शिक्षा

Teacher Posting Chhattisgarh : शिक्षकों की पोस्टिंग पर बड़ा अपडेट, डीपीआई का नया आदेश जारी

Teacher Posting Chhattisgarh स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक (एलबी) संवर्ग से व्याख्याता (एलबी) संवर्ग में पदोन्नति के बाद अब पदस्थापना की प्रक्रिया तेज हो गई है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालकों को पत्र जारी कर हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में विषयवार रिक्त पदों की अद्यतन जानकारी मांगी है। विभाग इस जानकारी के आधार पर पदोन्नत व्याख्याताओं की काउंसलिंग आयोजित करेगा, जिसके बाद उन्हें रिक्त पदों के अनुसार नई पदस्थापना दी जाएगी।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

रिक्त पदों के आधार पर होगी काउंसलिंग Teacher Posting Chhattisgarh

विभागीय अधिकारियों के अनुसार पदोन्नत व्याख्याताओं की पोस्टिंग (Teacher Posting Chhattisgarh) पूरी तरह विषयवार उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर की जाएगी। हाल ही में शिक्षकों के बड़े पैमाने पर हुए तबादलों के कारण कई स्कूलों में रिक्त पदों की स्थिति बदल गई है। ऐसे में लोक शिक्षण संचालनालय (DPI Chhattisgarh) ने नया डेटा मंगाया है, ताकि काउंसलिंग के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Oplus_131072

यह भी पढ़ें : Tamnar Attempted Murder : पत्नी को भगाने के शक में बुजुर्ग पर टंगिया से जानलेवा हमला

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

जनवरी में भी मांगी गई थी जानकारी

विभाग इससे पहले जनवरी 2026 में भी रिक्त पदों (Teacher Posting Chhattisgarh)  का ब्यौरा मंगा चुका था, लेकिन तबादलों के बाद कई स्कूलों में पद रिक्त और भरे जाने की स्थिति बदल गई। इसी कारण अब दोबारा अद्यतन जानकारी जुटाई जा रही है, जिससे व्याख्याता पदस्थापना (Lecturer Posting) की प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरी की जा सके।

यह भी पढ़ें :  Marigold Flower Farming Benefits : धान से नहीं मिली ज्यादा कमाई, गेंदा फूल की खेती ने किसान को बनाया लखपति

पांच बिंदुओं पर मांगा गया पूरा ब्यौरा

डीपीआई (Teacher Posting Chhattisgarh) ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों से निम्नलिखित जानकारियां उपलब्ध कराने को कहा है

हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के नाम, जहां पद रिक्त हैं, साथ ही उनका यू-डाइस कोड।
अंग्रेजी सहित सभी विषयों के रिक्त पदों का विषयवार विवरण।
पदोन्नत व्याख्याताओं का नाम, कर्मचारी कोड, जन्मतिथि और वर्तमान पदस्थापना।
पदोन्नति आदेश के अनुसार वरिष्ठता क्रमांक तथा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि।
दिव्यांग शिक्षकों, दिसंबर 2026 तक सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों तथा निलंबित शिक्षकों की अलग से जानकारी।

यह भी पढ़ें :  Balrampur Water Conservation : कलेक्टर चंदन त्रिपाठी की पहल को मिली राष्ट्रीय पहचान

जल्द जारी हो सकता है काउंसलिंग कार्यक्रम

विभागीय सूत्रों के अनुसार सभी संभागों से जानकारी मिलने के बाद रिक्तियों का अंतिम सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) पदोन्नत व्याख्याताओं की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी करेगा। काउंसलिंग के माध्यम से विषयवार रिक्त पदों पर पारदर्शी तरीके से पदस्थापना की जाएगी, जिससे स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होने के साथ शैक्षणिक व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें :  Kiran Singh Dev Accident : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में गंभीर घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button