Sarangarh Bilaigarh Collector School Visit : कलेक्टर बनीं शिक्षक, बच्चों से पढ़वाया अंग्रेजी पाठ और पूछे पहाड़े
कलेक्टर का स्कूल दौरा (Sarangarh Bilaigarh Collector School Visit) सोमवार को कुछ अलग अंदाज में नजर आया। बिलाईगढ़ के ग्रामीण स्कूलों के निरीक्षण पर पहुंचीं कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने अधिकारी की भूमिका से आगे बढ़कर शिक्षक की तरह बच्चों की कक्षा ली। उन्होंने विद्यार्थियों से अंग्रेजी के शब्द पढ़वाए, उपसर्ग-प्रत्यय लिखवाए, पहाड़े पूछे और पुस्तक वाचन भी कराया। बच्चों के जवाब सुनकर कलेक्टर ने उनकी शैक्षणिक समझ परखी और शिक्षकों को पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जर्जर स्कूल भवनों, स्मार्ट क्लास, आश्रम-छात्रावास और जल संरक्षण कार्यों का भी निरीक्षण किया।

कहीं अंग्रेजी पढ़वाई, कहीं पूछे पहाड़े
सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलिहा की कक्षा आठवीं में पहुंचकर ब्लैक बोर्ड पर लिखे अंग्रेजी शब्द विद्यार्थियों से पढ़वाए। उन्होंने उपसर्ग और प्रत्यय लिखने को कहा और बच्चों की समझ परखी। वहीं बोड़ा में उन्होंने विद्यार्थियों से पहाड़े पूछे और पुस्तक वाचन कराया। बच्चों ने उत्साह के साथ पुस्तक पढ़कर सुनाई। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से पढ़ाई और उपस्थिति के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें :Akanksha Puri : बिकिनी में आकांक्षा पुरी का ग्लैमरस अंदाज, टोंड फिगर पर फिदा हुए फैंस
Sarangarh Bilaigarh Collector School Visit नए निर्माण के निर्देश
शासकीय हाई स्कूल पिरदा (Sarangarh Bilaigarh Collector School Visit) में कक्षा 10वीं में नौ विद्यार्थी उपस्थित मिले। कलेक्टर ने स्कूल परिसर में प्राथमिक, माध्यमिक और हाई स्कूल के जर्जर भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जर्जर भवनों की डिस्मेंटलिंग और नए भवन निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
ग्राम पिरदा को धरती आबा जनजातीय ग्राम में शामिल किया गया है। स्कूल परिसर में निर्माणाधीन स्मार्ट क्लास रूम का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग करने और निर्धारित मानकों के अनुसार निर्माण पूरा करने को कहा।

यह भी पढ़ें :8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग में पेंशन होगी दोगुनी से ज्यादा! 22,450 से 57,697 तक पहुंच सकता है आंकड़ा
स्कूल में लकड़ी से खाना पकता मिला
सलिहा स्कूल के निरीक्षण के दौरान लकड़ी से भोजन पकाए जाने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने एलपीजी गैस के माध्यम से भोजन पकाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल परिसर में विकसित किचन गार्डन का भी निरीक्षण किया।
बोड़ा में स्मार्ट क्लास रूम के लिए प्रस्तावित नए भवन का भूमि पूजन भी किया गया। कलेक्टर ने ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ तीन महीने में भवन तैयार करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें :Barbatty Farming Success Story Raigarh : बरबटी-खीरा की खेती से 2.70 लाख का शुद्ध मुनाफा, ये तरीका आया काम
कन्या आश्रम में 34 छात्राओं की सुविधाएं देखीं
कलेक्टर (Sarangarh Bilaigarh Collector School Visit) ने शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम पिरदा का भी निरीक्षण किया। यहां 34 छात्राएं निवासरत मिलीं। उन्होंने आश्रम भवन, रसोईघर और निर्माणाधीन शौचालय भवन की स्थिति देखी।
आश्रम परिसर में जर्जर शौचालय भवन को हटाकर नया शौचालय बनाने के निर्देश दिए। रसोईघर में पहुंचकर भोजन व्यवस्था की जानकारी ली और बच्चों को दिए जाने वाले भोजन के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
यह भी पढ़ें :Janmashtami Celebration Baramkela : अघरिया भवन बरमकेला में धूमधाम से मना जन्माष्टमी पर्व
900 एकड़ खेतों के लिए पानी की व्यवस्था देखी
ग्राम पंचायत छुईहा में कलेक्टर ने विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत निर्मित वाटर कोर्स का निरीक्षण किया। पहाड़ी क्षेत्र से आने वाले पानी को नाली के माध्यम से तालाब तक पहुंचाने की व्यवस्था देखी गई।
अधिकारियों ने बताया कि इस जल संरचना से करीब 900 एकड़ कृषि भूमि के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है। कलेक्टर ने जल संरचना के बेहतर रखरखाव और किसानों को इसका अधिकतम लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से तालाब में मछली पालन को बढ़ावा देने को भी कहा।
यह भी पढ़ें :Bribe Arrest : 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते प्राचार्य और बाबू गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा
पढ़ाई के साथ सुविधाओं पर भी नजर
दौरे के दौरान कलेक्टर (Sarangarh Bilaigarh Collector School Visit) ने शिक्षा, भवन और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों की जमीनी स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों को स्कूलों में नियमित पढ़ाई, विद्यार्थियों के लिए जरूरी सुविधाएं और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल्ल रजक, डिप्टी कलेक्टर राणा, तहसीलदार नीलिमा अग्रवाल, जनपद पंचायत सीईओ योगेश्वरी बर्मन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।











