छत्तीसगढ़

Baramkela Rangadih Road News  :  3 किमी का कच्चा रास्ता बदहाल, बारिश में फंसे रंगाडीह के ग्रामीण

Baramkela Rangadih Road News जनपद पंचायत बरमकेला के दूरस्थ ग्राम रंगाडीह को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला करीब 3 किलोमीटर का पहुंच मार्ग बदहाली का शिकार हो गया है। द्वितीय श्रेणी की इस सड़क से मुरुम और गिट्टी बारिश के पानी के साथ बह गई है। जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है।

 

10 साल से नहीं हुआ सड़क का रख-रखाव

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत गौरडीह से रंगाडीह तक का सफर बरसात में किसी चुनौती से कम नहीं है। इस पहुंच मार्ग (Baramkela Rangadih Road News) का निर्माण वर्ष 2012-13 में मनरेगा के तहत मिट्टी-मुरुम कार्य से किया गया था। इसके बाद ग्राम पंचायत गौरडीह के तत्कालीन सरपंच ने इसे द्वितीय श्रेणी की सड़क का रूप दिया था।

ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक दशक से सड़क का नियमित रख-रखाव नहीं हुआ। इसके चलते सड़क (Baramkela Rangadih Road News)  से मुरुम और गिट्टी उखड़कर बह गई। अब पूरा मार्ग उबड़-खाबड़ हो चुका है और बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो गई है।

 

यह भी पढ़ें : DMF Sprayer Machine Distribution : चहेतों में बंटी स्प्रेयर मशीन! वंचित किसानों का दल पहुंचा सारंगढ़ कलेक्ट्रेट

 

बारिश ने बढ़ाई परेशानी

 

लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क (Baramkela Rangadih Road News)  की हालत और ज्यादा खराब हो गई है। कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं। वहीं चार पहिया वाहनों का इस मार्ग से निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इस मार्ग को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में शामिल कर पक्की और डामरीकृत सड़क बनाने की मांग की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

 

यह भी पढ़ें : Arrested fake online payment पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

स्कूली बच्चे और मरीज सबसे ज्यादा परेशान

सड़क (Baramkela Rangadih Road News)  की बदहाली का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों और मरीजों पर पड़ रहा है। बरसात के दिनों में बच्चे कीचड़ और गड्ढों से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। वहीं गांव में किसी व्यक्ति के बीमार होने पर एंबुलेंस पहुंचने में भी परेशानी होती है।

ग्रामीणों के मुताबिक कई बार मरीजों को बाइक पर बैठाकर करीब 3 किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है। आपात स्थिति में यह रास्ता ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है।

 

 

यह भी पढ़ें : CG Teacher Eligibility Test News : 75 हजार शिक्षकों पर टीईटी का संकट, इतने दिनों में पास करना जरूरी

 

पक्की सड़क की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से रंगाडीह पहुंच (Baramkela Rangadih Road News)  मार्ग को तत्काल मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में शामिल करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर पक्की डामरीकृत सड़क बनने से आवागमन की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।

इस संबंध में जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ के उपाध्यक्ष अजय नायक ने कहा कि गौरडीह से रंगाडीह तक के मार्ग को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में शामिल करने के लिए अनुपूरक बजट में स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। बारिश थमने के बाद कीचड़ की सफाई कराकर मार्ग को आवागमन के लायक बनवा दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : Dharamjaigarh Jangali Hathi : आबादी में घुसा हाथी, बुजुर्ग को कुचलकर उतारा मौत के घाट

 

Baramkela Rangadih Road News ग्रामीणों को जल्द राहत की उम्मीद

करीब एक दशक से रख-रखाव के अभाव में बदहाल पड़े इस मार्ग को लेकर ग्रामीणों की उम्मीद अब प्रस्तावित स्वीकृति पर टिकी है। बारिश के मौसम में सड़क की स्थिति लगातार बिगड़ने के कारण ग्रामीणों ने जल्द से जल्द अस्थायी सुधार कार्य कराने और स्थायी रूप से पक्की सड़क बनाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : Bijapur Me Dikha Tiger : दो दिन से सड़क पर बाघिन की दस्तक, कैमरे में कैद हुई इंद्रावती की नई उम्मीद

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button