शिक्षा

Chhattisgarh School Holidays : स्कूलों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय

दशहरा 17 से 21 अक्टूबर, दीपावली छह से 10 नवंबर और शीतकालीन अवकाश 24 से 28 दिसंबर तक; शिक्षक संघ ने दीपावली अवकाश बढ़ाने की मांग की

Chhattisgarh School Holidays स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ डीएड, बीएड और एमएड महाविद्यालयों के अवकाश की तारीखें घोषित कर दी हैं। स्कूलों की छुट्टियां (Chhattisgarh School Holidays) दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवसर पर पांच-पांच दिनों की रहेंगी। शिक्षण सत्र 16 जून 2026 से शुरू होकर 31 मार्च 2027 तक चलेगा।

विभाग के अनुसार दशहरा अवकाश (Chhattisgarh School Holidays) 17 से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इसके बाद दीपावली के अवसर पर छह से 10 नवंबर तक पांच दिन छुट्टी होगी। विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए शीतकालीन अवकाश 24 से 28 दिसंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें : Sarangarh Raipur Fourlane Project : फोरलेन निर्माण में सुरक्षा और हरियाली की मांग, सरिता मल्होत्रा ने CM साय को लिखा पत्र

 

Chhattisgarh School Holidays कब-कब रहेगी छुट्टी

अवकाश तारीख अवधि
दशहरा 17 से 21 अक्टूबर 2026 5 दिन
दीपावली 6 से 10 नवंबर 2026 5 दिन
शीतकालीन 24 से 28 दिसंबर 2026 5 दिन

दीपावली की स्कूल छुट्टी (Chhattisgarh School Holidays) छह नवंबर से 10 नवंबर तक निर्धारित है। विभाग की ओर से जारी अवकाश कैलेंडर शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त शालाओं के साथ डीएड, बीएड और एमएड महाविद्यालयों पर लागू होगा।

यह भी पढ़ें : Vidisha Srivastava Bold Look : ‘भाभीजी घर पर हैं’ की 35 वर्षीय अनीता भाभी का ग्लैमरस अंदाज, नए लुक पर फिदा हुए फैंस

दीपावली अवकाश बढ़ाने की मांग

इधर, छत्तीसगढ़ विद्यालय शिक्षक कर्मचारी संघ ने स्कूल शिक्षा विभाग से दशहरा और दीपावली अवकाश में संशोधन की मांग की है। संघ के प्रांताध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि विभाग ने दीपावली के अवसर पर छह नवंबर धनतेरस से 10 नवंबर गोवर्धन पूजा तक पांच दिन का अवकाश घोषित किया है। संघ ने 11 नवंबर को भाईदूज के अवसर पर भी अवकाश देने की मांग की है। संजय तिवारी ने कहा कि पांच नवंबर को एकादशी, 14 नवंबर को बाल दिवस और 15 नवंबर को छठ पर्व है। ऐसे में संघ ने पांच से 15 नवंबर तक अवकाश देने का सुझाव दिया है।

यह भी पढ़ें :  Shweta Tiwari New Look : हाई-स्लिट ड्रेस में श्वेता तिवारी का ग्लैमरस अंदाज, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

विभाग से संशोधन की उम्मीद

शिक्षक कर्मचारी संघ का कहना है कि दीपावली से जुड़े विभिन्न पर्वों और आयोजनों को देखते हुए लगातार कई दिनों का अवकाश विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए अधिक सुविधाजनक रहेगा। हालांकि, फिलहाल स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से घोषित स्कूल अवकाश कैलेंडर (Chhattisgarh School Holidays) में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए घोषित कैलेंडर के अनुसार फिलहाल दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की अवधि पांच-पांच दिन ही रहेगी। अवकाश में संशोधन पर विभाग की ओर से कोई नया आदेश जारी होने पर उसी के अनुसार तारीखों में बदलाव होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button