DAV CM Public School Kunjara : डीएवी कुंजारा में छात्र परिषद की नई टीम ने संभाली कमान, पदाधिकारियों ने ली शपथ
DAV CM Public School Kunjara डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुंजारा लैलूंगा रायगढ़ में मंगलवार को छात्र परिषद के पद ग्रहण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी संभालते हुए कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीएसआइ शुभम मिश्रा और पीएसआइ प्रीतम बघेल उपस्थित रहे।
मार्च-परेड के साथ हुआ समारोह का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के तिलक और मार्च-परेड के साथ पारंपरिक स्वागत से हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
दयानंद, हंसराज, श्रद्धानंद और विरजानंद हाउस के विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-परेड प्रस्तुत कर अपने-अपने दल की एकता, अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का परिचय दिया। विद्यार्थियों ने चारों दलों के महत्व और उनके आदर्शों की भी जानकारी दी।
यह भी पढ़ें : Neha Malik London Look : लंदन में नेहा मलिक का देसी अंदाज, साड़ी में टॉवर ब्रिज के सामने कराया फोटोशूट
पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी, ली शपथ
समारोह में छात्र परिषद (DAV CM Public School Kunjara) के प्रमुख छात्र, प्रमुख छात्रा, खेल कप्तान, अनुशासन कप्तान सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने पद और दायित्व ग्रहण किए। चारों दलों के कप्तानों और पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि पीएसआइ शुभम मिश्रा ने कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की शपथ दिलाई।
विद्यालय की प्राचार्या किरण महंत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
यह भी पढ़ें : Sourav Ganguly Delhi Capitals Head Coach : दिल्ली में फिर चला ‘दादा’ का सिक्का, IPL 2027 में खिताब दिलाने की चुनौती
‘लेफ्ट-राइट-लेफ्ट’ की ताल पर विद्यार्थियों का मार्च-पास्ट
समारोह में छात्र परिषद के नेतृत्व (DAV CM Public School Kunjara) में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। पीएसआइ शुभम मिश्रा के निर्देशन में ‘लेफ्ट-राइट-लेफ्ट’ की ताल पर विद्यार्थियों का प्रदर्शन समारोह का विशेष आकर्षण रहा।
अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्राचार्या किरण महंत, सुनीधि मिश्रा, आकाश गोयल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।
यह भी पढ़ें : India vs New Zealand T20 Series : न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार साल बाद भुवी की वापसी, इन्हें भी मौका
DAV CM Public School Kunjara अनुशासन का दिया संदेश
समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को छात्र परिषद (DAV CM Public School Kunjara) की जिम्मेदारियों का महत्व समझाया गया। पदाधिकारियों को नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ अनुशासन, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास और टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। समारोह ने विद्यार्थियों में नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का संदेश दिया।











