छत्तीसगढ़बड़ी खबर

Mahtari Vandan 30th Installment : महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, ऐसे करें भुगतान स्टेटस चेक

Mahtari Vandan 30th Installment  रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan 30th Installment) की 30वीं किस्त जारी कर दी है। योजना की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 1,000 रुपये की राशि भेजी गई है।

यह भी पढ़ें : itel Ace 3 Heera : 949 में लांच हुआ नया फीचर फोन, मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

मुख्यमंत्री ने जारी की 30वीं किस्त

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी की। इसके बाद पात्र हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की गई। राज्य सरकार के अनुसार योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003
IMG-20260909-WA0011
IMG-20260909-WA0012
Oplus_131072

 

यह भी पढ़ें : UPI Payment Rules News : फोन पे और गूगल पे से 2 हजार से अधिक का भुगतान करने वालों के लिए बड़ा अपडेट, जानें किस पर लगेगा चार्ज और किसे मिलेगी राहत

 

घर बैठे ऐसे करें भुगतान स्टेटस चेक

योजना का लाभ लेने वाली महिलाएं ऑनलाइन अपनी भुगतान स्थिति आसानी से देख सकती हैं।

महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
“आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
अपना Beneficiary Code या पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
कैप्चा भरकर Submit करें।
स्क्रीन पर आवेदन और भुगतान से संबंधित पूरी जानकारी दिखाई दे जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : Kanker Bridge Wooden News : सपनों की राह पर मौत का पुल, लकड़ी के सहारे जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण

 

मार्च 2024 से लागू है योजना Mahtari Vandan 30th Installment

 

महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan 30th Installment) 1 मार्च 2024 से पूरे छत्तीसगढ़ में लागू है। इसके तहत 21 वर्ष या उससे अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।

राज्य सरकार के अनुसार योजना का उद्देश्य महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि वे परिवार के पालन-पोषण, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और अन्य आवश्यक जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकें। साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार और आय बढ़ाने वाली गतिविधियों के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : Parliament Monsoon Session : हंगामे के बीच संसद में आज पेश होंगे अहम बिल, विपक्ष का विरोध जारी

सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की पहल

सरकार का कहना है कि महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan 30th Installment) केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल है। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से लाखों महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : Bilaspur Raipur Six Lane : बिलासपुर-रायपुर मार्ग होगा सिक्स लेन, आर्थिक कारिडोर से जुड़ेगा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button