रायगढ़

Chakradhar Samaroh Kabaddi : बड़े भंडार की बेटियों का दम, जिंदल फाउंडेशन को हराकर अदाणी फाउंडेशन बनी चैंपियन

Chakradhar Samaroh Kabaddi अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह के तहत आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (Chakradhar Samaroh Kabaddi) के महिला वर्ग में अदाणी फाउंडेशन बड़े भंडार की टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम ने जिंदल फाउंडेशन रायगढ़ को 22-19 के करीबी अंतर से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पूरे टूर्नामेंट में अदाणी फाउंडेशन की टीम अजेय रही।

 

यह भी पढ़ें : Drishyam 3 Advance Booking : सिनेमाघरों में आने से पहले ही छाई अजय देवगन की फिल्म, एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई धड़कनें

 

फाइनल में तीन अंकों से दर्ज की जीत

फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। अदाणी फाउंडेशन की खिलाड़ियों ने दबाव के बीच बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 22-19 से मुकाबला अपने नाम किया। महिला वर्ग में विजेता टीम को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता जिंदल फाउंडेशन को 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिली।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

लैलूंगा की टीम तीसरे और धरमजयगढ़ की टीम चौथे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा गबेल, उपाध्यक्ष दीपक सिदार और सदस्य सुषमा खलखो ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।

 

यह भी पढ़ें : Tiger Cubs Viral Video : कीचड़ के पानी में टाइगर के बच्चों की ‘पूल पार्टी’, मां की निगरानी ने जीता दिल

व्यक्तिगत पुरस्कारों में भी अदाणी की खिलाड़ियों का दबदबा

अदाणी फाउंडेशन की भूमिका सिदार को बेस्ट ऑलराउंडर चुना गया। प्राची को बेस्ट कैचर और रीना को बेस्ट रेडर का पुरस्कार मिला। व्यक्तिगत पुरस्कारों में भी अदाणी फाउंडेशन की खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन से कबड्डी प्रतियोगिता (Chakradhar Samaroh Kabaddi) में टीम की मजबूत उपस्थिति सामने आई।

पुरुष वर्ग में धरमजयगढ़ के यशवंत कमलवंशी को बेस्ट कैचर, तमनार के जागृत पटेल को बेस्ट रेडर और आशीष सिदार को बेस्ट ऑलराउंडर का खिताब मिला। तीन दिवसीय आयोजन में पुरुष और महिला वर्ग की कुल 25 टीमों ने हिस्सा लिया।

 

यह भी पढ़ें : Monalisa Viral Dance : रेड आउटफिट में मोनालिसा ने मचाया धमाल, देखें फोटो

 

ग्रामीण बेटियों को चार साल से निशुल्क प्रशिक्षण

अदाणी पावर लिमिटेड की सामाजिक सरोकार इकाई अदाणी फाउंडेशन पिछले चार वर्षों से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को निशुल्क कबड्डी प्रशिक्षण दे रही है। फाउंडेशन की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र की खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।

फाउंडेशन के अनुसार, अब तक क्षेत्र की 35 बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय और चार बालिकाओं का चयन राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिताओं के लिए हो चुका है। लगातार प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन से टीम ने जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (Chakradhar Samaroh Kabaddi) में अपनी पहचान मजबूत की है।

 

यह भी पढ़ें : India vs West Indies 1st ODI : गिल की आंधी के बाद आया विराट का तूफान….कांपे कैरिबियन गेंदबाज

 

दो साल से लगातार चैंपियन

अदाणी फाउंडेशन रायगढ़ की टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ वर्षों में लगातार बेहतर हुआ है। टीम 2023-24 में विजेता रही थी, जबकि 2024-25 में उपविजेता बनी। इसके बाद 2025-26 और 2026-27 में टीम लगातार दो बार चैंपियन बनी है।

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (Chakradhar Samaroh Kabaddi) में मिली जीत के साथ बड़े भंडार की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

 

यह भी पढ़ें :   Paris Fashion Week 2026 : पेरिस में ऐश्वर्या राय बच्चन का रायल अंदाज, ब्लैक गाउन और क्राउन में बनीं क्वीन

 

 

 

 

इस बड़ी सफलता के पीछे टीम के कोच प्रेम नायक, रतिराम सिदार, परमेश्वर बिश्वाल और परमेश्वर गुप्ता का विशेष योगदान रहा है। वर्तमान में फाउंडेशन द्वारा करीब 15 गाँवों की 50 स्कूली छात्राओं को अनुभवी कोच के माध्यम से नियमित कबड्डी की बारीकियाँ सिखाई जा रही हैं। टीम की खिलाड़ी बीना सिदार ने बताया कि अदाणी फाउंडेशन के सहयोग और नि:शुल्क प्रशिक्षण से ग्रामीण बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। इससे उन्हें अपनी खेल प्रतिभा को निखारने और चक्रधर समारोह जैसे बड़े राज्य स्तरीय मंच पर खुद को साबित करने का बेहतरीन अवसर मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button