कारोबार

Royal Enfield Himalayan 440 : रायल एनफील्ड का धमाका, लांच की नई बाइक, इतने रुपये है कीमत

नई हिमालयन बाइक (Royal Enfield Himalayan 440) के साथ रायल एनफील्ड ने उन ग्राहकों को फिर से आकर्षित करने की कोशिश की है, जो हिमालयन 411 के डिजाइन और सादगी को पसंद करते थे। कंपनी ने इसे मौजूदा हिमालयन के साथ बिक्री के लिए उतारा है। नई बाइक को एक वेरिएंट और तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Royal Enfield Himalayan 440 : बाहुबली इंजन और 6-स्पीड गियर, मार्केट में आ  गई असली ऑफ-रोडर - News18 हिंदी

स्क्रैम 440 वाला इंजन, नया डिजाइन

रॉयल एनफील्ड ने हिमालयन 440 (Himalayan 440) में वही इंजन दिया है, जो Scram 440 में इस्तेमाल होता है। बाइक का डिजाइन भी काफी हद तक Scram 440 से प्रेरित है। हालांकि, इसमें अलग कलर, व्हील और सस्पेंशन सेटअप दिया गया है।

कंपनी ने इसे खासतौर पर हिमालयन 411 पसंद करने वाले ग्राहकों और हिमालयन 450 से कम कीमत वाली एडवेंचर बाइक तलाश रहे लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया है।

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital
IMG-20260925-WA0009

यह भी पढ़ें…India vs Pakistan : एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान की महाटक्कर, जानें कब-कहां और कैसे देखें

 

24.4 HP पावर और 34 Nm टॉर्क

हिमालयन 440 में 443cc का इंजन दिया गया है। यह इंजन 24.4 HP की पावर और 34 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

एडवेंचर बाइक में 15 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए आगे 300 mm और पीछे 240 mm डिस्क ब्रेक मिलते हैं। बाइक में डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड दिया गया है। जरूरत पड़ने पर रियर ABS को बंद करने का विकल्प भी मिलता है।

 

ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर Royal Enfield Himalayan 440

नई हिमालयन 440 (Himalayan 440) में कंपनी ने ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है। बाईं तरफ स्पीडोमीटर और दाईं तरफ ट्रिपर स्क्रीन मिलती है। ट्रिपर में Google Maps पावर्ड नेविगेशन की सुविधा दी गई है। इसके अलावा बाइक में LED हेडलाइट भी मिलती है, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा आधुनिक नजर आता है।

Royal Enfield Himalayan 440 India launch today: What to expect from the new  adventure bike | Mint

यह भी पढ़ें…Ganja Smuggling : 48 घंटे में 108 किलो गांजा जब्त, 1.14 करोड़ की संपत्ति जब्त

 

Royal Enfield Himalayan 440 तीन कलर में मिलेगी बाइक

Royal Enfield Himalayan 440 को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। ग्राहक इसे मस्टैंग ब्राउन, नेला व्हाइट और सेला ब्लैक रंग में खरीद सकेंगे। कंपनी ने इसे सिर्फ एक वेरिएंट में पेश किया है। यानी ग्राहकों के लिए वेरिएंट चुनने की जगह मुख्य रूप से कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे।

 

यह भी पढ़ें…Dhan Me Rog : मौसम बदलते ही धान में बढ़ा रोग का खतरा, किसान तुरंत करें ये उपाय

 

2.29 लाख रुपये है एक्स-शोरूम कीमत

हिमालयन 440 (Royal Enfield Himalayan 440) की कीमत 2.29 लाख रुपये एक्स-शोरूम, चेन्नई रखी गई है। यह कीमत इसे हिमालयन 450 के मुकाबले सस्ता विकल्प बनाती है।

बाइक की बुकिंग शुरू कर दी गई है। ग्राहक इसे Royal Enfield की आधिकारिक वेबसाइट और कंपनी के शोरूम से बुक कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें…Teacher Suspended : मुख्यमंत्री और कलेक्टर पर टिप्पणी, शिक्षिका निलंबित

Royal Enfield Himalayan 440 Brand Badge

Himalayan 411 के फैंस पर नजर

नई बाइक के जरिए कंपनी पुराने हिमालयन 411 की पसंद को ध्यान में रख रही है। वहीं, हिमालयन 450 से कम कीमत में एडवेंचर बाइक चाहने वाले ग्राहकों के लिए भी यह विकल्प तैयार किया गया है। नई हिमालयन 440 (Royal Enfield Himalayan 440) में Scram 440 का इंजन, एडवेंचर डिजाइन और जरूरी टूरिंग फीचर्स का कॉम्बिनेशन दिया गया है।

Royal Enfield Himalayan 440 Speedometer

यह भी पढ़ें…Bribe Arrest : 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते प्राचार्य और बाबू गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

 

Back to top button