Bilaspur School Girls Protest बिलासपुर जिले के मल्हार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने मंगलवार को शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। छात्राएं कलेक्टर को गेट पर बुलाकर सबके सामने अपनी बात रखने की मांग पर अड़ गईं। उन्होंने मुख्य प्रवेश द्वार पर बैठकर नारेबाजी की। इसके बाद मंथन सभाकक्ष में करीब दो घंटे तक चली बैठक भी बेनतीजा रही। छात्राओं का कहना है कि उनकी प्रमुख मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।
संस्कृत शिक्षक पर अश्लील हरकत का आरोप
प्रदर्शनकारी छात्राओं (Bilaspur School Girls Protest) ने संस्कृत शिक्षक राजेश दुबे पर कक्षा में अश्लील हरकतें करने और फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाने का आरोप लगाया। उन्होंने शिक्षक के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग की। छात्राओं के अनुसार, उनकी शिकायतों को पहले भी गंभीरता से नहीं लिया गया और प्राचार्य शिकायतों को दबाते रहे। इसी वजह से उन्हें कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करना पड़ा।
यह भी पढ़ें : Urvashi Rautela Ambikapur : अंबिकापुर में गरबा नाइट में शामिल होंगी बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला
गणित की शिक्षिका पर भी लगाए आरोप
छात्राओं (Bilaspur School Girls Protest) ने गणित की शिक्षिका पर स्कूल के लिए आए निश्शुल्क सैनिटरी पैड बेचने, एक्सपायरी पैड बांटने और एएफ फंड में गड़बड़ी करने के आरोप लगाए। प्रदर्शन के दौरान छात्राएं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, जालसाजी और धोखाधड़ी, पाक्सो एक्ट तथा किशोर न्याय अधिनियम से संबंधित धाराओं के हस्तलिखित पर्चे लेकर पहुंची थीं। उन्होंने संबंधित आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।
यह भी पढ़ें : Yuvraj Singh Delhi Capitals : IPL में सिक्सर किंग युवराज सिंह की धमाकेदार एंट्री, इस टीम की बदलेंगे किस्मत!
दो घंटे की बैठक में नहीं निकला समाधान
कलेक्टर को मुख्य द्वार पर बुलाने की मांग पूरी नहीं होने पर छात्र-छात्राएं प्रवेश द्वार पर बैठ गए और नारेबाजी (Bilaspur School Girls Protest) करने लगे। अतिरिक्त कलेक्टर शिव बनर्जी और ज्योति पटेल ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। इसके बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल और निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे की मौजूदगी में मंथन सभाकक्ष में चर्चा हुई। करीब दो घंटे चली बैठक के बाद भी छात्राएं संतुष्ट नहीं हुईं। उनका कहना था कि जिन मांगों को लेकर वे पहुंची थीं, उन पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Bus Fare Hike : प्रदेश में यात्री बसों का किराया बढ़ा, साधारण बस में पांच किमी के लिए 10 रुपये
Bilaspur School Girls Protest जांच के आधार पर होगी कार्रवाई
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि छात्राओं की पूर्व शिकायत पर जांच टीम गठित की गई थी। जांच में प्राचार्य सहित कुछ शिक्षकों के दोषी पाए जाने के बाद उन्हें स्कूल से हटा दिया गया है। छात्राओं की मौजूदा मांगों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच कराई जा रही है। कलेक्टर के अनुसार, जांच में नए तथ्य सामने आने पर उनके आधार पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Elephant Calf Death : दल से बिछड़े हाथी के बच्चे की दलदल में फंसकर मौत












3 Comments