रायगढ़छत्तीसगढ़

OP Jindal Jayanti  : सेवा, संस्कार और संकल्प के साथ मनी ओपी जिंदल की 96वीं जयंती, शहर से गांव तक हुए सेवा के आयोजन

OP Jindal 96th Birth Anniversary  जिंदल समूह के संस्थापक ओमप्रकाश जिंदल (बाबूजी) की 96वीं जयंती (OP Jindal Jayanti) शुक्रवार को सेवा, संस्कार और जनसहभागिता के साथ मनाई गई। फाउंडर्स डे के अवसर पर जिंदल स्टील में पौधरोपण, स्वास्थ्य जांच, रक्तदान, जरूरतमंदों को भोजन एवं आवश्यक सामग्री वितरण और विशेष बच्चों के सम्मान सहित कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिंदल सेंटर में आयोजित रक्तदान शिविर में जिंदल स्टील परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें : Baramkela Rangadih Road News  :  3 किमी का कच्चा रास्ता बदहाल, बारिश में फंसे रंगाडीह के ग्रामीण

 

रायगढ़ में हुआ मुख्य समारोह

रायगढ़ स्थित जिंदल स्टील परिसर के सेंट्रल बैरियर के समीप सुबह 8 बजे मुख्य समारोह (OP Jindal Jayanti)  आयोजित किया गया। सुरक्षा कर्मियों ने मार्चपास्ट कर संस्थापक ओमप्रकाश जिंदल को सलामी दी। इसके बाद ग्राम कोसमपाली की बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में महापौर जीवर्धन चौहान सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


महापौर जीवर्धन चौहान ने बाबूजी को श्रद्धांजलि (OP Jindal Jayanti) देते हुए कहा कि वे केवल सफल उद्योगपति ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी समाजसेवी और सच्चे राष्ट्रभक्त भी थे। उन्होंने रायगढ़ सहित पूरे क्षेत्र में औद्योगिक विकास की मजबूत नींव रखी, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा हुए और शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी विस्तार हुआ।

 

यह भी पढ़ें : Bijapur Me Dikha Tiger : दो दिन से सड़क पर बाघिन की दस्तक, कैमरे में कैद हुई इंद्रावती की नई उम्मीद

नगर पंचायत किरोड़ीमलनगर के अध्यक्ष हरिकिशोर चंद्रा ने कहा कि जिंदल स्टील (OP Jindal Jayanti)  ने रायगढ़ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं नगर निगम रायगढ़ के नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने कहा कि बाबूजी के आदर्शों और मूल्यों को चेयरमैन नवीन जिंदल आगे बढ़ा रहे हैं। पूर्व विधायक चैन सिंह सामले ने कहा कि बाबूजी ने औद्योगिक विकास के साथ सामाजिक विकास को भी समान महत्व दिया।

समाजसेवी डा. उमेश शर्मा ने बाबूजी (OP Jindal Jayanti) के जीवन को संघर्ष, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की प्रेरक मिसाल बताया। ग्राम कलमी के वरिष्ठ नागरिक गंगाधर पटेल ने कहा कि बाबूजी की विकासपरक सोच को चेयरमैन नवीन जिंदल लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। समाजसेवी बजरंग अग्रवाल ने भी उनके सरल और सहज व्यक्तित्व को याद किया।

बाबूजी की दूरदृष्टि बनी प्रेरणा

कार्यपालन निदेशक देबोज्योति राय ने कहा कि किसान से देश के अग्रणी उद्योगपति बनने तक बाबूजी का सफर संघर्ष, परिश्रम और दूरदृष्टि का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि शून्य से शिखर तक पहुंचने के बावजूद उनका व्यक्तित्व हमेशा सरल और जमीन से जुड़ा रहा।

एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट संजीव चौहान ने कहा कि बाबूजी द्वारा बोया गया विकास का बीज आज विशाल वटवृक्ष बन चुका है। इसकी छांव में हजारों परिवारों को प्रत्यक्ष रोजगार और लाखों लोगों को आजीविका का आधार मिला है।

 

यह भी पढ़ें : Bango Dam Flood Alert  :  कभी भी खुल सकते हैं बांगो डेम के गेट, हसदेव-महानदी किनारे 4 जिलों में बढ़ेगा जलस्तर

जरूरतमंदों तक पहुंची सेवा की भावना

फाउंडर्स डे के अवसर पर जिंदल फाउंडेशन (OP Jindal Jayanti) की ओर से शहर में संचालित विभिन्न वृद्धाश्रमों, अनाथालयों और सेवा संस्थाओं में भोजन की व्यवस्था की गई। जरूरत के अनुसार खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध कराई गईं।

उन्नायक सेवा समिति द्वारा संचालित उम्मीद, ग्राम डोंगाढकेल स्थित संचार वृद्धाश्रम, चक्रधर बालिका गृह और आशा प्रशामक देखभाल गृह सहित विभिन्न संस्थाओं में सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं। जिंदल लेडीज क्लब की सदस्यों ने भी इन कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाई।

 

विशेष बच्चों के साथ मनाया खुशियों का उत्सव

जिंदल आशा में विशेष बच्चों ने भी बाबूजी की जयंती उत्साह के साथ मनाई। कार्यक्रम में कार्यपालन निदेशक देबोज्योति रॉय, एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट संजीव चौहान, वरिष्ठ अधिकारियों और सीएसआर टीम ने बच्चों के साथ समय बिताया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विशेष बच्चों को सम्मानित किया गया। बच्चों के साथ केक काटा गया और जिंदल फाउंडेशन की ओर से उन्हें उपहार भी दिए गए।

यह भी पढ़ें : Lailunga Double Murder Case -लैलूंगा के ग्राम छापरपानी में डबल मर्डर और दुष्कर्म कांड का खुलासा, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

 

एसएसडी पूंजीपथरा में भी हुए सेवा कार्य OP Jindal Jayanti

पूंजीपथरा स्थित स्टील स्ट्रक्चरल डिवीजन (एसएसडी) में भी संस्थापक दिवस श्रद्धापूर्वक (OP Jindal Jayanti) मनाया गया। बाबूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। जिंदल मेडिकल एड पोस्ट और ग्राम तुमीडीह में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। वहीं अमलीडीह स्थित नेत्रहीन बाल विद्या मंदिर में खाद्य सामग्री और सूखा राशन वितरित किया गया। कार्यक्रम में एसएसडी प्रमुख मोहम्मद इनाम उर रशदीन सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और लेडीज क्लब की सदस्य मौजूद रहीं।

 

यह भी पढ़ें :  DMF Sprayer Machine Distribution : चहेतों में बंटी स्प्रेयर मशीन! वंचित किसानों का दल पहुंचा सारंगढ़ कलेक्ट्रेट

गारे-पेलमा 4/6 कोल माइंस में स्वास्थ्य शिविर

तमनार स्थित गारे-पेलमा 4/6 कोल माइंस में भी संस्थापक दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। माइंस प्रमुख पिनाकी भट्टाचार्जी ने बाबूजी को श्रद्धांजलि (OP Jindal Jayanti) देते हुए उनके जीवन को कर्मठता, ईमानदारी और दूरदृष्टि की मिसाल बताया। इस अवसर पर माइंस साइट कार्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। ग्राम बड़गांव स्थित मूक-बधिर बच्चों के विद्यालय में भी बाबूजी की जयंती मनाई गई और विद्यार्थियों के बीच सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं।

 

यह भी पढ़ें :  DMF Sprayer Machine Distribution : चहेतों में बंटी स्प्रेयर मशीन! वंचित किसानों का दल पहुंचा सारंगढ़ कलेक्ट्रेट

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button