India vs New Zealand T20 Series : न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार साल बाद भुवी की वापसी, इन्हें भी मौका
India vs New Zealand T20 Series न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। बीसीसीआई की पुरुष चयन समिति ने मंगलवार को पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम घोषित की। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की करीब चार साल बाद टी20 टीम में वापसी हुई है। श्रेयस अय्यर को कप्तान और तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है।
पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। वहीं, इंडिया ‘ए’ की टीम न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीन चार दिवसीय मैचों की सीरीज में उतरेगी। वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीमों का ऐलान बाद में किया जाएगा। न्यूजीलैंड दौरे की टी20 टीम (India vs New Zealand T20 Series) में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें : Drishyam 3 Box Office Collection : पांच दिन में 200 करोड़ पार, अजय देवगन की दृश्यम 3 ने रचा नया रिकॉर्ड
चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी
टीम में सबसे बड़ा बदलाव भुवनेश्वर कुमार की वापसी है। उन्होंने नवंबर 2022 में एडिलेड ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल के बाद भारत के लिए कोई टी20 मुकाबला नहीं खेला है। अब करीब चार साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर की वापसी (India vs New Zealand T20 Series) हुई है।
आईपीएल प्रदर्शन ने दिलाई वापसी
भुवनेश्वर कुमार ने पिछले दो आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शानदार गेंदबाजी की। दोनों सीजन में उन्होंने कुल 45 विकेट लिए और टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। नई गेंद से स्विंग कराने की उनकी क्षमता और अनुभव को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें फिर से राष्ट्रीय टीम में मौका दिया है। भुवनेश्वर की वापसी (India vs New Zealand T20 Series) को टीम के लिए अनुभव के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Grafted Brinjal Farming : ग्राफ्टेड बैंगन ने किसान की बदली तकदीर, कोलकाता तक पहुंची उपज; 19.50 क्विंटल की बिक्री
हांगकांग सिक्सेस से होना पड़ेगा बाहर
भारतीय टीम में चयन के कारण भुवनेश्वर कुमार को हांगकांग सिक्सेस से हटना होगा। उन्हें हाल ही में हांगकांग सिक्सेस टीम का कप्तान बनाया गया था। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भुवनेश्वर की गेंदबाजी (India vs New Zealand T20 Series) पर चयनकर्ताओं की नजर रहेगी।
यह भी पढ़ें : Balodabazar Rojgar Sahayak Barkhast : लापरवाही पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन रोजगार सहायक बर्खास्त
India vs New Zealand T20 Series ऐसी है टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, CM सुरक्षा और जिलों में बदलाव
इंडिया ‘ए’ टीम की कमान ध्रुव जुरेल को
न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ चार दिवसीय मैचों के लिए ध्रुव जुरेल को कप्तान और विकेटकीपर बनाया गया है। यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़ और मुकेश कुमार को टीम में जगह मिली है। ऋषभ पंत का चयन फिटनेस के अधीन है।
यह भी पढ़ें : Nora Fatehi : नोरा फतेही का एलिगेंट अवतार, बेज गाउन और ट्रेंडी सनग्लासेस में ढाया कहर
भारत की नजर सीरीज पर
न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम के सामने पांच मैचों की टी20 सीरीज की चुनौती होगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभवी भुवनेश्वर कुमार के अनुभव का भी फायदा उठाना चाहेगी। भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज (India vs New Zealand T20 Series) में भुवनेश्वर की वापसी पर खास नजर रहेगी।











