रायगढ़

NTPC Lara : एनटीपीसी लारा का परिचालन प्रदर्शन बेहतर, 4800 मेगावाट तक क्षमता विस्तार की योजना

NTPC Lara  राष्ट्र की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ सामाजिक विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रायगढ़ एनटीपीसी लारा ने अपनी गतिविधियों की जानकारी साझा की। संयंत्र प्रबंधन ने स्थानीय प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के  साथ प्रेस मीट आयोजित कर परिचालन प्रदर्शन, भविष्य की विस्तार योजनाओं और सामुदायिक विकास से जुड़ी पहलों की जानकारी दी। एनटीपीसी लारा का परिचालन प्रदर्शन (NTPC Lara) वित्तीय वर्ष 2026-27 में सितंबर तक विभिन्न प्रमुख मानकों पर बेहतर रहा।

प्लांट लोड फैक्टर में एनटीपीसी स्टेशनों में दूसरा स्थान

प्रेस मीट के दौरान दी गई प्रस्तुति के अनुसार, एनटीपीसी लारा ने सितंबर 2026 तक 84 प्रतिशत वार्षिक प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) और 86.28 प्रतिशत मासिक पीएलएफ दर्ज किया। इस प्रदर्शन के साथ स्टेशन ने एनटीपीसी के स्टेशनों में दूसरा स्थान हासिल किया।

इसके अलावा, संयंत्र की वार्षिक सहायक विद्युत खपत (एपीसी) 5.91 प्रतिशत और मासिक खपत 5.85 प्रतिशत रही। यह एनटीपीसी स्टेशनों में दूसरा सबसे कम स्तर है। वहीं, 0.47 प्रतिशत वार्षिक साइकिल मेकअप के साथ स्टेशन ने सबसे कम स्तर दर्ज किया। बिजली उत्पादन दक्षता (NTPC Lara) के ये आंकड़े संयंत्र के परिचालन प्रदर्शन और संसाधनों के प्रभावी उपयोग को दर्शाते हैं।

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital
IMG-20260923-WA0051

 

यह भी पढ़ें : Shramik Shiksha Sahayata : श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाई के लिए मिलेंगे 12,500 रुपये, टाप-10 में आने पर एक लाख

 

 

4800 मेगावाट तक क्षमता विस्तार की योजना

परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर ने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद के दौरान विद्युत उत्पादन, परिचालन दक्षता, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने एनटीपीसी लारा की उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 4,800 मेगावाट तक करने की प्रस्तावित योजना पर भी प्रकाश डाला। इसके साथ सौर ऊर्जा और तकनीकी उन्नयन से जुड़ी पहलों की जानकारी साझा की। एनटीपीसी लारा क्षमता विस्तार (NTPC Lara) की प्रस्तावित योजना भविष्य में ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : Makhana Farming : मखाना की खेती से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, 29 एकड़ में शुरू हुआ संग्रहण

 

प्रभावित गांवों के विकास पर जोर

प्रेस मीट में परियोजना प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास, कौशल विकास और कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत संचालित सामुदायिक पहलों पर चर्चा की गई। इन प्रयासों का उद्देश्य आसपास के समुदायों के जीवन स्तर में सुधार करना, स्थानीय लोगों के लिए कौशल विकास के अवसर बढ़ाना और सतत विकास को प्रोत्साहित करना है। एनटीपीसी लारा सीएसआर पहल (NTPC Lara) के माध्यम से सामाजिक विकास और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में महाप्रबंधक एम. श्रीनाथ (ओएंडएम), राजन कुमार श्रीवास्तव (प्रोजेक्ट्स), उदागिरी वी.वी.एस. श्रीनिवास राव (मेंटेनेंस), अपर महाप्रबंधक जाकिर खान (एचआर) और सुधीर दहिया (ईएमजी) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रेस मीट के माध्यम से एनटीपीसी लारा प्रबंधन और मीडिया प्रतिनिधियों के बीच संवाद को मजबूत करने का प्रयास किया गया। प्रबंधन ने परिचालन उत्कृष्टता, ऊर्जा जरूरतों की पूर्ति तथा सामाजिक और पर्यावरणीय उत्तरदायित्वों के निर्वहन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। एनटीपीसी लारा विकास योजनाएं (NTPC Lara) बिजली उत्पादन के साथ क्षेत्रीय विकास और पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित हैं।

 

 

यह भी पढ़ें :  HSRP Number Plate : छत्तीसगढ़ में 42 लाख वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के दौड़ रहे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button