रायगढ़

Sanjay Market Cleanliness Drive : संजय मार्केट में चला स्वच्छता का महाअभियान, महापौर से व्यापारियों तक ने उठाई झाड़ू

Sanjay Market Cleanliness Drive सेवा ही संकल्प अभियान के तहत निगम प्रशासन  रायगढ़ ने संजय मार्केट में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, एमआईसी सदस्य, पार्षद, स्थानीय जनप्रतिनिधि, निगम के अधिकारी-कर्मचारी और मार्केट के व्यवसायियों ने श्रमदान किया। सभी ने झाड़ू, रांपा, तसला सहित अन्य सफाई उपकरणों से मार्केट परिसर और आसपास की गलियों की सफाई की। संजय मार्केट में चला यह स्वच्छता अभियान (Sanjay Market Cleanliness Drive) लोगों की सहभागिता का संदेश भी दे गया।

 

यह भी पढ़ें :  Chakradhar Samaroh Kabaddi : बड़े भंडार की बेटियों का दम, जिंदल फाउंडेशन को हराकर अदाणी फाउंडेशन बनी चैंपियन

 

महापौर ने संभाला हाथ ठेला

अभियान के दौरान महापौर जीवर्धन चौहान ने स्वयं हाथ ठेला संभाला और संजय मार्केट की विभिन्न गलियों में पहुंचकर दुकानों और व्यवसायिक संस्थानों के सामने तथा आसपास पड़े कचरे को एकत्रित किया। इसके बाद कचरे को परिवहन के लिए भेजा गया। सभापति डिग्री लाल साहू ने भी तसला उठाकर गलियों में पड़े कचरे को एकत्र किया।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

यह भी पढ़ें : Drishyam 3 Advance Booking : सिनेमाघरों में आने से पहले ही छाई अजय देवगन की फिल्म, एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई धड़कनें

एमआईसी सदस्यों, पार्षदों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों-कर्मचारियों और व्यापारियों ने भी सफाई में हाथ बंटाया। अभियान के दौरान सभी ने मिलकर मार्केट परिसर और आसपास के सार्वजनिक स्थानों को साफ किया। सामूहिक श्रमदान से (Sanjay Market Cleanliness Drive) में जनभागीदारी का पहलू सामने आया।

 

यह भी पढ़ें :  IND vs WI 2nd ODI : शुभमन ग‍िल की नाबाद 223 रनों की पारी, हिटमैन शर्मा का भी शतक, 406 रनों का चेज भी पड़ गया छोटा, 8 विकेट से जीता भारत

 

दुकानदारों को डस्टबिन रखने की समझाइश

निगम की टीम ने संजय मार्केट के व्यवसायियों को स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक किया। दुकानदारों से कहा गया कि प्रतिष्ठान बंद करने के बाद कचरा सड़क, नाली या सार्वजनिक स्थान पर न फेंकें। प्रत्येक दुकान में डस्टबिन रखने और उसमें एकत्र कचरा निगम के स्वच्छता वाहनों को देने की समझाइश दी गई। निगम अधिकारियों ने बताया कि खुले में कचरा फेंकने से गंदगी फैलने के साथ नालियां जाम होने और संक्रमण की स्थिति बनने की आशंका रहती है। इसलिए दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठान से निकलने वाले कचरे का उचित तरीके से निपटारा करने की अपील की गई।

 

यह भी पढ़ें :  Aishwarya Rai Bachchan : आधी रात को स्वैग में एयरपोर्ट पहुंचीं ऐश्वर्या राय, बच्चन परिवार की बहू पर फिदा हुए फैंस

 

सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी की अपील

निगम की टीम ने व्यवसायियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को भी प्लास्टिक सामग्री नहीं देने के लिए कहा गया। साथ ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2026 के अनुरूप कचरे का उचित प्रबंधन करने और दुकानों में अलग-अलग डस्टबिन रखने की समझाइश दी गई।

व्यवसायियों से गीला और सूखा सहित अन्य प्रकार के कचरे को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार निगम के स्वच्छता वाहनों को सौंपने कहा गया। निगम की टीम ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें व्यापारियों, नागरिकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी जरूरी है।

 

 

यह भी पढ़ें : Sangeeta Bijlani Fashion Week : 66 की उम्र में संगीता बिजलानी का ग्लैमरस अंदाज, फ्लोरल गाउन में रैंप पर बिखेरा जलवा

 

 

नियम तोड़े तो होगी चालानी कार्रवाई

निगम की टीम ने व्यवसायियों को चेतावनी दी कि समझाइश के बावजूद सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंकने, प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने अथवा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार चालानी और अन्य कार्रवाई की जाएगी। (Sanjay Market Cleanliness Drive) के दौरान निगम ने साफ किया कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि स्थायी स्वच्छता व्यवस्था के लिए व्यापारियों और नागरिकों को जोड़ना है।

व्यापारियों ने दिया सहयोग का भरोसा

संजय मार्केट के व्यवसायियों ने सेवा ही संकल्प अभियान का समर्थन करते हुए मार्केट परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में निगम के साथ सहयोग का भरोसा दिया। व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों में डस्टबिन रखने और अन्य दुकानदारों तथा पसरा संचालकों को भी इसका इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करने की बात कही।

व्यवसायियों ने कहा कि दुकान और पसरा संचालन के दौरान निकलने वाला कचरा सड़क या नाली में नहीं डाला जाएगा। इसे निगम के स्वच्छता वाहनों को ही सौंपने के लिए अन्य दुकानदारों को भी जागरूक किया जाएगा। इस पहल से (Sanjay Market Cleanliness Drive) को नियमित स्वच्छता व्यवस्था से जोड़ने की कोशिश की गई है।

 

यह भी पढ़ें :  Monalisa Viral Dance : रेड आउटफिट में मोनालिसा ने मचाया धमाल, देखें फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button