Tag: IPL 2026

  • DC vs KKR : फिन एलन के तूफान में उड़ी दिल्ली, KKR ने लगाई जीत का चौका

    DC vs KKR : फिन एलन के तूफान में उड़ी दिल्ली, KKR ने लगाई जीत का चौका

    DC vs KKR IPL 2026 : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुक्रवार (8 मई) को (DC vs KKR) दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस अहम मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से मात दी। प्लेऑफ की दौड़ को देखते हुए दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था।

    आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC vs KKR) ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 142 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने यह लक्ष्य केवल 14.2 ओवर में हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो फिन एलन रहे, जिन्होंने 47 गेंदों पर नाबाद 100 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 छक्के और 5 चौके लगाए। वहीं कैमरून ग्रीन ने भी उनका अच्छा साथ निभाते हुए 27 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए, जिसमें दो छक्के शामिल रहे।

    कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR) की यह लगातार चौथी जीत रही। हालांकि मौजूदा सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन अब तक औसत ही रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने 11 मैचों में केवल 4 जीत दर्ज की हैं और उसके खाते में 8 अंक हैं। दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 मुकाबलों में 4 जीत हासिल की है और उसके 9 अंक हो गए हैं।

    केकेआर की हुई खराब शुरूआत

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR)  की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। कप्तान अजिंक्य रहाणे 13 रन बनाकर रन आउट हो गए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी भी केवल 1 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। उस समय टीम का स्कोर 31 रन पर 2 विकेट था। इसके बाद फिन एलन और कैमरून ग्रीन ने मोर्चा संभाला और दिल्ली के गेंदबाजों को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को आसान जीत दिला दी।

    Image

    ऐसी रही दिल्ली की बल्लेबाजी DC vs KKR

    दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी रही थी। केएल राहुल और पथुम निसंका ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। राहुल 23 रन बनाकर कार्तिक त्यागी का शिकार बने। इसके बाद कैमरून ग्रीन ने नीतीश राणा को 8 रन पर आउट कर दिल्ली को दूसरा झटका दिया। सलीम रिजवी भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और 3 रन बनाकर सुनील नरेन की गेंद पर आउट हो गए।

    सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 29 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। हालांकि अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद वह अनुकूल रॉय की गेंद पर आउट हो गए। अनुकूल ने इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स को भी 2 रन पर बोल्ड कर दिल्ली की मुश्किलें बढ़ा दीं। एक समय दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 74 रन था, लेकिन इसके बाद टीम ने तेजी से विकेट गंवाए और स्कोर 89 रन पर 5 विकेट हो गया।

    आशुतोष ने सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया

    इसके बाद आशुतोष शर्मा और कप्तान अक्षर पटेल ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी हुई, जिससे दिल्ली (DC vs KKR) सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। अक्षर पटेल ने 22 गेंदों पर 11 रन बनाए और वैभव अरोड़ा की गेंद पर आउट हुए। वहीं आशुतोष शर्मा ने 28 गेंदों में 39 रन की उपयोगी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के लगाए। आखिरी ओवर में कार्तिक त्यागी ने उन्हें आउट किया। उसी ओवर में मिचेल स्टार्क भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

     

     

     

    दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11 : पथुम निसंका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार.

    कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग -11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती.

     

     

  • Cameron Green IPL 2026 : 25 करोड़ के कैमरन ग्रीन का धमाका, गुजरात के खिलाफ 79 रन से दिखाई फॉर्म

    Cameron Green IPL 2026 : 25 करोड़ के कैमरन ग्रीन का धमाका, गुजरात के खिलाफ 79 रन से दिखाई फॉर्म

    KKR vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मुकाबले (Cameron Green IPL 2026) में कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने आखिरकार दमदार पारी खेलते हुए अपनी कीमत साबित की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में उन्होंने 55 गेंदों पर 79 रन बनाए, जिसमें सात चौके और चार छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी को ग्रीन की वापसी के रूप में देखा जा रहा है, जिसने कोलकाता को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

    सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया

    ग्रीन की इस पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स 180 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। पारी की आखिरी गेंद पर वह राशिद खान का शिकार बने, लेकिन इससे पहले उन्होंने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था। शुरुआती धीमी शुरुआत के बाद उन्होंने आक्रामक अंदाज अपनाया, जिससे ग्रीन की वापसी (Cameron Green IPL 2026) चर्चा में रही।

    धीमी शुरूआत के बाद बदला गियर

    मुकाबले में कैमरन ग्रीन ने शुरुआत में 14 गेंदों पर सिर्फ 8 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने 12वें ओवर में राशिद खान के खिलाफ छक्का और चौका लगाकर लय पकड़ी। फिर अशोक शर्मा के ओवर में लगातार दो छक्के जड़ दिए। ग्रीन ने 34 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की और रन गति को तेज किया। इस आक्रामक बल्लेबाजी ने ग्रीन की वापसी (Cameron Green IPL 2026) को मजबूती दी।

    ग्रीन को दो जीवनदान भी मिले

    फिफ्टी के बाद राशिद खान के ओवर में ग्रीन को दो जीवनदान मिले। पहले विकेटकीपर जोस बटलर ने स्टम्पिंग का मौका गंवाया, फिर बाउंड्री पर वॉशिंगटन सुंदर ने कैच छोड़ दिया। 14वें ओवर में ग्रीन ने 17 रन बटोरे और टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। इन मौकों का फायदा उठाते हुए वह अंत तक टिके रहे, जिससे ग्रीन की वापसी (Cameron Green IPL 2026) और प्रभावी हो गई।

    25 करोड़ में केकेआर ने खरीदा Cameron Green IPL 2026

    कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। हालांकि शुरुआती मैचों में वह बल्ले और गेंद दोनों से प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ यह पारी उनके लिए अहम रही और ग्रीन की वापसी (Cameron Green IPL 2026) का संकेत मानी जा रही है।

    शुरूआती पांच मुकाबले में रहे फीका

    आईपीएल 2026 की शुरुआती पांच पारियों में कैमरन ग्रीन ने 14.00 की औसत और 143.58 की स्ट्राइक रेट से 56 रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 58.00 की औसत से एक विकेट लिया था। अब गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 79 रन की पारी खेलकर उन्होंने फॉर्म में वापसी की है और ग्रीन की वापसी (Cameron Green IPL 2026) को लेकर टीम को राहत मिली है।

  • IPL 2026 : मुंबई को घर में घुसकर हराया! पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

    IPL 2026 : मुंबई को घर में घुसकर हराया! पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

    PBKS vs MI : आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 7 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। इस शानदार जीत (IPL 2026) के साथ ही पंजाब किंग्स वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है।

    वानखेड़े में यह पंजाब किंग्स की मुंबई के खिलाफ छठवीं जीत (IPL 2026) है, जो अब तक किसी भी टीम द्वारा हासिल नहीं की गई थी। इस जीत के साथ पंजाब ने आईपीएल रिकॉर्ड बुक में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया।

    वानखेड़े में पंजाब का दबदबा, CSK-RCB पीछे

    मुंबई इंडियंस के होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की सूची में अब पंजाब किंग्स शीर्ष पर पहुंच गई है। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, जिनके नाम 5-5 जीत दर्ज हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स 4 जीत के साथ तीसरे पायदान पर है।

    ये भी पढ़ें : Assistant Teacher Recruitment 2026 : 2292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती का ऐलान, इस दिन होगी परीक्षा

    मुंबई के खिलाफ सबसे सफल टीम बनी पंजाब

    इस जीत (IPL 2026) के साथ पंजाब किंग्स आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम भी बन गई है। पंजाब ने मुंबई के खिलाफ अब तक 35 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे 18 में जीत मिली है। इस मामले में वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई है, जिसने 39 मैचों में 18 जीत दर्ज की हैं। इस लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स 17 जीत के साथ दूसरे, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 16 जीत के साथ तीसरे और राजस्थान रॉयल्स 15 जीत के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं।

    ये भी पढ़ें : Progressive Farmer Success : धान छोड़ किसान ने अपनाया ये तरीका, एक एकड़ से 4 लाख कमाई

    डी कॉक का शतक भी नहीं बचा पाया मुंबई को

    वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। टीम की ओर से इस सीजन अपना पहला मैच खेल रहे क्विंटन डी कॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में 7 छक्के और 8 चौकों की मदद से नाबाद 112 रन बनाए। उनके अलावा नमन धीर ने 50 रन की उपयोगी पारी खेली।

    प्रभसिमरन-श्रेयस ने दिलाई आसान जीत

    196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने 16.3 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों में 13 बाउंड्री की मदद से नाबाद 80 रन बनाए। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने 35 गेंदों में 4 छक्के और 5 चौकों के साथ 66 रन की बेहतरीन पारी खेली।

    वानखेड़े में पंजाब का रिकॉर्ड IPL 2026

    पंजाब किंग्स अब वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा 6 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है, जिससे उसने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 35 में से 18 मैच जीते हैं और इस मामले में चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी कर ली है।

    ये भी पढ़ें : Accident news :-भूपदेवपुर में कोयला लोड ट्रेलर का कहर : सिंघनपुर रोड पर गर्भवती महिला को रौंदा, लाश के उड़े चिथड़े! गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

  • Quinton de Kock Century : क्विंटन डिकॉक ने पहले ही मैच में जड़ दी तूफानी सेंचुरी, वानखेड़े में छक्के-चौकों की बारिश

    Quinton de Kock Century : क्विंटन डिकॉक ने पहले ही मैच में जड़ दी तूफानी सेंचुरी, वानखेड़े में छक्के-चौकों की बारिश

    Mumbai Indians vs Punjab Kings  : आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला (Quinton de Kock Century) आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में पहली बार क्विंटन डिकॉक को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला और उन्होंने इसे शानदार अंदाज में भुनाते हुए 53 गेंदों में शतक जड़ दिया। उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 196 रन का स्कोर खड़ा किया। लगातार तीन हार के बाद मुंबई इंडियंस इस मुकाबले में वापसी की कोशिश में उतरी है। इस मैच में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी जारी है।

    पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए पारी की शुरुआत रेयान रिकेल्टन और क्विंटन डिकॉक (Quinton de Kock Century) ने की। तीसरे ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने दोहरा झटका देते हुए पहले रेयान रिकेल्टन को आउट किया, फिर सूर्यकुमार यादव को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। शुरुआती झटकों के बाद नमन धीर और क्विंटन डिकॉक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी संभाल ली।

    दोनों के बीच 68 गेंदों में 122 रन की साझेदारी हुई। 14वें ओवर में नमन धीर 51 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद भी क्विंटन डिकॉक का आक्रमण जारी रहा और उन्होंने 53 गेंदों में शतक पूरा किया। इसी दौरान 18वें ओवर में हार्दिक पंड्या भी 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। डिकॉक ने नाबाद 112 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनकी इस शानदार पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने 196 रन बनाए।

     

    ऐसे शुरू हुई मुंबई की पारी (Mumbai Indians Batting)

    पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई के लिए रेयान रिकेल्टन (Ryan Rickelton) और क्विंटन डिकॉक ने पारी की शुरुआत की। तीसरे ही ओवर में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने दोहरे झटके दिए और पहले रेयान रिकेल्टन को आउट किया, फिर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। शुरुआती झटकों के बाद नमन धीर (Naman Dhir) और क्विंटन डिकॉक ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पारी संभाली।

    दोनों के बीच 68 गेंदों में 122 रन की साझेदारी (Partnership 122 Runs) हुई। 14वें ओवर में नमन धीर 51 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन डिकॉक ने अपना हमला जारी रखा। उन्होंने 53 गेंदों में शतक (Fast Century IPL) पूरा किया और मैदान पर छक्के-चौकों की बारिश कर दी। इस बीच 18वें ओवर में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) भी 14 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन तब तक मुंबई मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी।

    पंजाब किंग्स Punjab Kings Playing XI

    प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

    मुंबई इंडियंस Mumbai Indians Playing XI

    क्विंटन डी कॉक, रेयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

    मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला इसलिए भी अहम है क्योंकि टीम लगातार हार (Mumbai Indians Losing Streak) के दबाव में है। ओपनिंग मैच जीतने के बाद तीन लगातार हार ने टीम की रणनीति पर सवाल खड़े किए हैं और अब टीम को जीत की सख्त जरूरत है।

    मुंबई की सबसे बड़ी कमजोरी (Mumbai Indians Weakness)

    इस सीजन में पावरप्ले प्रदर्शन टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। चार मैचों में शुरुआती ओवरों में टीम सिर्फ तीन विकेट ही ले सकी है। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने रन जरूर नियंत्रित किए हैं, लेकिन चार मैचों में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला है। उनके साथ तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन भी प्रभावी नहीं रहा।

    बल्लेबाजी में भी टीम की शुरुआत धीमी रही है। पावरप्ले में रन नहीं बनने से मिडिल ऑर्डर पर दबाव बढ़ जाता है, जहां सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा (Tilak Varma Form) उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। तिलक वर्मा का फॉर्म खास तौर पर चिंता का विषय बना हुआ है।

    दूसरी ओर पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म (Punjab Kings Form) में नजर आ रही है। पिछले मुकाबले में टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ पावरप्ले में बिना विकेट खोए 93 रन बनाए थे। कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer Captaincy) के नेतृत्व में टीम संतुलित और आत्मविश्वास से भरी दिखाई दे रही है।

  • RCB vs LSG : पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    RCB vs LSG : पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    RCB vs LSG Toss : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-23 में आज (RCB vs LSG) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने हैं। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता (RCB vs LSG Toss) और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी।

    मौजूदा सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है (RCB vs LSG Live)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) पर जीत हासिल की थी, जबकि राजस्थान रॉयल्स (RR) ने उसे परास्त किया था। दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटन्स (GT) के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी, वहीं टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया।

    आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं (RCB vs LSG Head To Head)। इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 मैचों में जीत हासिल की, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 2 मुकाबलों में जीत मिली है। पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 विकेट से विजेता बनी थी।

    RCB vs LSG Playing 11 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा और रसिक सलाम डार।

    लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव।

  • Prafull Hinge IPL : कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे, जिन्होंने आईपीएल के पहले ही ओवर में झटके 3 विकेट

    Prafull Hinge IPL : कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे, जिन्होंने आईपीएल के पहले ही ओवर में झटके 3 विकेट

    SRH vs RR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए डेब्यू करते हुए तेज गेंदबाज (Prafull Hinge IPL) प्रफुल्ल हिंगे ने इतिहास रच दिया। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) की पारी के पहले ही ओवर में तीन विकेट लेकर विपक्षी टीम की शुरुआत पूरी तरह से बिगाड़ दी। इसके साथ ही हिंगे IPL इतिहास में पारी के पहले ओवर में तीन विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए।

    दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे (Prafull Hinge IPL) ने अपनी दूसरी ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। इसके बाद उन्होंने उसी ओवर की चौथी गेंद पर अच्छी फॉर्म में चल रहे ध्रुव जुरेल को भी शून्य पर आउट कर दिया। हिंगे यहीं नहीं रुके और अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को भी आउट कर राजस्थान को बड़ा झटका दे दिया। उन्होंने अपने डेब्यू ओवर में सिर्फ एक रन खर्च करते हुए तीन विकेट झटके।

    प्रफुल्ल हिंगे (Prafull Hinge IPL) को इस सीजन पहली बार IPL में खेलने का मौका मिला है। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने नीलामी में 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। हिंगे तेज गेंदबाज हैं और नई गेंद से स्विंग कराने के लिए जाने जाते हैं। डेब्यू मैच में ही उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

    कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे Prafull Hinge IPL

    24 वर्षीय प्रफुल्ल हिंगे घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं और नागपुर के रहने वाले हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस ने उन्हें ऑक्शन से पहले ट्रायल के लिए बुलाया था। सनराइजर्स की टीम प्रबंधन, जो डेनियल विटोरी की कोचिंग में काम कर रहा है, उन्हें काफी पसंद आया और टीम ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। हिंगे मीडियम-फास्ट गेंदबाज हैं और अपनी विविधता, लाइन-लेंथ और नई गेंद से असरदार स्पेल डालने के लिए पहचाने जाते हैं।

     

     

     

  • RCB Vs MI IPL 2026 : RCB के सामने MI के दिग्गज फिर रहे नाकाम, रोहित-सूर्या नहीं दिखा सके दम, 18 रनों से मिली हार

    RCB Vs MI IPL 2026 : RCB के सामने MI के दिग्गज फिर रहे नाकाम, रोहित-सूर्या नहीं दिखा सके दम, 18 रनों से मिली हार

    IPL 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB Vs MI IPL 2026) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में MI ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 222 रन ही बना सकी।

    साल्ट ने खेली तूफानी पारी (RCB Vs MI IPL 2026)

    टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी RCB की शुरुआत बेहद दमदार रही। टीम ने 100 रन तक कोई विकेट नहीं गंवाया। मजबूत नींव रखने का श्रेय फिल सॉल्ट और विराट कोहली को गया। फिल सॉल्ट ने 36 गेंदों में 78 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने 38 गेंदों पर 50 रन बनाए। इसके बाद रजत पाटीदार ने आते ही चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी, जिससे बेंगलुरु ने 240 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

    रदरफोर्ड ने 71 रन बनाए RCB Vs MI IPL 2026

    इस मुकाबले में कुल चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। RCB की ओर से फिल सॉल्ट, विराट कोहली और रजत पाटीदार ने फिफ्टी जड़ी, जबकि मुंबई इंडियंस के लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने शानदार पारी खेली। मैच में चौकों-छक्कों की जमकर बारिश हुई। दोनों पारियों को मिलाकर कुल 29 छक्के और 36 चौके लगे। मुंबई की ओर से शेरफेन रदरफोर्ड ने 9 छक्कों की मदद से 71 रन बनाए, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का पर्याप्त साथ नहीं मिला और कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका।

    दूसरी पारी के दौरान गेंद काफी गीली हो चुकी थी, जिससे गेंदबाजी करना आसान नहीं था। इसके बावजूद क्रुणाल पांड्या ने मुश्किल हालात में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 26 रन दिए और सूर्यकुमार यादव का अहम विकेट भी लिया, जो लय में आते नजर आ रहे थे। उनके इस प्रभावी स्पेल ने ही मुंबई और बेंगलुरु (RCB Vs MI IPL 2026) के बीच अंतर पैदा किया और RCB को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

     

     

     

     

  • SRH vs KKR : आज ईडेन गार्डन में होगी रनों की बारिश, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग इलेवन

    SRH vs KKR : आज ईडेन गार्डन में होगी रनों की बारिश, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग इलेवन

    IPL 2026 SRH vs KKR Preview  : आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में (SRH vs KKR) कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडेन गार्डन मैदान में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की नजर इस सीजन की पहली जीत पर होगी, क्योंकि अपने-अपने शुरुआती मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

    घरेलू मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी माना जा रहा है, हालांकि टीम संतुलित नजर आ रही है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद इस समय कई समस्याओं से जूझ रही है। सबसे बड़ी चिंता उनके प्रमुख तेज गेंदबाज पैट कमिंस की चोट है, जिसके कारण वे इस टूर्नामेंट से बाहर हैं। उनकी गैरमौजूदगी से टीम की गेंदबाजी और नेतृत्व दोनों प्रभावित हुए हैं, जिससे बल्लेबाजों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है।

    क्या है दोनों टीमों की बैटिंग और फॉर्म

    कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी में गहराई साफ नजर आती है। रिंकु सिंह और सुनील नरेन जैसे खिलाड़ी किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए चिंता की बात यह है कि उनके प्रमुख बल्लेबाज हाल के मुकाबलों में संघर्ष करते नजर आए हैं।

    इसमें ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा शामिल हैं। हालांकि टीम के कप्तान ईशान किशन शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। पिछले मैच में उन्होंने 80 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था। मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन की भूमिका भी काफी अहम हो सकती है, लेकिन उनका हालिया फॉर्म टीम के लिए चुनौती बना हुआ है।

    गेंदबाजी में कौन आगे (SRH vs KKR)

    अगर गेंदबाजी की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स की स्पिन जोड़ी बेहद खतरनाक मानी जा रही है। वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन किसी भी बल्लेबाजी क्रम को परेशान कर सकते हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट पर जिम्मेदारी होगी, जो अहम मौकों पर विकेट दिला सकते हैं।

    कैसा रहा है दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

    दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को 10 मुकाबलों में जीत मिली है और एक मैच टाई रहा है। आंकड़े साफ बताते हैं कि केकेआर का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन इस बार मुकाबला बेहद रोमांचक हो सकता है।

    कैसी है पिच और क्या है मौसम का हाल

    ईडेन गार्डन की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है, जिससे रन बनाना आसान होता है। हालांकि दूसरी पारी में स्पिन गेंदबाज मैच का रुख बदल सकते हैं। मौसम की बात करें तो कोलकाता में शाम के समय मौसम साफ रहने की संभावना है। तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और करीब 80 प्रतिशत नमी के साथ मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होने की उम्मीद है।

    क्या है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

    कोलकाता नाइट राइडर्स में अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकु सिंह (उप-कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, सुनील नारायण, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजराबानी, नवदीप सैनी, अंगकृष रघुवंशी, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा के साथ टीम उतर सकती है।

    बेंच स्ट्रेंथ : तेजस्वी दहिया, मनीष पांडे, रोवमैन पावेल, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम साइफर्ट, राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, अनुकूल राय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, प्रशांत सोलंकी और उमरान मलिक शामिल हैं।

    वहीं सनराइजर्स हैदराबाद में ईशान किशन (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल के साथ उतर सकती है।

    बेंच स्ट्रेंथ : आर. स्मरण, कामिंदु मेंडिस, जीशान अंसारी, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार, ओंकार टारमाले, क्रेन्स फुलेट्रा, प्रफुल्ल हिंगे, अमित कुमार, साकिब हुसैन, जैक एडवर्ड्स और पैट कमिंस शामिल हैं।

     

  • Punjab Kings vs Gujarat Titans : रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने गुजरात को हराया, कप्तान श्रेयस को लगा लाखों का फटका

    Punjab Kings vs Gujarat Titans : रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने गुजरात को हराया, कप्तान श्रेयस को लगा लाखों का फटका

    IPL 2026 : आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स (Punjab Kings vs Gujarat Titans) ने जीत के साथ शानदार आगाज करते हुए टूर्नामेंट के चौथे मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से मात दी। चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। जवाब में 163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने 18.4 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स (Punjab Kings vs Gujarat Titans) की शुरुआत प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने की। गुजरात की ओर से मोहम्मद सिराज ने पहला ओवर डाला, जिसमें 7 रन आए। टीम को पहला झटका 1.2 ओवर में प्रियांश आर्य के रूप में लगा। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर कूपर कोनोली उतरे और दूसरी ओर प्रभसिमरन सिंह उनका साथ दे रहे थे।

    Image

    तीन ओवर के बाद पंजाब किंग्स (Punjab Kings vs Gujarat Titans) का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 18 रन था। कूपर कोनोली 9 रन पर और प्रभसिमरन 2 रन पर खेल रहे थे। पावरप्ले समाप्त होने तक टीम का स्कोर 1 विकेट पर 55 रन हो गया था। इस दौरान कूपर कोनोली 16 गेंदों में 27 रन बनाकर खेल रहे थे, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे, जबकि प्रभसिमरन सिंह 12 गेंदों में 20 रन बनाकर खेल रहे थे और उन्होंने 1 चौका व 2 छक्के लगाए।

    8 रन बनाने में गंवाए 4 विकेट

    12 ओवर तक मुकाबला पूरी तरह पंजाब किंग्स (Punjab Kings vs Gujarat Titans) के पक्ष में नजर आ रहा था और टीम आसानी से जीत की ओर बढ़ती दिख रही थी। लेकिन गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए 12 से 15 ओवर के बीच केवल 8 रन देकर 4 विकेट झटक लिए। इससे मैच का रुख पूरी तरह बदल गया और लगने लगा कि गुजरात मुकाबले में वापसी कर सकती है। हालांकि, कूपर कोनोली एक छोर पर डटे रहे और टीम को संभाले रखा।

    Image
    प्रसिद्ध कृष्णा ने कराई वापसी

    पंजाब की स्थिति उस समय बेहद मुश्किल हो गई थी जब टीम का स्कोर 144 रन पर 7 विकेट हो गया था। ऐसे में जेवियर बार्टलेट ने कूपर कोनोली का बेहतरीन साथ दिया और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। कूपर कोनोली ने 44 गेंदों में 72 रन की तूफानी पारी खेली और मैच का रुख पलट दिया। गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने 29 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और टीम को मैच में वापस लाने की कोशिश की। इसके अलावा कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

    162 ही बना सकी गुजरात Punjab Kings vs Gujarat Titans

    इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस (Punjab Kings vs Gujarat Titans) की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। साई सुदर्शन 11 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शुभमन गिल और जोस बटलर के बीच 46 रनों की साझेदारी हुई। गिल 10वें ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 27 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 39 रन बनाए। उस समय टीम का स्कोर 83 रन था।

     

    गिल के आउट होने के बाद ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी के लिए उतरे और उन्होंने जोस बटलर के साथ पारी को आगे बढ़ाया। फिलिप्स 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर कैच आउट हो गए। उन्होंने 17 गेंदों में 25 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 1 छक्का शामिल था। बटलर ने रन गति बढ़ाने के प्रयास में एक छक्का लगाया, लेकिन जल्द ही आउट हो गए। उनके आउट होने तक टीम का स्कोर 4 विकेट पर 129 रन था। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए।

    Image

    इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने 16 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 18 रन बनाए। शाहरुख खान 6 गेंदों में 4 रन ही बना सके और टीम के लिए तेजी से रन नहीं जुटा पाए। अंत में राहुल तेवतिया ने 10 गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद रहते हुए पारी का समापन किया।

    Image
    कप्तान Shreyas Iyer पर लगा जुर्माना

    पंजाब किंग्स की गुजरात टाइटंस (Punjab Kings vs Gujarat Titans)  पर जीत के बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर को स्लो ओवर रेट के कारण भारी कीमत चुकानी पड़ी है। टीम निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर सकी, जिसके चलते आईपीएल की आचार संहिता (Code of Conduct) के अनुच्छेद 2.22 के तहत कार्रवाई की गई। यह इस सीजन में पंजाब किंग्स की पहली गलती थी, इसलिए कप्तान श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

    फिर गलती पर लग सकता है बैन

    अगर पंजाब किंग्स (Punjab Kings vs Gujarat Titans)  से इस सीजन में दूसरी बार स्लो ओवर रेट का उल्लंघन होता है, तो श्रेयस अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही टीम के अन्य खिलाड़ियों पर 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, तीसरी बार इस गलती के दोहराने पर मामला और गंभीर हो जाएगा और कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक मैच का बैन लगाया जा सकता है।

    श्रेयस अय्यर के लिए स्लो ओवर रेट का मामला नया नहीं है। वह इससे पहले भी इस तरह की गलती के लिए सजा झेल चुके हैं। पिछले सीजन में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने उन पर दो बार कार्रवाई की थी। पहली बार नियम तोड़ने पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इसके बाद भी गलती दोहराने पर दूसरी बार उन्हें 24 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ा था। अब आईपीएल 2026 में एक बार फिर स्लो ओवर रेट के कारण श्रेयस अय्यर (Punjab Kings vs Gujarat Titans)  पर जुर्माना लगाया गया है, जिससे यह साफ हो गया है कि यह समस्या लगातार उनके साथ जुड़ी हुई है।

     

     

     

  • Orange Cap IPL 2026 : ईशान किशन से लेकर संजू सैमसन तक, ये खिलाड़ी हैं ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदार

    Orange Cap IPL 2026 : ईशान किशन से लेकर संजू सैमसन तक, ये खिलाड़ी हैं ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदार

    IPL 2026 : दुनिया की सबसे बड़ी (Orange Cap IPL 2026) क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। टूर्नामेंट शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और हर सीजन की तरह इस बार भी नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है। पिछले सीजन में Sunrisers Hyderabad (सनराइजर्स हैदराबाद) ने दो बार 270 से अधिक का विशाल स्कोर बनाकर बल्लेबाजों के दबदबे को दिखाया था।

    वहीं एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम है, जिन्होंने 2016 में 973 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी। ऐसे में इस बार भी कई बल्लेबाज शानदार फॉर्म के साथ मैदान में उतरेंगे, जो ऑरेंज कैप (Orange Cap IPL 2026) की दौड़ में आगे रह सकते हैं।

    ईशान किशन Orange Cap IPL 2026

    टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ईशान किशन (Ishan Kishan) जबरदस्त लय में नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया में वापसी के बाद उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। वर्ल्ड कप से पहले विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 33 गेंदों में शतक और 39 गेंदों में 125 रन की तूफानी पारी खेली थी। IPL 2026 में वह Sunrisers Hyderabad (सनराइजर्स हैदराबाद) की कप्तानी करते नजर आएंगे। उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए वे ऑरेंज कैप के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

    संजू सैमसन Orange Cap IPL 2026

    टी-20 वर्ल्ड कप के अंतिम मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन (Sanju Samson) ने लगातार बेहतर बल्लेबाजी की है। उन्होंने आखिरी तीन पारियों में अर्धशतक लगाए थे। IPL 2026 में वह Chennai Super Kings (चेन्नई सुपर किंग्स) की ओर से खेलते नजर आएंगे। उनकी निरंतरता उन्हें इस दौड़ में बनाए रख सकती है।

    विराट कोहली Orange Cap IPL 2026

    आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल विराट कोहली को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने पिछले सीजन में 675 रन बनाए थे और लगातार कई सीजन में 500 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम है। उनका अनुभव और निरंतर प्रदर्शन उन्हें हर बार ऑरेंज कैप का दावेदार बनाता है।

    एडन मार्करम Orange Cap IPL 2026

    बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करने वाले एडन मार्करम (Aiden Markram) भी शानदार फॉर्म में हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने तेज रन बनाए थे। पिछले सीजन में Lucknow Super Giants (लखनऊ सुपर जायंट्स) की ओर से खेलते हुए उन्होंने अच्छी पारियां खेली थीं।

    उनकी फॉर्म को देखते हुए वे भी इस बार ऑरेंज कैप की रेस में शामिल नजर आ रहे हैं। इस सीजन (IPL 2026) में बल्लेबाजों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी और यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर इस बार सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप कौन जीतता है।