बड़ी खबर

Sahajpali Nala Accident : उफनते नाले में बही बाइक, ग्रामीणों ने बचाई चालक की जान

Sahajpali Nala Accident लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर उफनते पानी को पार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बरमकेला क्षेत्र के हिर्री-सहजपाली नाले में बुधवार दोपहर एक बाइक चालक तेज बहाव के बीच पुलिया पार करने लगा। इस दौरान बाइक पानी की तेज धारा में बह गई, जबकि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि पीछे बैठा व्यक्ति पहले ही उतर गया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

ग्रामीणों की चेतावनी के बाद भी नहीं रुका Sahajpali Nala Accident

जानकारी के अनुसार, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लाक अंतर्गत बुधवार दोपहर करीब एक बजे बरमकेला-रिसोरा मार्ग पर स्थित हिर्री-सहजपाली नाले की पुलिया पर घुटने से अधिक पानी बह रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ग्रामीणों ने बाइक चालक को कई बार नाला पार नहीं करने की सलाह दी, लेकिन उसने चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए बाइक सीधे उफनते पानी में उतार दी।

चालक को खींचकर निकाला

नाला पार (Sahajpali Nala Accident ) करते समय बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तेज बहाव में बहते हुए गहरे हिस्से में चली गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत हरकत में आए और चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि बाइक चालक ओडिशा के जगदीशपुर का रहने वाला है। राहत की बात यह रही कि पीछे बैठा व्यक्ति नाला पार करने से पहले ही उतर गया था, जिससे उसकी जान बच गई।

बैरिकेड की अनदेखी बनी हादसे की वजह Sahajpali Nala Accident

बारिश के दौरान दुर्घटनाओं से बचाव के लिए प्रशासन ने सहजपाली नाले पर लोहे की बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक रखा था। इसके बावजूद बाइक चालक बैरिकेड पार कर जबरन नाला पार करने लगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर ग्रामीण मदद नहीं करते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

लोगों से जोखिम नहीं उठाने की अपील

चार दिन पहले ही माधोपाली लात नाला में कार सहित एक दंपती के बह जाने की घटना के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफनते नदी-नालों और पुल-पुलियों को पार करने का जोखिम न उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button