बड़ी खबरछत्तीसगढ़

Sarpanch Bribery Trap : इस पंचायत का सरपंच रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, चार लाख की थी मांग, 1 लाख लेते पकड़ाया

ACB Raid Mahasamund : एंटी करप्शन ब्यूरो (Sarpanch Bribery Trap) रायपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत बेमचा के सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है । यह कार्रवाई गुरुवार को महासमुंद निवासी सूरज राम रात्रे की शिकायत के आधार पर की गई।

शिकायतकर्ता ने बताया था कि ग्राम बेमचा के इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में उनकी पत्नी के नाम दर्ज आबादी भूमि पर मकान निर्माण की अनुमति देने के एवज में सरपंच ने चार लाख रुपये की मांग की थी।

बताया गया कि पूर्व सरपंच द्वारा निर्माण के लिए पहले ही एनओसी जारी की जा चुकी थी, लेकिन वर्तमान सरपंच ने अनुमति निरस्त कर दी और दोबारा मंजूरी देने के लिए रिश्वत मांगी।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

शिकायतकर्ता के अनुसार मोलभाव के बाद 3.80 लाख रुपये में सौदा तय हुआ और 50 हजार रुपये एडवांस के रूप में दिए गए थे (Sarpanch Bribery Trap)। इसके बाद एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कर ट्रैप की योजना बनाई।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

सरपंच को पकड़ने इस तरह बिछाया जाल Sarpanch Bribery Trap

16 अप्रैल को टीम ने जाल बिछाया और सरपंच को शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की अगली किश्त लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया (Sarpanch Bribery Trap)। कार्रवाई के दौरान एसीबी अधिकारियों ने मौके पर ही राशि जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया।

एसीबी ने आरोपी सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button