रायगढ़

Safai Mitra Health Camp : 350 से ज्यादा सफाई कामगारों की जांच, 150 के लैब टेस्ट

Safai Mitra Health Camp सफाई कामगारों और स्वच्छता दीदियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए आयोजित सफाई मित्र सुरक्षा शिविर (Safai Mitra Health Camp) में 350 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 150 से ज्यादा सफाई कामगारों एवं स्वच्छता दीदियों के आवश्यक लैब टेस्ट भी किए गए। डॉक्टरों ने जांच के साथ खान-पान, दिनचर्या, पर्याप्त आराम और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों को लेकर भी जरूरी सलाह दी।

 

यह भी पढ़ें : Paris Fashion Week 2026 : पेरिस में ऐश्वर्या राय बच्चन का रायल अंदाज, ब्लैक गाउन और क्राउन में बनीं क्वीन

 

चार मेडिकल मोबाइल यूनिट से परीक्षण

नगर पालिक निगम रायगढ़ की ओर से सेवा ही संकल्प अभियान के तहत पंजरी प्लांट स्थित ऑडिटोरियम में शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य परीक्षण (Safai Mitra Health Camp) के लिए चार मेडिकल मोबाइल यूनिट (MMU) की टीमें तैनात रहीं। दिनभर चले शिविर में सफाई कामगारों और स्वच्छता दीदियों का पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श और लैब जांच की प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से पूरी की गई।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

 

यह भी पढ़ें : Monalisa Viral Dance : रेड आउटफिट में मोनालिसा ने मचाया धमाल, देखें फोटो

 

Safai Mitra Health Camp जांच में वायरल संक्रमण के लक्षण

शिविर में पहुंचे सफाई कामगारों और स्वच्छता दीदियों की चिकित्सकों ने जांच की और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। जांच के दौरान कई लोगों में बुखार, सर्दी-खांसी, हाथ-पैर में दर्द और वायरल संक्रमण से जुड़े सामान्य लक्षण सामने आए। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराईं। मेडिकल जांच (Safai Mitra Health Camp) के दौरान जिन लोगों को अतिरिक्त जांच या चिकित्सकीय परामर्श की जरूरत थी, उन्हें आगे की प्रक्रिया के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए गए।

 

यह भी पढ़ें : Aishwarya Rai Bachchan : आधी रात को स्वैग में एयरपोर्ट पहुंचीं ऐश्वर्या राय, बच्चन परिवार की बहू पर फिदा हुए फैंस

 

डाइट और दिनचर्या को लेकर भी दी सलाह

चिकित्सकों ने सफाई कामगारों और स्वच्छता दीदियों को केवल दवाइयां ही नहीं दीं, बल्कि दैनिक दिनचर्या और खान-पान को लेकर भी जरूरी सलाह दी। पर्याप्त पानी पीने, आराम करने और मौसम में बदलाव के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की समझाइश दी गई। डॉक्टरों ने वायरल संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता बनाए रखने और स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।

 

यह भी पढ़ें : Sangeeta Bijlani Fashion Week : 66 की उम्र में संगीता बिजलानी का ग्लैमरस अंदाज, फ्लोरल गाउन में रैंप पर बिखेरा जलवा

 

सफाई मित्र शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़

 

महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि सफाई कामगार और स्वच्छता दीदियां शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। वे रोज शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए जिम्मेदारी के साथ काम करते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की देखभाल करना भी नगर निगम की जिम्मेदारी है। सभापति डिग्रीलाल साहू ने कहा कि सफाई मित्र प्रतिकूल परिस्थितियों में भी शहर की स्वच्छता के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। इसलिए उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है।

 

यह भी पढ़ें : Bottle Gourd Farming : लौकी की खेती से किसान ने कमाए 2.07 लाख, 80 हजार की लागत में 250 क्विंटल से ज्यादा उत्पादन

 

कमिश्नर बोले- स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें

कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि सफाई कामगारों और स्वच्छता दीदियों के स्वास्थ्य की देखभाल नगर निगम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सफाई मित्रों की जांच (Safai Mitra Health Camp) के जरिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान के साथ उपचार, दवाइयां और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने सफाई मित्रों से स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहने की अपील की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button