Chandalpur Name Change : छत्तीसगढ़ के इस गांव का बदला नाम, अब चंडालपुर नहीं चंदनपुर के नाम से जाना जाएगा
Chandalpur Name Change जिस नाम को लेकर ग्रामीण दशकों से बदलाव की मांग कर रहे थे, आखिरकार वह पूरी हो गई। बारिश के बीच जब सरकार की ओर से जारी राजपत्र की प्रति गांव पहुंची तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई और नई पहचान का स्वागत किया।
राजपत्र लेकर पहुंचे उप मुख्यमंत्री
तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण इस खास मौके पर जुटे। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों को राजपत्र की प्रति सौंपकर बधाई दी। गांव के नाम परिवर्तन (Chandalpur Name Change) के बाद अब सरकारी दस्तावेजों और शासकीय पोर्टल पर भी नई पहचान दर्ज होगी।
यह मामला कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर से जुड़ा है। शासन ने अब इसका आधिकारिक नाम बदलकर ‘चंदनपुर’ कर दिया है। राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही नाम परिवर्तन की प्रक्रिया को विधिवत मंजूरी मिल गई है।
यह भी पढ़ें : Sangeeta Bijlani Fashion Week : 66 की उम्र में संगीता बिजलानी का ग्लैमरस अंदाज, फ्लोरल गाउन में रैंप पर बिखेरा जलवा
दस्तावेजों में भी बदलेगा नाम
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीणों को नाम बदलने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए विशेष शिविर लगाया जाएगा। शिविर में आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों में गांव का नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से रोजमर्रा के व्यवहार और बोलचाल में भी ‘चंदनपुर’ नाम का इस्तेमाल करने की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ियां गांव को इसी नई पहचान से जानें।
यह भी पढ़ें : Sarangarh Rail Connectivity : सारंगढ़ को रेल से जोड़ने की फिर उठी मांग, पुराने 310 किमी रेल मार्ग के सर्वे का आग्रह
Chandalpur Name Change कैसे पूरी हुई वर्षों पुरानी मांग
ग्रामीण लंबे समय से गांव का नाम बदलने की मांग कर रहे थे। स्थानीय लोगों की भावनाओं को देखते हुए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया। इसके बाद मंत्रिमंडल स्तर पर चर्चा हुई और राज्यपाल की स्वीकृति के बाद राजपत्र में नाम परिवर्तन का प्रकाशन किया गया। अब सरकारी अभिलेखों में नाम परिवर्तन (Chandalpur Name Change) के बाद गांव की नई पहचान स्थायी रूप से दर्ज हो जाएगी।
यह भी पढ़ें : Boirdih Devgaon Road : सात साल पहले हुआ रिन्यूअल, अब सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, ग्रामीण परेशान
विकास के लिए 11.70 लाख की घोषणा
नाम परिवर्तन की खुशी के बीच उप मुख्यमंत्री ने गांव के विकास के लिए भी बड़ी घोषणा की। सीसी रोड और सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 11.70 लाख रुपये देने की घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि गांव का नाम केवल किसी स्थान की पहचान नहीं होता, बल्कि उससे स्थानीय इतिहास, संस्कृति, परंपरा और लोगों की भावनाएं जुड़ी होती हैं। ‘चंदनपुर’ नाम मिलना ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही भावना के सम्मान का प्रतीक है।
यह भी पढ़ें : Akanksha Puri Bikini Look : येलो बिकिनी में आकांक्षा पुरी का ग्लैमरस अंदाज, समंदर किनारे दिए कातिलाना पोज
नई पहचान से ग्रामीणों में खुशी Chandalpur Name Change
राजपत्र की प्रति मिलने के बाद ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही मांग के पूरा होने से गांव को नई पहचान मिली है। चंदनपुर की नई पहचान (Chandalpur Name Change) अब सरकारी रिकॉर्ड से लेकर ग्रामीणों की रोजमर्रा की पहचान का हिस्सा बनने जा रही है।
यह भी पढ़ें : Horticulture Scheme : एक फसल से 4 लाख की कमाई, उद्यानिकी योजना ने किसान की बदल दी पूरी तस्वीर











