रायगढ़क्राइम

Raigarh Professor Kidnapping : इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का अपहरण, आंखों पर पट्टी बांधकर बनाया बंधक

Raigarh Professor Kidnapping छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम जकेला में इवनिंग वॉक पर निकले डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर कपुरचंद गुप्ता का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। आरोपियों ने रास्ते में पकड़कर उनकी आंखों पर पट्टी बांधी और चाकू की नोक पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्हें मोटरसाइकिल से ग्राम पंडरीपानी ले जाकर बंधक बनाया और मोबाइल का पासवर्ड हासिल कर यूपीआइ से करीब एक लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।

 

यह भी पढ़ें : Neha Malik London Look : लंदन में नेहा मलिक का देसी अंदाज, साड़ी में टॉवर ब्रिज के सामने कराया फोटोशूट

 

Raigarh Professor Kidnapping चाकू दिखाकर धमकाया

पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर की शाम करीब छह से सात बजे के बीच कपुरचंद गुप्ता गांव के डीपापारा और शोभा राइस मिल के पास इवनिंग वॉक कर रहे थे। थकान लगने पर वह सड़क किनारे डबरी के पास माइलस्टोन पर बैठकर आराम कर रहे थे। इसी दौरान दो व्यक्ति उनके पास पहुंचे और उन्हें पकड़कर डबरी की ओर ले गए। आरोपियों ने उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी। पेट, गर्दन और छाती पर चाकू लगाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मोटरसाइकिल से उन्हें भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरीपानी ले जाया गया।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

 

यह भी पढ़ें : Sourav Ganguly Delhi Capitals Head Coach : दिल्ली में फिर चला ‘दादा’ का सिक्का, IPL 2027 में खिताब दिलाने की चुनौती

 

मोबाइल का पासवर्ड लेकर कराया रकम ट्रांसफर

पंडरीपानी पहुंचने के बाद आरोपियों ने प्रोफेसर से मारपीट की और उनके मोबाइल फोन का पासवर्ड हासिल कर लिया। इसके साथ ही गूगल पे और भीम एप से संबंधित जानकारी भी ले ली। इसके बाद एक महिला से मोबाइल पर संपर्क कर उसका क्यूआर कोड मंगाया गया।

प्रोफेसर के खाते से लगातार रकम ट्रांसफर (Raigarh Professor Kidnapping) कराई गई। पुलिस के अनुसार खाते की करीब एक लाख रुपये की सीमा समाप्त होने तक राशि ट्रांसफर की गई। रकम ट्रांसफर कराने के बाद आरोपियों ने प्रोफेसर को धमकाकर घर फोन कराया और कुशल-मंगल होने की बात कहलवाई, ताकि परिजनों को घटना की जानकारी न हो सके।

 

यह भी पढ़ें : India vs West Indies 1st T20I : श्रेयस अय्यर का तूफानी शतक, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया

 

कमरे में बंधक बनाकर रखा, परिजनों को हुई शंका

रकम ट्रांसफर कराने के बाद आरोपियों ने प्रोफेसर की आंखों पर दोबारा पट्टी बांधी और उन्हें पंडरीपानी स्थित एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। इधर, परिजनों को घटना को लेकर संदेह हुआ तो उन्होंने अपने स्तर पर लोकेशन का पता लगाया और पंडरीपानी पहुंच गए। परिजनों के वहां पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुसौर थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रोफेसर को सकुशल रेस्क्यू कर थाने लाया गया।

 

यह भी पढ़ें : India vs New Zealand T20 Series : न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार साल बाद भुवी की वापसी, इन्हें भी मौका

 

24 घंटे में एक आरोपी हिरासत में

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रोफेसर की सकुशल बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस ने रातभर पतासाजी करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर ग्राम जकेला निवासी सुनील सारथी को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रोफेसर के अपहरण और यूपीआइ के माध्यम से रकम ट्रांसफर कराने की योजना में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस ने रकम जिस महिला के खाते में ट्रांसफर कराई गई थी, उससे संपर्क कर पूरी राशि सुरक्षित करा ली है। पुलिस ने अन्य नामजद आरोपियों की पहचान कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अपहरण की वारदात (Raigarh Professor Kidnapping) में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

यह भी पढ़ें :  Dragon Fruit Farming : धान से आगे बढ़कर ड्रैगन फ्रूट की खेती, प्रति एकड़ 1.25 लाख रुपये की शुद्ध कमाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button