सारंगढ़ बिलाईगढ़शिक्षा

Sarangarh Lecturer Suspension : छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोपित व्याख्याता और पीड़िता को धमकाने वाली व्याख्याता निलंबित

Sarangarh Lecturer Suspension) छात्राओं के साथ अश्लील और अमर्यादित हरकत करने के आरोप तथा शिकायत करने वाली पीड़िता को धमकाने के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने संबंधित व्याख्याता और पीड़िता को धमकाने की आरोपित दूसरी व्याख्याता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट में दोनों के खिलाफ लगे आरोपों की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें : Kanker Agriculture Officers Bribery : फसल बीमा की राशि निकलवाने मांगी 75 प्रतिशत रिश्वत, 20 हजार लेते दो कृषि अधिकारी गिरफ्तार

शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की है। छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार और पीड़िता को धमकाने की शिकायत के बाद दोनों व्याख्याताओं के विरुद्ध विभागीय कदम उठाया गया। इस कार्रवाई (Sarangarh Lecturer Suspension) से स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी एक बार फिर चर्चा में है।

 

यह भी पढ़ें : Gomarda Wildlife Sanctuary : 50 काले हिरणों से बढ़ेगी गोमर्डा की रौनक, जंगल सफारी को मिली मंजूरी

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

 

मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरर्गांव का है। यहां पदस्थ व्याख्याता वृंदा प्रसाद सुल्तान पर छात्राओं के साथ अश्लील और अमर्यादित हरकत करने का आरोप था, जबकि व्याख्याता कविता बघेल पर पीड़िता को धमकाने का आरोप लगा था। जिला शिक्षा अधिकारी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ की जांच रिपोर्ट में दोनों के खिलाफ लगे आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद (Sarangarh Lecturer Suspension) की कार्रवाई की गई।

 

यह भी पढ़ें :  Fertilizer Token Online : खाद के लिए नहीं लगाना पड़ेगा लंबी कतारों में चक्कर, मोबाइल से टोकन लेकर खरीद सकेंगे किसान

 

जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबन

लोक शिक्षण संचालनालय ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर दोनों व्याख्याताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए। निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सारंगढ़ निर्धारित किया गया है। छात्राओं से अश्लील हरकत और पीड़िता को धमकाने के आरोपों से जुड़े इस मामले (Sarangarh Lecturer Suspension) में विभागीय कार्रवाई की गई है।

 

यह भी पढ़ें : Pulses and Oilseeds MSP : दलहन-तिलहन की खेती करने वाले किसानों को मिलेगा समर्थन मूल्य, बाजार में भाव गिरने पर मिलेगी राहत

 

विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि

जिला शिक्षा अधिकारी एलएन पटेल ने कहा कि जिले के सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, सम्मान और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने और शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षकों के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों (Sarangarh Lecturer Suspension) में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें :  Bilaspur School Girls Protest : कलेक्टर को गेट पर बुलाने की जिद पर अड़ी छात्राएं, कलेक्ट्रेट में हंगामा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button