 ओवर में 7 विकेट पर 405 रन बना डाले।
वेस्टइंडीज की पारी (IND vs WI 2nd ODI) की सबसे बड़ी खासियत उसके तीन बल्लेबाजों के शतक रहे। जॉन कैम्पबेल, कप्तान शाई होप और अमीर जंगू ने शतकीय पारियां खेलकर भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। कैम्पबेल ने 68 गेंदों में 101 रन बनाए। इसके बाद शाई होप ने 94 गेंदों पर 104 रन की पारी खेली। अमीर जंगू ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 77 गेंदों पर 114 रन ठोक दिए।
यह भी पढ़ें : Monalisa Viral Dance : रेड आउटफिट में मोनालिसा ने मचाया धमाल, देखें फोटो
तीन शतकों ने बदला मैच का रंग
वेस्टइंडीज (IND vs WI 2nd ODI) ने दूसरे विकेट के लिए जॉन कैम्पबेल और शाई होप के बीच 110 रन की साझेदारी की। इसके बाद होप और अमीर जंगू ने भारतीय गेंदबाजों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 182 रन जोड़कर टीम को बड़े स्कोर की तरफ पहुंचाया।
होप के आउट होने के बाद जंगू ने मोर्चा संभाले रखा, लेकिन 114 रन के निजी स्कोर पर रवींद्र जडेजा ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। जंगू का कैच ऋतुराज गायकवाड़ ने पकड़ा। वेस्टइंडीज ने 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर 400 रन का आंकड़ा पार किया। रोस्टन चेज 29 और शमर जोसेफ 14 रन बनाकर नाबाद लौटे।
रोहित-गिल ने शुरू किया पलटवार
406 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम (IND vs WI 2nd ODI) ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने क्रीज पर नजरें जमते ही रनगति बढ़ा दी। दोनों बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए काउंटर अटैक शुरू किया।
यह भी पढ़ें : Paris Fashion Week 2026 : पेरिस में ऐश्वर्या राय बच्चन का रायल अंदाज, ब्लैक गाउन और क्राउन में बनीं क्वीन
भारत के सामने रिकॉर्ड बनाने का मौका
भारतीय टीम (IND vs WI 2nd ODI) ने इससे पहले वनडे में 400 से ज्यादा का स्कोर आठ बार बनाया है, लेकिन ये सभी स्कोर पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए आए हैं। रनचेज में भारत का सबसे बड़ा सफल स्कोर 362 रन है। भारत ने 2013 में जयपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 360 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए 362/1 का स्कोर बनाया था। ऐसे में 406 रन का लक्ष्य हासिल करना टीम इंडिया के लिए नया इतिहास होगा।
IND vs WI 2nd ODI भारत के सबसे बड़े सफल रनचेज
| टीम | स्कोर | लक्ष्य | विपक्षी | साल | मैदान |
|---|---|---|---|---|---|
| भारत | 362/1 | 360 | ऑस्ट्रेलिया | 2013 | जयपुर |
| दक्षिण अफ्रीका | 362/6 | 360 | भारत | 2025 | रायपुर |
| ऑस्ट्रेलिया | 359/6 | 359 | भारत | 2019 | मोहाली |
| भारत | 356/7 | 351 | इंग्लैंड | 2017 | पुणे |
| भारत | 351/4 | 351 | ऑस्ट्रेलिया | 2013 | नागपुर |
एक पारी में तीन शतक का कारनामा
वेस्टइंडीज की पारी (IND vs WI 2nd ODI) में तीन बल्लेबाजों के शतक ने इसे खास बना दिया। वनडे क्रिकेट में एक टीम की पारी में तीन शतक लगाने का कारनामा इससे पहले भी कुछ मुकाबलों में देखने को मिला है।
- दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, जोहान्सबर्ग, 2015
- दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, वानखेड़े, 2015
- इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड्स, एम्सटेलवीन, 2022
- दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, दिल्ली, 2023
- ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, मैके, 2025
भारतीय गेंदबाजों की हुई जमकर धुनाई
वेस्टइंडीज (IND vs WI 2nd ODI) के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ खुलकर रन बनाए। डेब्यू कर रहे आकिब नबी ने 8.5 ओवर में 84 रन देकर एक विकेट लिया। गुरनूर बरार ने 10 ओवर में 96 रन खर्च किए और दो विकेट हासिल किए। रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को भी दो-दो विकेट मिले, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में एक विकेट आया।
यह भी पढ़ें : Grafted Brinjal Farming : किसान ने अपनाई ग्राफ्टेड बैंगन की खेती, एक एकड़ में 146 क्विंटल उपज और 4.38 लाख की बिक्री
पहले वनडे में भारत ने मारी थी बाजी
भारतीय टीम (IND vs WI 2nd ODI) तीन मैचों की सीरीज में पहले ही 1-0 से आगे है। ऐसे में दूसरा मुकाबला जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। दूसरी ओर वेस्टइंडीज के सामने सीरीज बचाने की चुनौती है। अब पूरा रोमांच इस बात पर टिका है कि क्या रोहित शर्मा, शुभमन गिल और बाकी भारतीय बल्लेबाज 406 रन के इस विशाल लक्ष्य को हासिल कर पाते हैं या वेस्टइंडीज के गेंदबाज भारत की राह रोक देते हैं।
An iconic frame of appreciation and respect 🎬
Rohit Sharma 🤝 Virat Kohli
Updates ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ImRo45 | @imVkohli pic.twitter.com/6OWBE5460M
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
IND vs WI 2nd ODI दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, नमन धीर, आकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा।
वेस्टइंडीज: जॉन कैम्पबेल, केसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जंगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स और विटेल लॉज।











