रायगढ़

Adani Foundation Cleanliness Drive : 130 विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता, कबाड़ से बनाए संदेशपरक माडल

Adani Foundation Cleanliness Drive स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। रायगढ़ जिले के मिलूपारा के मिडिल और हाई स्कूल में आयोजित स्वच्छता अभियान (Adani Foundation Cleanliness Drive) में करीब 130 छात्र-छात्राओं ने पोस्टर पेंटिंग, स्लोगन लेखन और ‘कबाड़ से जुगाड़’ जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने बेकार पड़ी वस्तुओं से आकर्षक मॉडल बनाकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कबाड़ से जुगाड़ ने खींचा सबसे ज्यादा ध्यान

अदाणी फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं से पहले विद्यार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। इसके बाद बच्चों ने बेकार वस्तुओं को उपयोगी और रचनात्मक मॉडल में बदलकर अपनी प्रतिभा दिखाई। कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता (Adani Foundation Cleanliness Drive) में दसवीं कक्षा की मीनू गुप्ता ने पहला, किन्जल लहरे ने दूसरा और रीमा गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें :

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

स्लोगन और पोस्टर में भी विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में आठवीं की रीमा गुप्ता प्रथम, सुमन कलंगा द्वितीय और सविता प्रजापति तृतीय रहीं। वहीं पोस्टर पेंटिंग में आठवीं की सोहद्रा प्रधान ने पहला स्थान हासिल किया। अंजू सिदार दूसरे और पिंकी राठिया तीसरे स्थान पर रहीं। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों को ड्रॉइंग पेपर, कलर पेंसिल, रबर और कटर जैसी जरूरी सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।

यह भी पढ़ें : Monalisa Viral Dance : रेड आउटफिट में मोनालिसा ने मचाया धमाल, देखें फोटो

 

विजेताओं को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कार्यक्रम के अंत में पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच उद्धव भगत, उपसरपंच सीताराम चौधरी और स्कूल की प्राचार्या इलिसबा लकड़ा सहित शिक्षक मौजूद रहे।

अदाणी समूह की ओर से साइट हेड, पर्यावरण विभाग के प्रमुख और सीएसआर टीम के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विद्यार्थी स्वच्छता जागरूकता (Adani Foundation Cleanliness Drive) के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया गया।

 

यह भी पढ़ें : Paris Fashion Week 2026 : पेरिस में ऐश्वर्या राय बच्चन का रायल अंदाज, ब्लैक गाउन और क्राउन में बनीं क्वीन

 

बच्चों को रोजमर्रा की आदत बनाने का दिया संदेश

कार्यक्रम में अदाणी समूह के साइट हेड ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि इसे रोजमर्रा की आदत बनाना जरूरी है। बच्चे अपने परिवार और आसपास के लोगों तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

स्कूल की प्राचार्या इलिसबा लकड़ा ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में सामाजिक सरोकारों को लेकर व्यावहारिक समझ विकसित होती है।

 

यह भी पढ़ें : Price Hike From 1st October : 1 अक्टूबर से महंगे होंगे AC, TV और वाशिंग मशीन, 8% तक बढ़ सकते हैं दाम

 

जागरूक विद्यार्थी बन सकते हैं बदलाव का माध्यम

अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि विद्यार्थियों को केंद्र में रखकर स्वच्छता जैसे विषयों पर किए जाने वाले कार्यक्रम समुदाय में जागरूकता बढ़ाने में प्रभावी साबित होते हैं। एक जागरूक विद्यार्थी अपने परिवार और आसपास के लोगों तक संदेश पहुंचाकर व्यापक सामाजिक बदलाव का माध्यम बन सकता है।

इसी उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन समय-समय पर जनहित और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता है। स्वच्छता अभियान (Adani Foundation Cleanliness Drive) के जरिए विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।

 

यह भी पढ़ें :  Sangeeta Bijlani Fashion Week : 66 की उम्र में संगीता बिजलानी का ग्लैमरस अंदाज, फ्लोरल गाउन में रैंप पर बिखेरा जलवा

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button