सारंगढ़ बिलाईगढ़

Katangpali Flyash News : आशीष गोयल माइंस का कारनामा! 500 गाड़ियों की राख पानी में बहाई, 6 वाहन जब्त

Katangpali Flyash News छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के तहसील सरिया के ग्राम कटंगपाली (अ) में स्थित आशीष गोयल माइंस की एक बड़ी मनमानी और प्रशासनिक अनदेखी का मामला उजागर हुआ है। स्थानीय ग्राम पंचायत से बिना कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लिए माइंस में बड़े पैमाने पर फ्लाईऐश (राख) का भू-भराव किया जा रहा था।

 

यह भी पढे़ं : Mohammed Shami Politics : विकटों की लगा दी झड़ी फिर भी टीम इंडिया में नहीं हुई वापसी अब सियासी पारी शुरू करेंगे मोहम्मद शमी

जब इस अवैध गतिविधि की शिकायत ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से की, तो सोमवार सुबह 11 बजे तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह राज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान माइंस प्रबंधन भू-भराव और खनन से जुड़ा एक भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर तहसीलदार ने कड़ी नाराजगी जताते हुए माइंस में चल रहे भू-भराव (Katangpali Flyash News) पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।

 

यह भी पढे़ं :   Chhattisgarh Transport Department : ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर बस परमिट तक हुआ महंगा, नई दरें लागू

 

Katangpali Flyash News पर्यावरण से खिलवाड़

प्रारंभिक जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। माइंस प्रबंधन द्वारा लगभग 500 ट्रेलर वाहनों से फ्लाईऐश (Katangpali Flyash News)  लाकर यहां पटाई की जा चुकी है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरी राख का आंशिक भाग महज 2 से 3 डिसमिल जमीन पर ही दिखता है, जबकि शेष विशाल मात्रा को माइंस के अंदर जमा जलभराव में सीधे बहा दिया गया है।

 

यह भी पढे़ं :  Chhattisgarh Postal Department : डाक विभाग में बनेंगे चार नए संभाग, नौ का होगा पुनर्गठन

 

 

इतनी बड़ी मात्रा में जहरीली राख (Katangpali Flyash News)  को पानी में घोले जाने से न केवल आसपास के भूजल स्तर के दूषित होने का बड़ा खतरा पैदा हो गया है, बल्कि स्थानीय पर्यावरण और कृषि भूमि पर भी इसका विनाशकारी असर पड़ सकता है। प्रशासनिक टीम ने मौके का मुआयना कर तत्काल पंचनामा तैयार किया और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी।

 

यह भी पढे़ं :   Shriya Saran New Look : व्हाइट ड्रेस में श्रिया सरन का ग्लैमरस अंदाज, तस्वीरों पर टिकी नजरें

 

पंचायत की एनओसी खारिज, फिर भी जारी था भराव

मिली जानकारी के अनुसार, इस माइंस में फ्लाईऐश पाटने को लेकर प्रबंधन का दावा है कि उनके पास खनिज शाखा से एनओसी प्राप्त है और पर्यावरण संरक्षण मंडल रायगढ़ से भू-भराव की अनुमति का वैधता वृद्धि पत्र उपलब्ध है। हालांकि, जमीनी हकीकत इसके उलट है।

 

यह भी पढे़ं :  Shweta Tiwari New Look : हाई-स्लिट ड्रेस में श्वेता तिवारी का ग्लैमरस अंदाज, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

 

स्थानीय ग्राम पंचायत कटंगपाली (अ) द्वारा भू-भराव (Katangpali Flyash News) के लिए दी जाने वाली एनओसी को पहले ही पूरी तरह खारिज किया जा चुका है। इसके बावजूद पंचायत की आपत्ति और जनहित को दरकिनार करते हुए माइंस संचालक द्वारा धड़ल्ले से फ्लाईऐश पाटने का काम जारी रखा गया था। पंचायत प्रतिनिधियों ने पिछले सप्ताह ही इस पूरे मामले को लेकर कलेक्टर से लिखित शिकायत की थी, जिसके बाद यह प्रशासनिक कार्रवाई हुई।

 

यह भी पढे़ं :  Raigarh Dairy Farm : 1,200 रुपये से शुरू किया कारोबार, 117 पशुओं तक पहुंचा फार्म; दूध से बढ़ी कमाई, 16 लोगों को रोजगार

 

एसडीएम को सौंपी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

जांच (Katangpali Flyash News) की कार्रवाई के दौरान माइंस परिसर में फ्लाईऐश परिवहन और कार्य में लगे वाहनों को प्रशासनिक टीम ने मौके पर ही जब्त कर लिया। सीज किए गए वाहनों में 5 भारी ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 06 HB 8555, CG 13 AY 9948, CG 13 AY 6766, CG 13 BB 3012, CG 13 AZ 8461 और 1 लोडर वाहन क्रमांक CG 13 AG 4995 शामिल हैं। प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक, कटंगपाली और छेलफोरा क्षेत्र में आशीष गोयल, राधे पिता कार्तिक और राहुल पिता गौतम के नाम से दर्ज दर्जनों खसरा नंबरों की कुल 4.232 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर माइनिंग का संचालन किया जा रहा है। अब इन सभी जमीनों के सीमांकन और खनन संबंधी दस्तावेजों की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

 

यह भी पढे़ं :  Grafted Brinjal Farming : 1 एकड़ में 23 टन बैंगन का उत्पादन, युवा किसान ने कमाए 2.65 लाख रुपए

Katangpali Flyash News क्या कहते हैं तहसीलदार

आशीष गोयल माइंस पर बिना वैध एनओसी के फ्लाईऐश (Katangpali Flyash News)  पाटे जाने की शिकायत पर जांच की गई है। मौके पर प्रबंधन द्वारा माइनिंग संबंधी कोई दस्तावेज पेश नहीं करने पर भू-भराव पर तुरंत रोक लगा दी गई है। जब्त वाहनों के साथ संपूर्ण जांच रिपोर्ट अग्रिम कड़े कदम उठाने के लिए एसडीएम को सौंपी जा रही है।”

पुष्पेंद्र सिंह राज, तहसीलदार, सरिया

 

 

यह भी पढे़ं :  Haldi Ki Kheti Chhattisgarh : हल्दी लगाओ और अपनी कमाई बढ़ाओ, विष्णु सरकार दे रही किसानों को अनुदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button