रायगढ़क्राइम

इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा भारी, खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई 

रायगढ़, 30 अगस्त 2026। सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज बटोरने के चक्कर में हथियार जैसे दिखने वाले सामान का प्रदर्शन कर रील बनाना अब भारी पड़ सकता है। इंस्टाग्राम पर मोटरसाइकिल चलाते हुए पिस्टलनुमा लाइटर का प्रदर्शन कर रील बनाने वाले युवक के खिलाफ खरसिया पुलिस ने कार्रवाई की है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06

मामला थाना खरसिया क्षेत्र के छोटेमुडपार का है। स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत की गई थी कि एक युवक ने सोशल मीडिया पर मोटरसाइकिल पर पिस्टलनुमा वस्तु हाथ में लेकर रील बनाई है। मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव ने थाना खरसिया पुलिस को वीडियो की तस्दीक कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

निर्देश के बाद थाना खरसिया पुलिस की टीम ने वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान खेम सिंह रौतिया पिता गणेश राम 22 साल, निवासी छोटेमुडपार, खरसिया के रूप में की। आज दोपहर उप निरीक्षक अमरनाथ शुक्ला, प्रधान आरक्षक खीरेन्द्र जलतरे एवं आरक्षक विशोप सिंह की टीम ने राम सिंह रौतिया को तलब कर वीडियो के संबंध में पूछताछ की।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Oplus_131072

पूछताछ में खेम सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को उसने अपने मोबाइल से पिस्टलनुमा लाइटर हाथ में लेकर मोटरसाइकिल पर रील बनाई थी और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया था।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10

पुलिस द्वारा युवक को स्पष्ट रूप से समझाइश दी गई कि सोशल मीडिया पर हथियार जैसे दिखने वाली वस्तुओं का प्रदर्शन कर वीडियो अथवा रील बनाना लोगों में भय और गलत संदेश पैदा कर सकता है। ऐसी गतिविधियों से बचना चाहिए।

पुलिस की समझाइश के दौरान युवक द्वारा मोहल्ले के लोगों द्वारा उसके विरुद्ध शिकायत किए जाने की बात पर उतावलेपन में व्यवहार किया गया। इस पर खरसिया पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इसके बाद थाना खरसिया में धारा 170 बीएनएसएस/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button