Kanker Agriculture Officers Bribery : फसल बीमा की राशि निकलवाने मांगी 75 प्रतिशत रिश्वत, 20 हजार लेते दो कृषि अधिकारी गिरफ्तार
Kanker Agriculture Officers Bribery फसल खराब होने पर बीमा राशि दिलाने के बदले किसान से रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों पर बीमा राशि जारी कराने के बदले किसान से 75 प्रतिशत हिस्सा मांगने का आरोप है।
यह भी पढ़ें : Gomarda Wildlife Sanctuary : 50 काले हिरणों से बढ़ेगी गोमर्डा की रौनक, जंगल सफारी को मिली मंजूरी
बीमा राशि के बदले मांगी रिश्वत
आमाबेड़ा क्षेत्र में फसल बीमा की राशि जारी कराने के बदले रिश्वत मांगने (Kanker Agriculture Officers Bribery) का मामला सामने आया है। आमाबेड़ा तहसील के अलनार निवासी सगाऊ राम कोमरा ने एसीबी जगदलपुर में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि फसल खराब होने के बाद बीमा प्रकरण तैयार करने और राशि जारी कराने के बदले आमाबेड़ा में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण उर्फ रिंकू चंद्राकर और सुंदर लाल बच्चाद ने उनसे रिश्वत मांगी थी।
यह भी पढ़ें : Fertilizer Token Online : खाद के लिए नहीं लगाना पड़ेगा लंबी कतारों में चक्कर, मोबाइल से टोकन लेकर खरीद सकेंगे किसान
90 हजार रुपये की बीमा राशि का मामला
शिकायत के अनुसार, किसान को फसल बीमा के तहत 90 हजार रुपये मिलने थे। आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने बीमा राशि जारी कराने के बदले उसका 75 प्रतिशत हिस्सा मांगा। किसान रिश्वत नहीं देना चाहता था। उसने दोनों अधिकारियों को रंगे हाथों पकड़वाने के लिए एसीबी से शिकायत की। फसल बीमा के भुगतान में रिश्वत की मांग (Kanker Agriculture Officers Bribery) की शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया।
यह भी पढ़ें : Pulses and Oilseeds MSP : दलहन-तिलहन की खेती करने वाले किसानों को मिलेगा समर्थन मूल्य, बाजार में भाव गिरने पर मिलेगी राहत
20 हजार रुपये लेते पकड़े गए
शिकायत सही पाए जाने के बाद एसीबी ने 14 अक्टूबर 2026 को जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान दोनों ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। किसान की शिकायत पर की गई इस कार्रवाई (Kanker Agriculture Officers Bribery) में दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें : Bilaspur School Girls Protest : कलेक्टर को गेट पर बुलाने की जिद पर अड़ी छात्राएं, कलेक्ट्रेट में हंगामा
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई
गिरफ्तारी के बाद दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसीबी मामले में आगे की जांच कर रही है। फसल बीमा की राशि जारी कराने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में हुई कार्रवाई (Kanker Agriculture Officers Bribery) के बाद दोनों अधिकारियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
यह भी पढ़ें : Urvashi Rautela Ambikapur : अंबिकापुर में गरबा नाइट में शामिल होंगी बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला












One Comment