India vs Pakistan : अभिषेक-तिलक का तूफान, शिवम का ऑलराउंड शो… भारत से फिर पिटा PAK
India vs Pakistan आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में शनिवार, 3 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 211 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम छह विकेट पर 192 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता।
अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम
भारत-पाकिस्तान के फाइनल मुकाबले (India vs Pakistan) में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की शुरुआत आक्रामक रही। अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर 61 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने सात छक्के और तीन चौके लगाए। वैभव सूर्यवंशी ने भी शुरुआत में दो छक्के लगाए, लेकिन 15 रन बनाकर आउट हो गए।
अभिषेक ने 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, 61 रन के स्कोर पर वह अराफात मिन्हास की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। इसके बाद पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें : India vs West Indies 3rd ODI : 351 रन बनाने के बाद भी हारी टीम इंडिया, शाई होप की नाबाद 162 रन की पारी
तिलक वर्मा ने दिया शानदार फिनिश
मध्यक्रम में तिलक वर्मा ने भारतीय पारी को मजबूती दी। खिताबी मुकाबले (India vs Pakistan) में तिलक ने सिर्फ 22 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके और चार छक्के शामिल रहे। शिवम दुबे ने 27 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया।
तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने छठे विकेट के लिए 62 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। दोनों ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाए, जिससे भारत का स्कोर 200 के पार पहुंच गया। भारत ने आखिरी चार ओवरों में 69 रन जोड़े और निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 211 रन बनाए।
यह भी पढ़ें : Mahanadi Flood : महानदी का रौद्र रूप, पोरथ शिव मंदिर डूबा, कई गांवों में घरों तक पहुंचा पानी
पाकिस्तान की शुरुआत लड़खड़ाई
212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को शुरुआती झटके लगे। 39 रन के स्कोर तक उसके तीन विकेट गिर चुके थे। इसके बाद हसन नवाज और सैम अयूब ने पारी संभाली। दोनों के बीच 87 रन की साझेदारी हुई और पाकिस्तान की मुकाबले में वापसी हुई।
सैम अयूब ने 22 गेंदों पर 29 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद भी हसन नवाज ने भारतीय गेंदबाजों पर हमला जारी रखा। उन्होंने तेजी से रन बनाकर पाकिस्तान की उम्मीदें बनाए रखीं।
हसन नवाज ने बनाए 96 रन
पाकिस्तान की पारी में हसन नवाज सबसे बड़े बल्लेबाज साबित हुए। फाइनल मुकाबले (India vs Pakistan) में उन्होंने 51 गेंदों पर 96 रन की शानदार पारी खेली। नवाज ने अपनी पारी में पांच चौके और सात छक्के लगाए। वह पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए और शतक से केवल चार रन दूर रह गए।
हालांकि, दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। आखिरी तीन ओवरों में पाकिस्तान को 52 रन की जरूरत थी। भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 192 रन तक ही पहुंच सकी।
यह भी पढ़ें : Monalisa Viral Dance : रेड आउटफिट में मोनालिसा ने मचाया धमाल, देखें फोटो
भारतीय गेंदबाजों ने संभाला मोर्चा
भारत की ओर से अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लिए। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले (India vs Pakistan) में भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में रनगति पर नियंत्रण बनाए रखा। हसन नवाज के शानदार प्रयास के बावजूद पाकिस्तान लक्ष्य से 19 रन दूर रह गया।
लगातार दूसरी बार गोल्ड
इस जीत के साथ भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले हांगझोउ एशियन गेम्स में भारत ने पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक हासिल किया था। इस बार भी भारतीय टीम ने फाइनल में जीत दर्ज कर खिताब बरकरार रखा। भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था। पुरुष क्रिकेट में श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर कांस्य पदक जीता।
यह भी पढ़ें : Akanksha Puri Bikini Look : येलो बिकिनी में आकांक्षा पुरी का ग्लैमरस अंदाज, समंदर किनारे दिए कातिलाना पोज
क्रिकेट में भारत का गोल्डन डबल
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर महिला क्रिकेट का स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। पुरुष टीम की पाकिस्तान पर जीत के साथ भारत ने क्रिकेट में गोल्डन डबल पूरा किया।
भारत-पाकिस्तान खिताबी मुकाबले (India vs Pakistan) में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन भारत ने 211 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए 19 रन से जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें : Sangeeta Bijlani Fashion Week : 66 की उम्र में संगीता बिजलानी का ग्लैमरस अंदाज, फ्लोरल गाउन में रैंप पर बिखेरा जलवा












One Comment