सारंगढ़ बिलाईगढ़

Dongripali Cyber Awareness : साइबर ठगी से बचने स्कूली बच्चों को डोंगरीपाली पुलिस ने किया जागरूक

Dongripali Cyber Awareness डिजिटल युग में बढ़ रहे साइबर अपराधों से बच्चों और युवाओं को सुरक्षित रखने के लिए डोंगरीपाली पुलिस का जागरूकता अभियान (Dongripali Cyber Awareness) शुरू किया गया है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के डोंगरीपाली थाना प्रभारी सत्यवादी साहू और उनकी टीम ने क्षेत्र के विभिन्न शासकीय व निजी स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को साइबर ठगी के नए तरीकों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें :Tarapur Panchayat Politics : जेल से लौटे उपसरपंच राजीव डनसेना की जीत, डिग्री लाल सिदार की सरपंची खत्म

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

 

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003
IMG-20260909-WA0011
IMG-20260909-WA0012
Oplus_131072

चार स्कूलों में पहुंची पुलिस की टीम

डोंगरीपाली पुलिस का जागरूकता अभियान (Dongripali Cyber Awareness) के तहत गुरुवार को हाई स्कूल गौरडीह, माध्यमिक शाला डूमरपाली, प्राथमिक शाला गिंडोला और सरस्वती शिशु मंदिर गौरडीह में जागरूकता शिविर लगाए गए। थाना प्रभारी सत्यवादी साहू ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बदलते तरीकों से अवगत कराया और मोबाइल व इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की समझाइश दी।

 

ऑनलाइन गेमिंग और फर्जी लिंक से बढ़ रही ठगी

पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग, फर्जी लोन एप, अनजान लिंक और अश्लील वीडियो काल के जरिए ठगी व ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर ठगी से बचाव (Dongripali Cyber Awareness) के तहत बच्चों को समझाया गया कि किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी या सोशल मीडिया का पासवर्ड साझा न करें।

मोबाइल पर आने वाले लाटरी, इनाम या मुफ्त डाटा का लालच देने वाले अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी गई। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अनजान लोगों से दोस्ती बढ़ाने से बचने तथा अज्ञात नंबरों से आने वाले वीडियो काल को रिसीव नहीं करने की भी समझाइश दी गई।

 

यह भी पढ़ें : Adani Foundation Teacher Award : शिक्षक दिवस पर 24 शिक्षकों का सम्मान, नवाचारी शिक्षण को अदाणी फाउंडेशन ने दी नई पहचान

 

ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत

साइबर अपराध से बचाव (Dongripali Cyber Awareness) के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति ठगी या ब्लैकमेलिंग का शिकार हो जाए तो घबराने के बजाय तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। इसके अलावा नजदीकी थाने में भी इसकी सूचना दी जा सकती है।

 

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Mausam : छत्तीसगढ़ समेत 13 राज्यों में झमाझम बारिश, ओडिशा में रेड अलर्ट

 

बच्चों से कहा- परिवार को भी करें जागरूक

थाना प्रभारी सत्यवादी साहू ने विद्यार्थियों से कहा कि साइबर जागरूकता अभियान (Dongripali Cyber Awareness) में मिली जानकारी को अपने माता-पिता, परिवार और गांव के अन्य लोगों तक भी पहुंचाएं। उन्होंने बच्चों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक रहकर दूसरों को भी सतर्क करने की अपील की, ताकि पूरा समाज साइबर ठगी से सुरक्षित रह सके।

 

यह भी पढ़ें : School Education Department Transfer : स्कूल शिक्षा विभाग में 13 अफसरों के तबादले, कई जिलों को मिले नए DEO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button