Sarangarh Bilaigarh School Holiday : चक्रवाती तूफान के चलते 30 अक्टूबर को भी स्कूलों में छुट्टी
- तेज हवाओं और अतिवृष्टि की आशंका के बीच कलेक्टर के निर्देश पर जारी हुए आदेश
- विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूल रहेंगे बंद
Sarangarh Bilaigarh School Holiday बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के प्रभाव से जिले में तेज हवाएं चलने और अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए 30 अक्टूबर को सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। वहीं, महिला एवं बाल विकास विभाग ने भी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। स्कूलों में छुट्टी (Sarangarh Bilaigarh School Holiday) का निर्णय विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
यह भी पढ़ें : NTPC Lara : एनटीपीसी लारा का परिचालन प्रदर्शन बेहतर, 4800 मेगावाट तक क्षमता विस्तार की योजना
30 अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश
जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालय 30 अक्टूबर को बंद रहेंगे। मौसम विभाग से मिली जानकारी के आधार पर विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में होने वाली संभावित परेशानियों और उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। स्कूल अवकाश का आदेश (Sarangarh Bilaigarh School Holiday) जिले के सभी संबंधित विद्यालयों पर लागू होगा।
यह भी पढ़ें : Makhana Farming : मखाना की खेती से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, 29 एकड़ में शुरू हुआ संग्रहण
आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी
महिला एवं बाल विकास विभाग के आदेश के अनुसार, जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 29 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। तेज हवाओं और अतिवृष्टि की आशंका के चलते बच्चों की सुरक्षा तथा प्राकृतिक आपदा से जुड़े संभावित जोखिमों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे, लेकिन परियोजना कार्यालय खुले रहेंगे। आंगनबाड़ी में छुट्टी (Sarangarh Bilaigarh School Holiday) को लेकर विभाग ने संबंधित अधिकारियों और मैदानी अमले को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें : Shama Sikander Bold Photos : पूल किनारे शमा सिकंदर का ग्लैमरस अंदाज, स्टनिंग तस्वीरों ने खींचा फैंस का ध्यान
अधिकारियों को दिए गए निर्देश
दोनों विभागों ने संबंधित अधिकारियों और मैदानी अमले को आदेश की जानकारी देने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। चक्रवाती तूफान के प्रभाव से मौसम खराब होने की आशंका के बीच बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था की गई है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ में स्कूल बंद (Sarangarh Bilaigarh School Holiday) रहने से विद्यार्थियों को 30 अक्टूबर को विद्यालय नहीं जाना होगा।
यह भी पढ़ें : Surajgarh Bridge Damage : महानदी पर बने सूरजगढ़ पुल की सड़क उखड़ी, बाहर निकले सरिए, हादसे का खतरा












One Comment