RR vs MI : मुंबई को 27 रनों से रौंदकर राजस्थान ने लगाई जीत की हैट्रिक

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का (RR vs MI) 13वां मुकाबला मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, जिसे बारिश के कारण 11-11 ओवर का कर दिया गया। मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 27 रन से हरा दिया।
टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस (RR vs MI) ने पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने वैभव और यशस्वी की आक्रामक पारी के दम पर निर्धारित 11 ओवर में 151 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी मुंबई इंडियंस की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट गंवाकर 123 रन ही बना सकी और मैच गंवा बैठी। गौरतलब है कि गुवाहाटी में लगातार बारिश के कारण मुकाबला करीब ढाई घंटे की देरी से शुरू हुआ था, जिसके चलते ओवरों में कटौती करनी पड़ी।
The sheer audacity of Vaibhav Sooryavanshi 🫡
🎥 The 1️⃣5️⃣ year old welcomes Jasprit Bumrah with a maximum! 👏#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvMI | @rajasthanroyals pic.twitter.com/cI0zqCXz0X
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2026
151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में रेयान रिकेल्टन को आउट कर टीम को बड़ा झटका दिया। रिकेल्टन सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद दूसरे ओवर में सूर्यकुमार यादव भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और 6 रन बनाकर आउट हो गए। शुरुआती झटकों के बाद टीम को रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन तीसरे ओवर में संदीप शर्मा ने उन्हें भी चलता कर दिया। रोहित शर्मा महज 5 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे मुंबई दबाव में आ गई।
पांचवें ओवर में मुंबई इंडियंस (RR vs MI) को एक और झटका लगा, जब हार्दिक पंड्या भी आउट हो गए। हार्दिक सिर्फ 9 रन ही बना सके। इसी ओवर में रवि बिश्नोई ने तिलक वर्मा को भी पवेलियन भेज दिया। तिलक वर्मा ने 14 रन बनाए। लगातार गिरते विकेटों के कारण मुंबई इंडियंस दबाव में आ गई और टीम संभल नहीं सकी। अंततः मुंबई इंडियंस 11 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 123 रन ही बना पाई। यह मुंबई की लगातार दूसरी हार रही, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
11 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने तेज शुरुआत दिलाई। यशस्वी ने पहले ही ओवर में दीपक चाहर पर हमला बोलते हुए 22 रन बटोर लिए। वहीं वैभव ने जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए। इसके बाद दोनों बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में खेलते रहे और तीसरे ओवर तक राजस्थान का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया।
राजस्थान (RR vs MI) को पहला झटका पांचवें ओवर में लगा, जब शार्दुल ठाकुर ने वैभव सूर्यवंशी को आउट किया। वैभव ने 14 गेंदों में 39 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 1 चौका और 5 छक्के शामिल रहे। इसके बाद छठे ओवर में ध्रुव जुरेल भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 2 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि दूसरे छोर पर यशस्वी जायसवाल ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखते हुए तेजी से अर्धशतक पूरा किया।
नौवें ओवर में राजस्थान को तीसरा झटका लगा, जब रियान पराग का विकेट गिरा। इसके बावजूद यशस्वी अंत तक टिके रहे और मुंबई के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों में नाबाद 77 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए। उनकी इस दमदार बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 11 ओवर में मुंबई इंडियंस के सामने 151 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया।
11 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी राजस्थान की टीम के लिए पारी का आगाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने किया. यशस्वी ने पहले ही ओवर में दीपक चाहर को 22 रन ठोक दिए. वहीं, वैभव ने बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़कर अपना खाता खोला. इसके बाद दोनों रुके नहीं. तीसरे ही ओवर में राजस्थान का स्कोर 50 के पार पहुंच गया. राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए वैभव और यशस्वी की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर मुंबई के सामने 151 रनों का लक्ष्य रखा है.
राजस्थान को पहला झटका 5वें ओवर में लगा जब शार्दुल ठाकुर ने वैभव का विकेट झटका. वैभव के बल्ले से 14 गेंद में 39 रन आए. अपनी पारी में वैभव ने 1 चौका और 5 छक्का जड़ा. वहीं, राजस्थान को दूसरा झटका छठे ओवर में लगा जब ध्रुव जुरेल आउट हो गए. जुरेल केवल 2 रन बना सके. लेकिन यशस्वी ने इसी बीच तूफानी फिफ्टी जड़ी.
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का 13वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी में खेला जाना है। मैच से पहले गुवाहाटी का मौसम बिगड़ गया और तेज बारिश शुरू हो गई। हालांकि कुछ देर बाद बारिश थम गई, लेकिन मैदान गीला होने के कारण निर्धारित समय तक टॉस नहीं हो सका। ग्राउंड स्टाफ मैदान को सुखाने में जुटा हुआ है। एक दिन पहले भी बारिश के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब के बीच खेला जाने वाला मुकाबला रद्द करना पड़ा था, जिससे इस मैच पर भी मौसम का खतरा बना हुआ है।
आरआर ने जीते लगातार दो मैच RR vs MI
राजस्थान रॉयल्स (RR vs MI ने आईपीएल 2026 की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। टीम ने लगातार दो मुकाबले जीतकर आत्मविश्वास हासिल किया है। पहले मैच में राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स को बड़े अंतर से हराया था। इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों में मैच अपने नाम किया। लगातार जीत के बाद टीम का मनोबल ऊंचा है और वह इस मुकाबले में जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। )
एमआई को पिछले मैच में मिली थी हार RR vs MI
मुंबई इंडियंस (RR vs MI) की बात करें तो टीम को पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में कप्तान हार्दिक पंड्या बीमारी की वजह से नहीं खेल पाए थे और उनकी कमी साफ दिखाई दी थी। हालांकि अब हार्दिक फिट बताए जा रहे हैं और राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में उनकी वापसी की संभावना है, भले ही वे अभ्यास सत्र में नजर नहीं आए हों। टीम प्रबंधन उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल कर संतुलन मजबूत करना चाहेगा।
मुंबई इंडियंस के लिए अवे रिकॉर्ड भी चिंता का विषय रहा है। 2023 के बाद से टीम ने घर से बाहर खेले गए 24 मुकाबलों में से केवल 9 मैच जीते हैं। इस दौरान उनका विन-लॉस रेशियो भी कमजोर रहा है। राजस्थान रॉयल्स इस कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। हालांकि कागजों पर मुंबई इंडियंस की टीम मजबूत नजर आती है और इसे 2020 के बाद सबसे संतुलित टीम माना जा रहा है। (RR vs MI)
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो मुंबई इंडियंस को मामूली बढ़त हासिल है। दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें मुंबई ने 16 और राजस्थान ने 14 मैच जीते हैं। हालांकि 2021 के बाद से मुंबई ने राजस्थान के खिलाफ 8 में से 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जिससे मुकाबला बराबरी का माना जा रहा है।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन : रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे।