Monalisa Viral Dance भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। रेड आउटफिट में मोनालिसा का नया लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस ने लाल रंग के आउटफिट में अपनी तस्वीरें शेयर करने के साथ करीना कपूर के गाने पर डांस वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसे फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Khass Farming : धान से हटकर खस की खेती, महिलाओं ने कमाए 1.12 लाख रुपए
रेड आउटफिट में दिखा ग्लैमरस अंदाज
मोनालिसा (Monalisa Viral Dance) ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह रेड कलर के स्लीवलेस टॉप के साथ व्हाइट पैंट पहने नजर आ रही हैं। खुले बाल और ग्लैमरस अंदाज में मोनालिसा का नया लुक (Monalisa New Look) काफी आकर्षक नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- ‘Wrapped in passion and strength.’ उनके इस कैप्शन से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी की है।

यह भी पढ़ें : India vs West Indies 2nd ODI : सिराज की होगी एंट्री, किसका कटेगा पत्ता! आज खेल जाएगा दूसरा वनडे
करीना कपूर के गाने पर किया डांस
तस्वीरों के साथ मोनालिसा ने इसी आउटफिट में एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में वह करीना कपूर के गाने ‘आ जा लग जा गले से मेरे ठां कर के’ पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। उनका बिंदास अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। माेनालिसा का डांस वीडियो (Monalisa Viral Dance) पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं और एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Raigarh Child Pornography Case : चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले का फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार
ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न, हर लुक में छाईं
मोनालिसा उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं, जो ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट में फैंस का ध्यान खींचती हैं। हाल ही में उन्होंने हरतालिका तीज के मौके पर पीले रंग की साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। उन तस्वीरों में भी उनका खूबसूरत अंदाज देखने को मिला था। मोनालिसा (Monalisa) ने फैंस को हरतालिका तीज की शुभकामनाएं भी दी थीं।

यह भी पढ़ें : CG SAS Transfer : छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के अपर व डिप्टी कलेक्टर बदले
पति विक्रांत सिंह राजपूत से वीडियो कॉल पर की बात
तीज के मौके पर मोनालिसा (Monalisa Viral Dance) के पति विक्रांत सिंह राजपूत उनके साथ मौजूद नहीं थे। ऐसे में एक्ट्रेस ने वीडियो कॉल के जरिए उनसे बात की और इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। मोनालिसा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी वजह से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते रहते हैं।

यह भी पढ़ें : Sarangarh Rail Connectivity : सारंगढ़ को रेल से जोड़ने की फिर उठी मांग, पुराने 310 किमी रेल मार्ग के सर्वे का आग्रह
फैंस को पसंद आया अंदाज Monalisa Viral Dance)
रेड आउटफिट में मोनालिसा का ग्लैमरस लुक और करीना कपूर के गाने पर उनका डांस सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आ रहा है। फैंस उनके कॉन्फिडेंस और बिंदास अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। मोनालिसा वायरल वीडियो (Monalisa Viral Dance) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि एक्ट्रेस अपने हर नए अंदाज से फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब रहती हैं।












