खेल

Ganguly on Gill : इंग्लैंड टेस्ट से पहले कप्तान गिल को सौरव गांगुली की सलाह, बताया स्विंग-सीम गेंदबाज़ी से कैसे निपटें

IND vs ENG 2025 Test Series : टीम इंडिया 20 जून से इंग्लैंड (Ganguly on Gill) के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ खेलने उतरने जा रही है. इस सीरीज़ में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे शुभमन गिल के सामने एक बड़ी चुनौती होगी — इंग्लैंड की स्विंग और सीम करती पिचों पर टिककर रन बनाना और एक युवा टीम को संभालना.

अब तक टेस्ट में गिल (Ganguly on Gill) का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है — 32 मैचों में 35.06 की औसत. लेकिन इंग्लैंड में उनका रिकॉर्ड चिंता का विषय है. वहां 6 पारियों में महज़ 14.66 की औसत से रन बने हैं.

गांगुली ने दिया गिल को बैटिंग मंत्र (Ganguly on Gill)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Ganguly on Gill) ने गिल को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि उन्हें इंग्लैंड की परिस्थितियों में अपनी डिफेंसिव तकनीक सुधारने की ज़रूरत है. गांगुली ने कहा:

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

“इंग्लैंड की पिचों पर गेंद स्विंग और सीम करती है. ऐसे में सीधा बल्ला घुमाकर रन बनाना आसान नहीं होता. कई बार भारत 10/2 की स्थिति में होगा — तब संयम और सही अप्रोच बेहद ज़रूरी है.”

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

गांगुली ने ये भी कहा कि गिल को ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों को छोड़ने की कला सीखनी चाहिए, ताकि वह गेंदबाज़ों को थकाकर मौके का फायदा उठा सकें. “100/2 और 20/4 पर बैटिंग करना बहुत अलग होता है. ऐसी परिस्थितियों में डिफेंस ही असली हथियार होता है,” गांगुली ने कहा.

विराट-रोहित-अश्विन के बिना नई शुरुआत

यह इंग्लैंड दौरा एक मायने में भारतीय टेस्ट क्रिकेट का नया युग भी है. विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज अब टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. कोहली और रोहित ने मई में रिटायरमेंट की घोषणा की, जबकि अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ के दौरान विदाई ली थी.

इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), उपकप्तान/विकेटकीपर ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

IND vs ENG टेस्ट सीरीज शेड्यूल

पहला टेस्ट : 20-24 जून 2025, हेडिंग्ले, लीड्स

दूसरा टेस्ट : 2-6 जुलाई 2025, एजबेस्टन, बर्मिंघम

तीसरा टेस्ट : 10-14 जुलाई 2025, लॉर्ड्स, लंदन

चौथा टेस्ट : 23-27 जुलाई 2025, ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

पांचवां टेस्ट : 31 जुलाई-4 अगस्त 2025, द ओवल, लंदन

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button