शिक्षा

Navodaya Vidyalaya Admission 2027 : नवोदय विद्यालयों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, अब 7 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

नवोदय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश (Navodaya Vidyalaya Admission 2027) की प्रक्रिया जारी है। जिन विद्यार्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए राहत की खबर है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर अब 7 अगस्त 2026 कर दी गई है।

नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा परिणाम के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Monsoon : प्रदेश में मानसून मेहरबान, कई जिलों में सामान्य से अधिक बारिश

कौन कर सकता है आवेदन Navodaya Vidyalaya Admission 2027

नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं प्रवेश (Navodaya Vidyalaya Admission 2027) के लिए छात्र का वर्तमान में पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत होना जरूरी है। आवेदन करने वाले विद्यार्थी की आयु 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन के लिए छात्र का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना अनिवार्य है। साथ ही विद्यार्थी का संबंधित जिले का मूल निवासी होना भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें :  Takhatpur CMO Accident : जन्मदिन पार्टी से लौट रहे सीएमओ की कार ने ली दो महिलाओं की जान

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

निःशुल्क शिक्षा के साथ मिलती हैं कई सुविधाएं

नवोदय विद्यालय (Navodaya Vidyalaya Admission 2027) सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध हैं। यहां कक्षा 6वीं से 12वीं तक मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। विद्यालयों में छात्रों को मुफ्त आवास, भोजन, स्कूल यूनिफार्म, पाठ्य पुस्तकें और स्टेशनरी जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं। यही कारण है कि नवोदय विद्यालय देश में गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा के लिए एक बेहतर मॉडल माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें : Monkey Attack Ambikapur : बंदर ने घर से उठाई 5 माह की मासूम, पानी की टंकी में फेंका

ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रखी गई है। विद्यार्थी वेबसाइट https://navodaya.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। प्रवेश से जुड़ी जानकारी और निःशुल्क मार्गदर्शन के लिए 7089905625 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Bonda-Pihra Road News : तीन साल में उखड़ गई सीसी सड़क, गड्ढों और कीचड़ से ग्रामीण बेहाल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button