खेल

Mumbai Indians Playing 11 : मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11, जानें ओपनिंग में कौन देगा रोहित का साथ

IPL 2026 MI Team : आईपीएल 2026 की शुरुआत होने ही वाली है। इसकी शुरुआत से होते ही सभी की नजरें (Mumbai Indians Playing 11) मुंबई इंडियंस पर टिकने वाली हैं। पांच बार बनी चैंपियन टीम साल 2020 के बाद से ही फाइनल तक नहीं पहुंची है। बीते सीजन में टीम ने शानदार खेला था और दूसरे क्वालिफायर तक पहुंच पाई थी। लेकिन पंजाब किंग्स से मात खाकर बाहर हो गई थी। ऐसे में इस बार मुंबई इंडियंस की कोशिश रहने वाली है कि इस बार वे खिताब अपने नाम कर पाएं।

ओपनिंग जोड़ी पर होगी जिम्मेदारी

इस सीजन में टीम की शुरुआत काफी हद तक रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक पर निर्भर कर सकती है। डिकॉक की टीम में वापसी से बल्लेबाजी को मजबूती मिली है। अगर ये दोनों अच्छी शुरुआत देते हैं, तो विरोधी टीमों के लिए मुश्किल बढ़ सकती है और मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 (Mumbai Indians Playing 11) को मजबूत शुरुआत मिलेगी।

मिडिल ऑर्डर में दमदार बल्लेबाजी

मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव अहम भूमिका निभा सकते हैं। इनके अलावा विल जैक्स शानदार फॉर्म में हैं, जो तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। कप्तान हार्दिक पांडया के साथ नमन धीर टीम को संतुलन देंगे। इस तरह मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 (Mumbai Indians Playing 11) का मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत नजर आ रहा है।

गेंदबाजी में अनुभव और धार

गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर के कंधों पर हो सकती है। वहीं स्पिन डिपार्टमेंट में मिचेल सैंटनर के साथ जैक्स और नमन धीर विकल्प के तौर पर मौजूद रहेंगे। हार्दिक खुद भी तेज गेंदबाजी में अपना प्रदर्शन दिखा सकते हैं, जिससे मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 (Mumbai Indians Playing 11) और संतुलित बनती दिख रही है।

क्या होगी संभावित प्लेइंग इलेवन Mumbai Indians Playing 11

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन (Mumbai Indians Playing 11) कुछ इस प्रकार है- रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स, हार्दिक पांडया (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital
IMG-20260925-WA0009

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button