शिक्षा

CG Teacher Online Attendance : शिक्षकों के वेतन को लेकर जारी हुआ डीपीआइ का सख्त आदेश, पढ़ें पूरी खबर

शिक्षकों के वेतन को लेकर जारी हुआ डीपीआइ का सख्त आदेश
  • जुलाई से आनलाइन हाजिरी के आधार पर मिलेगा शिक्षकों का वेतन
  • डीपीआई ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किया सख्त आदेश
  • नेटवर्क और एप की तकनीकी खामियों से शिक्षकों की बढ़ी परेशानी
  • स्कूलों में जल्द बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने की तैयारी

CG Teacher Online Attendance छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए जुलाई महीने से आनलाइन उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने स्पष्ट किया है कि अब कर्मचारियों का वेतन मोबाइल एप में दर्ज आनलाइन हाजिरी के आधार पर ही जारी होगा। यानी जितने दिन आनलाइन उपस्थिति दर्ज होगी, उतने ही दिनों का वेतन मिलेगा।

आनलाइन हाजिरी के अनुसार बनेगा वेतन

डीपीआई ने सोमवार को आदेश जारी कर सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आनलाइन उपस्थिति (CG Teacher Online Attendance) प्रणाली का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। विभाग ने जुलाई की शुरुआत से मोबाइल एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था लागू की है। शिक्षकों को स्कूल पहुंचते ही ‘इन’ और छुट्टी के समय ‘आउट’ दर्ज करना अनिवार्य होगा।

अटैच शिक्षकों पर भी पड़ा असर

आनलाइन हाजिरी व्यवस्था (CG Teacher Online Attendance) लागू होने के बाद दूसरे जिलों या कार्यालयों में अटैच शिक्षकों और कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति बन गई थी। इसके बाद विभाग ने ऐसे कर्मचारियों को उनकी मूल पदस्थापना पर वापस भेजने के निर्देश दिए थे। अब साफ कर दिया गया है कि वेतन का भुगतान केवल उसी स्थान की आनलाइन उपस्थिति के आधार पर किया जाएगा, जहां कर्मचारी पदस्थ हैं।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

तकनीकी खामियों से बढ़ी परेशानी

हालांकि नई व्यवस्था के साथ कई तकनीकी समस्याएं (CG Teacher Online Attendance) भी सामने आ रही हैं। दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में नेटवर्क नहीं होने के कारण कई शिक्षकों की उपस्थिति समय पर दर्ज नहीं हो पा रही है। कई जगह ‘आउट’ करने के बावजूद एप में लंबे समय तक ‘इन’ ही दिखाई देता है, जिससे उपस्थिति रिकॉर्ड प्रभावित हो रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

शिक्षकों का कहना है कि नेटवर्क और तकनीकी दिक्कतों के समाधान के लिए अभी तक कोई प्रभावी हेल्प डेस्क या वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई है। उनका आरोप है कि सिस्टम का पर्याप्त परीक्षण किए बिना ही इसे वेतन से जोड़ दिया गया।

जल्द मिलेगा बायोमेट्रिक का विकल्प CG Teacher Online Attendance

स्कूल शिक्षा सचिव डा. कमलप्रीत सिंह ने कहा कि मंत्रालय की तरह स्कूलों में भी जल्द बायोमेट्रिक उपस्थिति का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा। इससे नेटवर्क संबंधी समस्याओं का समाधान होगा और शिक्षकों को मोबाइल एप की तकनीकी दिक्कतों से राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button