बड़ी खबर

Chhattisgarh Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, CM सुरक्षा और जिलों में बदलाव

Chhattisgarh Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 7 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया है। अधिकारियों की नई पदस्थापना प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। गृह विभाग के अवर सचिव सोनचंद साहू ने 5 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारी का प्रभार तत्काल ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : Crusher Road Controversy : सरकारी नाला पाटकर क्रशर का रास्ता! प्रशासन मौन, ग्रामीणों में उबाल

 

प्रशासनिक जरूरत पर तबादला

गृह विभाग के आदेश के मुताबिक यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता के तहत आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से किया गया है। तबादले (Chhattisgarh Police Transfer)  के बाद सभी अधिकारियों को अपनी नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। नई पदस्थापनाओं के जरिए पुलिस विभाग में विभिन्न सुरक्षा इकाइयों और जिलों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

 

यह भी पढ़ें : Mrunal Thakur Latest Look : चाकलेट ब्राउन ड्रेस में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस अंदाज

 

तत्काल प्रभाव से लागू आदेश

आदेश मंत्रालय स्थित महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी किया गया है। इसमें संबंधित अधिकारियों को बिना विलंब नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल में मुख्यमंत्री सुरक्षा, राजभवन सुरक्षा, वीआईपी सुरक्षा वाहिनी सहित बलौदाबाजार और बिलासपुर की पुलिस व्यवस्था से जुड़े पद (Chhattisgarh Police Transfer)  शामिल हैं।

 

Chhattisgarh Police Transfer अधिकारियों की नई जिम्मेदारी

तबादला आदेश के अनुसार अधिकारियों को अलग-अलग सुरक्षा इकाइयों और जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पूरी सूची इस प्रकार है:

क्रमांक अधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
1 सचिन्द्र चौबे (सीसी-2011) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पीटीएस-मैनपाट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर
2 आलोक तिवारी (सीसी-2016) सहायक सेनानी, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर सहायक सेनानी, 14वीं वाहिनी छसबल, माना, रायपुर
3 गिरीश कोरी (सीसी-2016) सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा, रायपुर सहायक सेनानी, वीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना, रायपुर
4 दिनेश सिंह (सीसी-2016) सहायक सेनानी, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा, रायपुर
5 मयंक रणसिंह (डीडी-2018) उप पुलिस अधीक्षक, एसआईयू, पुमु, नवा रायपुर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), भाटापारा, जिला बलौदाबाजार
6 तारेश साहू (डीडी-2018) अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), भाटापारा, जिला बलौदाबाजार उप पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर
7 नीलकिशोर अवस्थी (सीसी-2025) सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा, रायपुर सहायक सेनानी, वीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना, रायपुर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button