स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (School Education Department Transfer) करते हुए शासन ने 13 अधिकारियों के स्थानांतरण और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। अवर सचिव आरपी वर्मा के हस्ताक्षर से जारी आदेश में संभागीय संयुक्त संचालकों के अतिरिक्त प्रभार में बदलाव के साथ कई जिलों में नए जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) की पदस्थापना की गई है।
बिलासपुर और सरगुजा के संयुक्त संचालक बदले
आदेश के अनुसार बिलासपुर संभाग के प्रभारी उप संचालक (School Education Department Transfer) राजेश सिंह को सरगुजा संभाग का प्रभारी उप संचालक बनाया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा), सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं सरगुजा में पदस्थ प्रभारी उप संचालक अश्वनी भारद्वाज को बिलासपुर संभाग स्थानांतरित किया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा), बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
यह भी पढ़ें : Ration Shop Recovery : महिला कलेक्टर के जिले में महिला से 15 हजार की कथित वसूली! खाद्य निरीक्षक पर गंभीर आरोप
जांजगीर-चांपा में नया प्रभारी DEO
जांजगीर-चांपा के प्रभारी DEO ए.के. सिन्हा को सूरजपुर स्थानांतरित (School Education Department Transfer) कर वहां का प्रभारी DEO बनाया गया है। उनके स्थान पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिसोरा के प्राचार्य मनोहर प्रताप सिंह को जांजगीर-चांपा का नया प्रभारी DEO नियुक्त किया गया है।
बिलासपुर के प्रभारी DEO रामेश्वर जायसवाल (School Education Department Transfer) को जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा के पद पर प्रतिनियुक्ति दी गई है। उनकी जगह करतला, कोरबा के विकासखंड शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार पांडे को बिलासपुर का प्रभारी DEO बनाया गया है।
दुर्ग और मुंगेली में भी बदले अधिकारी
लोक शिक्षण संचालनालय में पदस्थ सहायक संचालक जगजीत धीर को दुर्ग का प्रभारी DEO नियुक्त किया गया है। वहीं मुंगेली के प्रभारी DEO एलपी डहीरे को सहायक संचालक, बिलासपुर संभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर डॉ. मोहन लाल पटेल को मुंगेली का नया प्रभारी DEO बनाया गया है।
यह भी पढ़ें :Jamin Simankan Avedan : अब तहसील के चक्कर खत्म, घर बैठे होगा जमीन सीमांकन का आवेदन
खैरागढ़ और बलौदाबाजार को मिले नए DEO
विचारपुर, अंबागढ़ चौकी के प्राचार्य उपेंद्र कुमार देवांगन को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का प्रभारी DEO बनाया गया है। वहीं मुंगेली के धरमपुरा के प्राचार्य शिव कुमार गेंदले को बलौदाबाजार-भाटापारा का नया प्रभारी DEO नियुक्त किया गया है।
मोहला-मानपुर में भी बदलाव
पुरुषोत्तम लाल साहू को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का प्रभारी DEO बनाया गया है। वहीं वहां के तत्कालीन प्रभारी DEO योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर डाइट खैरागढ़ का प्राचार्य नियुक्त किया गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग में हुए तबादले (School Education Department Transfer) से एक साथ कई जिलों के शिक्षा विभाग की कमान बदली है। नए अधिकारियों की पदस्थापना के बाद संबंधित जिलों में विभागीय कामकाज और प्रशासनिक व्यवस्था में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें :Fisheries Subsidy Chhattisgarh : मछली पालन शुरू करना है तो ये योजना जानें, 60% खर्च सरकार देगी













One Comment