सारंगढ़ बिलाईगढ़

Boirdih Devgaon Road : सात साल पहले हुआ रिन्यूअल, अब सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, ग्रामीण परेशान

Boirdih Devgaon Road वर्ष 2017-18 में रिन्यूअल की गई बोईरडीह-देवगांव पहुंच मार्ग की सड़क अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ा डामर ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से बदहाल सड़क पर आवागमन (Boirdih Devgaon Road) और मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति लगातार खराब होने के बावजूद लोक निर्माण विभाग की ओर से मरम्मत या मेंटेनेंस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : Bottle Gourd Farming : लौकी की खेती से किसान ने कमाए 2.07 लाख, 80 हजार की लागत में 250 क्विंटल से ज्यादा उत्पादन

 

सात साल पहले हुआ था सड़क का रिन्यूअल

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिलातंर्गत बरमकेला जनपद पंचायत के बोईरडीह-देवगांव के  ग्रामीणों के अनुसार करीब तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने कराया था। पहुंच मार्ग का पहली बार डामरीकरण वर्ष 2012-13 में किया गया था। इसके बाद वर्ष 2017-18 में सड़क का रिन्यूअल किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि रिन्यूअल के दौरान पुरानी सड़क की उखड़ी डामर की सतह पर ही नई परत चढ़ा दी गई। सड़क रिन्यूअल के बाद मेंटेनेंस (Boirdih Devgaon Road) पर भी पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

 

यह भी पढ़ें : Pitru Paksha 2026 : कल से शुरू पितृ पक्ष, 10 अक्टूबर तक श्राद्ध की सभी जरूरी तिथियां नोट कर लें

 

डामर उखड़ा, गिट्टियां निकलीं और बने बड़े गड्ढे

अब सड़क की स्थिति यह है कि जगह-जगह डामर पूरी तरह उखड़ चुका है और गिट्टियां बाहर निकल आई हैं। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भरा हुआ है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को इन गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। गड्ढों से भरी सड़क (Boirdih Devgaon Road) पर वाहन फंसने और बाइक सवारों के गिरकर चोटिल होने की घटनाएं भी ग्रामीणों के अनुसार लगातार हो रही हैं।

 

यह भी पढ़ें : Akanksha Puri Bikini Look : येलो बिकिनी में आकांक्षा पुरी का ग्लैमरस अंदाज, समंदर किनारे दिए कातिलाना पोज

 

Boirdih Devgaon Road  स्कूली बच्चों को भी परेशानी

बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव होने से स्कूली बच्चों की परेशानी और बढ़ गई है। बच्चों को गड्ढों में भरे पानी से बचकर पैदल स्कूल आना-जाना पड़ता है। बोईरडीह और देवगांव को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग होने के कारण दिनभर वाहनों और ग्रामीणों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद बोईरडीह-देवगांव मार्ग की बदहाली (Boirdih Devgaon Road) को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।

 

यह भी पढ़ें : Fish Farming Success : छोटी जमीन में बड़ा मुनाफा, 40 डिसमिल तालाब में मछली पालन से 15 लाख तक सालाना कमाई

 

बस्ती में 500 मीटर सीसी रोड की मांग

ग्रामीणों ने बस्ती के अंदर कम से कम 500 मीटर तक सीसी रोड बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे बरसात के दौरान जलभराव और कीचड़ की समस्या से राहत मिलेगी। इसके साथ ही पूरे पहुंच मार्ग का नए सिरे से डामरीकरण कराने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का नए सिरे से निर्माण (Boirdih Devgaon Road) होने से दोनों गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh School Holiday : भारी बारिश के चलते कल प्रदेशभर के स्कूलों में अवकाश, सीएम साय ने दिए निर्देश

 

ग्रामीण बोले- विभागीय अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए

ग्रामीण गणपति पाढ़ी ने कहा कि बोईरडीह-देवगांव पहुंच मार्ग की सड़क बेहद जर्जर हो गई है। संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं पूर्व सरपंच हेतराम साहू ने कहा कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। बच्चों के स्कूल आने-जाने के दौरान गिरने की चिंता बनी रहती है।

 

यह भी पढ़ें :  Mohammed Shami Politics : विकटों की लगा दी झड़ी फिर भी टीम इंडिया में नहीं हुई वापसी अब सियासी पारी शुरू करेंगे मोहम्मद शमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button