छत्तीसगढ़

Ration Shop Recovery : महिला कलेक्टर के जिले में महिला से 15 हजार की कथित वसूली! खाद्य निरीक्षक पर गंभीर आरोप

Ration Shop Recovery जिस जिले में कलेक्टर की जिम्मेदारी एक महिला अधिकारी के हाथों में है, उसी जिले में एक महिला राशन दुकान विक्रेता ने खाद्य निरीक्षक पर गंभीर आरोप लगाकर प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। शासकीय उचित मूल्य दुकान की विक्रेता मोनिका बरेठ ने खाद्य निरीक्षक विद्यानंद पटेल पर 15 हजार रुपए की कथित वसूली, मानसिक दबाव और डराने-धमकाने के आरोप लगाए हैं। महिला ने पूरे मामले की लिखित शिकायत कलेक्टर के समक्ष देकर कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का है। शिकायतकर्ता (Ration Shop Recovery) के अनुसार दुकान आईडी 411003005 के संचालन के दौरान खाद्य निरीक्षक ने उस पर कथित तौर पर मानसिक दबाव बनाया और 15 हजार रुपए का भुगतान कराया। महिला का दावा है कि इस लेन-देन से जुड़े यूपीआई स्क्रीनशॉट, व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्ड उसके पास सुरक्षित हैं। खाद्य निरीक्षक पर आरोप (Ration Shop Recovery) अब जांच के बाद ही सही या गलत साबित होंगे, लेकिन शिकायत ने खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

 

यह भी पढ़ें…Jamin Simankan Avedan : अब तहसील के चक्कर खत्म, घर बैठे होगा जमीन सीमांकन का आवेदन

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

अकेले मिलने का दबाव 

महिला विक्रेता ने शिकायत में खाद्य निरीक्षक पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसके मुताबिक उसे बार-बार फोन कर अकेले मिलने के लिए कहा जाता था। फोन नहीं उठाने पर जांच के नाम पर दुकान पहुंचकर दबाव बनाने और डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि लगातार दबाव के कारण वह और उसका परिवार मानसिक रूप से परेशान है। यदि शिकायत में लगाए गए आरोप जांच में सही पाए जाते हैं, तो यह केवल कथित पैसों की वसूली का मामला नहीं रहेगा, बल्कि पद के कथित दुरुपयोग और महिला के साथ व्यवहार को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े होंगे। खाद्य निरीक्षक पर लगे आरोप (Ration Shop Recovery) की निष्पक्ष जांच इसलिए महत्वपूर्ण हो गई है।

 

यह भी पढ़ें…Fisheries Subsidy Chhattisgarh : मछली पालन शुरू करना है तो ये योजना जानें, 60% खर्च सरकार देगी

‘स्क्रीनशॉट डिलीट करो’ Ration Shop Recovery

इस मामले में सबसे गंभीर पहलू डिजिटल साक्ष्यों को लेकर सामने आया है। महिला विक्रेता ने दावा किया है कि कथित लेन-देन से जुड़े स्क्रीनशॉट भेजे जाने के बाद व्हाट्सएप पर “Please delete those screenshots” संदेश भेजा गया। अब शिकायतकर्ता ने इस चैट की तकनीकी जांच कराने की मांग की है।

महिला ने यूपीआई लेन-देन की जानकारी, ट्रांजेक्शन आईडी, व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्ड की जांच की मांग की है। अगर जांच में चैट और लेन-देन के दावे की पुष्टि होती है, तो मामले की गंभीरता और बढ़ सकती है। यही वजह है कि कथित वसूली (Ration Shop Recovery) से जुड़े हर डिजिटल रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।.

 

यह भी पढ़ें…Triple Baby Birth Balrampur : पहाड़ी कोरवा महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

बरमकेला में पहले से वसूली की चर्चा 

 

शिकायत सामने आने के बाद बरमकेला क्षेत्र में राशन दुकान संचालकों के बीच भी इस मामले को लेकर चर्चा होने का दावा किया जा रहा है। एक राशन दुकान संचालक ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर क्षेत्र में कथित वसूली को लेकर पहले भी चर्चाएं होने की बात कही है।

हालांकि, यह दावा स्वतंत्र रूप से प्रमाणित नहीं है और इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकती है। ऐसे में प्रशासन के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह केवल एक शिकायत है या इसके पीछे कोई व्यापक शिकायतें भी हैं। खाद्य निरीक्षक पर कथित वसूली (Ration Shop Recovery) के आरोपों की जांच में शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले डिजिटल साक्ष्य अहम हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें…Raigarh Medical College Tumor Surgery : महिला के पेट से निकला 8 किलो का विशाल ट्यूमर, रायगढ़ मेडिकल कालेज के डाक्टरों ने हाई रिस्क आपरेशन में बचाई जान

 

परिवार की सुरक्षा की भी गुहार

महिला विक्रेता ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उसने यूपीआई लेन-देन, व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्ड की तकनीकी जांच कराने के साथ ही शिकायत की निष्पक्षता से पड़ताल करने का आग्रह किया है।

इसके अलावा जांच पूरी होने तक स्वयं और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है। शिकायत के बाद अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर रहेगी। खाद्य निरीक्षक विद्यानंद पटेल से उनका पक्ष जानने के लिए मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन रिंग जाने के बावजूद उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। उनका पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

फिलहाल यह पूरा मामला आरोपों और शिकायत के स्तर पर है। कथित वसूली (Ration Shop Recovery) में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। लेकिन महिला विक्रेता द्वारा डिजिटल साक्ष्य होने का दावा किए जाने से प्रशासन के सामने मामले की निष्पक्ष और गंभीर जांच की जिम्मेदारी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें… Akanksha Puri : बिकिनी में आकांक्षा पुरी का ग्लैमरस अंदाज, टोंड फिगर पर फिदा हुए फैंस

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button