शिक्षा

Teacher Protest : शिक्षक कल करेंगे विधानसभा का घेराव, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर राजधानी में बड़ा प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक एवं समग्र शिक्षक फेडरेशन (Teacher Protest) के बैनर तले प्रदेशभर के सहायक और समग्र शिक्षक मंगलवार 15 जुलाई को विधानसभा घेराव (Assembly Gherao) करेंगे। अपनी लंबित मांगों को लेकर शिक्षक राजधानी रायपुर में एकजुट होंगे। आंदोलन की शुरुआत तूतामैदान से होगी, जहां से रैली निकालकर विधानसभा की ओर कूच किया जाएगा। संगठन ने सभी जिलों के शिक्षकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर Teacher Protest

फेडरेशन का कहना है कि लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसी के विरोध में विधानसभा सत्र के दौरान शिक्षक आंदोलन (Teacher Protest) का निर्णय लिया गया है। संगठन का दावा है कि प्रदेशभर से बड़ी संख्या में शिक्षक राजधानी पहुंचेंगे।

वेतन विसंगति और टीईटी पर प्रमुख मांग

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक एवं समग्र शिक्षक  फेडरेशन की प्रमुख मांगों में मोदी की गारंटी के अनुरूप सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर क्रमोन्नति का लाभ देना शामिल है। इसके साथ ही शिक्षक भर्ती में टीईटी (TET) की अनिवार्यता समाप्त कर अन्य राज्यों की तर्ज पर विभागीय परीक्षा लागू करने की मांग भी उठाई गई है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Oplus_131072

पेंशन, पदोन्नति और वीएसके पर भी उठेगी आवाज

शिक्षक संगठन पूर्व सेवा गणना, क्रमोन्नति, पूर्ण पेंशन सहित सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने की मांग कर रहा है। इसके अलावा वर्चुअल स्कूलिंग (VSK) के नाम पर शिक्षकों पर बढ़ रहे अतिरिक्त दबाव और तकनीकी समस्याओं को दूर करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जाएगी। पंचायत शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग भी आंदोलन का हिस्सा है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में बदलाव संभव

संगठन के पदाधिकारियों ने सभी शिक्षकों से आंदोलन में शामिल होकर एकजुटता दिखाने की अपील की है। वहीं विधानसभा सत्र और प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा सकती है। प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था में भी आवश्यक बदलाव किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button