बड़ी खबर

Monkey Attack Ambikapur : बंदर ने घर से उठाई 5 माह की मासूम, पानी की टंकी में फेंका

Monkey Attack Ambikapur छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार शाम एक बंदर घर में घुस गया और पालने में सो रही पांच माह की मासूम बच्ची को उठाकर छत पर ले गया। इसके बाद उसने बच्ची को पानी से भरी टंकी में डाल दिया।

परिजनों की सतर्कता से बच्ची की जान बच गई। गंभीर हालत में उसे पहले लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घर में घुसकर मासूम को उठा ले गया बंदर Monkey Attack Ambikapur

जानकारी के अनुसार, सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरी कला से लगे जंगल से भटककर एक बंदर बस्ती में पहुंच गया। वह सीधे सुदर्शन प्रजापति के घर में घुसा और पालने में सो रही पांच माह की त्रिशिका प्रजापति को उठाकर छत की ओर भागने लगा। बंदर का हमला (Monkey Attack Ambikapur) देखकर बच्ची की मां घबरा गई और शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़ी।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

पानी की टंकी में डालकर भागा

शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान बंदर ने छत पर रखी पानी से भरी टंकी में मासूम को डाल दिया और जंगल की ओर भाग निकला। परिजनों ने बिना देर किए बच्ची को टंकी से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सरगुजा (Surguja News) की इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003
IMG-20260909-WA0011
IMG-20260909-WA0012
Oplus_131072

मेडिकल कालेज में चल रहा इलाज

लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर (Monkey Attack Ambikapur) किया गया। अस्पताल के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डा. जेके रेलवानी ने बताया कि उपचार के बाद बच्ची की हालत में सुधार है और फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

जंगल से गांव पहुंच रहे वन्यजीव, बढ़ी चिंता

ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से बंदरों और अन्य वन्यजीवों का गांव में आना लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से ऐसे क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में मासूम पर हमला (Baby Rescue) जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button