CG SAS Transfer : छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के अपर व डिप्टी कलेक्टर बदले
CG SAS Transfer छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य शासन ने 125 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला (CG SAS Transfer) करते हुए नई पदस्थापना दी है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर समेत मंत्रालय और विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : Grafted Brinjal Farming : किसान ने अपनाई ग्राफ्टेड बैंगन की खेती, एक एकड़ में 146 क्विंटल उपज और 4.38 लाख की बिक्री
कई अपर कलेक्टर बदले
तबादला सूची में कई जिलों के अपर कलेक्टरों की जिम्मेदारी बदली गई है। सुरेंद्र प्रसाद वैद्य को कोरिया के अपर कलेक्टर से बालोद का अपर कलेक्टर बनाया गया है। चंद्रकांत कौशिक को बालोद से सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सुनील कुमार नायक को सरगुजा से जशपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया है।
राजेश कुमार पात्रे को दंतेवाड़ा के अपर कलेक्टर पद से हटाकर नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है। अपर कलेक्टरों की नई पदस्थापना (CG SAS Transfer) के साथ कई जिलों के प्रशासनिक समीकरण भी बदले हैं।
यह भी पढ़ें : Price Hike From 1st October : 1 अक्टूबर से महंगे होंगे AC, TV और वाशिंग मशीन, 8% तक बढ़ सकते हैं दाम
जशपुर-बेमेतरा में बदलाव
राजीव कुमार पांडेय को उच्च शिक्षा संचालनालय में अपर संचालक से जशपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया है। अरविंद कुमार पांडेय को रायपुर विकास प्राधिकरण से छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी, निमोरा में संयुक्त संचालक की जिम्मेदारी दी गई है।
निष्ठा पांडेय तिवारी को मुंगेली से बेमेतरा और प्रदीप कुमार साहू को जशपुर से बेमेतरा का अपर कलेक्टर बनाया गया है। जिलों में बदले प्रशासनिक अधिकारी (CG SAS Transfer) के बाद संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा।
यह भी पढ़ें : Sarangarh Veterinary Hospital Demand : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आधुनिक जिला स्तरीय पशु चिकित्सालय की मांग
रायपुर निगम में भी बदलाव
रायपुर से जुड़े अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी फेरबदल किया गया है। रवि राही को रायगढ़ के अपर कलेक्टर पद से रायपुर नगर निगम में अपर आयुक्त बनाया गया है। अतुल विश्वकर्मा को नवा रायपुर में संयुक्त आयुक्त, भू-अभिलेख के पद से रायपुर नगर निगम में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
ऋचा शर्मा को पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अवर सचिव पद से रायपुर नगर निगम में उपायुक्त बनाया गया है। रायपुर निगम में नई जिम्मेदारियां (CG SAS Transfer) मिलने के बाद इन अधिकारियों की नई पदस्थापना प्रशासनिक कामकाज में महत्वपूर्ण रहेगी।
यह भी पढ़ें : Sarangarh Municipal Corporation Demand : सारंगढ़ को नगर निगम बनाने की उठी मांग, सरिता ने साव को लिखा पत्र
इन अधिकारियों की भी बदली पोस्टिंग
नितिन तिवारी को बिलासपुर के डिप्टी कलेक्टर पद से नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में प्रबंधक बनाया गया है। गोविंद कुमार सिन्हा को नारायणपुर के डिप्टी कलेक्टर पद से हटाकर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड, रायपुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
तबादला आदेश में अलग-अलग जिलों और विभागों में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। डिप्टी कलेक्टरों की बदली जिम्मेदारी (CG SAS Transfer) भी इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा है।
यह भी पढ़ें : Bitter Gourd Seed Production : एक एकड़ नेट हाउस में करेला बीज उत्पादन, दो सीजन में 5 से 7 लाख तक कमाई
नई पोस्टिंग पर करना होगा ज्वाइन
सामान्य प्रशासन विभाग ने संबंधित सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद इसका पालन प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराना होगा।
राज्य प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारियों की स्थापना और स्थानांतरण संबंधी आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर राज्य प्रशासनिक सेवा से संबंधित पदस्थापना और स्थानांतरण आदेश उपलब्ध कराए जाते हैं।

















