Tag: IPL 2026

  • IPL 2026 : आईपीएल की सबसे महंगी टीम बनी आरसीबी, 16 हजार करोड़ में बिकी, राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ा

    IPL 2026 : आईपीएल की सबसे महंगी टीम बनी आरसीबी, 16 हजार करोड़ में बिकी, राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ा

    Royal Challengers Bangalore : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के इतिहास में एक और बड़ी कारोबारी डील सामने आई है। राजस्थान रॉयल्स के बाद अब Royal Challengers Bengaluru (आरसीबी) को भी नया मालिक मिल गया है। इस सौदे के साथ आरसीबी आईपीएल की अब तक की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Aditya Birla Group के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम को 1.78 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 16,706 करोड़ रुपये) में खरीदा है। इससे पहले Rajasthan Royals को अमेरिकी बिजनेसमैन द्वारा लगभग 15 हजार करोड़ रुपये (1.63 बिलियन डॉलर) में खरीदा गया था। इस तरह आरसीबी ने इस बड़ी डील के साथ सबसे महंगी टीम बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

    बताया जा रहा है कि इस कंसोर्टियम में आदित्य बिड़ला ग्रुप के साथ Times of India Group, बोल्ट वेंचर्स और Blackstone जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। इन सभी ने मिलकर यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड से आरसीबी की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है।

    ये भी पढ़े : Sports Infrastructure : छत्तीसगढ़ में खेल सुविधाओं को बढ़ावा, दो बड़े खेल अधोसंरचनाओं के लिए 109.40 करोड़ मंजूर

    डील के बाद फ्रेंचाइजी (IPL 2026)  के प्रबंधन में भी बदलाव किया गया है। आर्यमान विक्रम बिड़ला को टीम का डायरेक्टर बनाया गया है, जबकि सत्यन गजवानी वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस सौदे में आईपीएल के साथ-साथ आरसीबी की महिला टीम (WPL) भी शामिल है, जिससे इस निवेश का दायरा और व्यापक हो गया है।

    हालांकि यह डील अभी कुछ शर्तों पर आधारित है और इसे अंतिम रूप देने के लिए Board of Control for Cricket in India समेत अन्य नियामक संस्थाओं से मंजूरी मिलना बाकी है। मंजूरी मिलने के बाद ही इस सौदे को पूरी तरह लागू किया जाएगा।

    ये भी पढ़े : Moharenga Nature Safari : प्रकृति की गोद में रोमांच, मोहरेंगा में जिप्सी सफारी और कॉटेज सुविधा शुरू

    इस डील पर आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आईपीएल (IPL 2026) ने पिछले दो दशकों में क्रिकेट की तस्वीर बदल दी है और आरसीबी जैसी टीम के साथ जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है।

    गौरतलब है कि आरसीबी मौजूदा चैंपियन टीम है। पिछले सीजन के फाइनल में टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया था। इस सीजन (IPL 2026) में टीम अपना पहला मुकाबला 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad के खिलाफ खेलेगी, जिस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

     

    ये भी पढ़े : Sonia Gandhi Health : सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

     

     

  • Mumbai Indians Playing 11 : मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11, जानें ओपनिंग में कौन देगा रोहित का साथ

    Mumbai Indians Playing 11 : मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11, जानें ओपनिंग में कौन देगा रोहित का साथ

    IPL 2026 MI Team : आईपीएल 2026 की शुरुआत होने ही वाली है। इसकी शुरुआत से होते ही सभी की नजरें (Mumbai Indians Playing 11) मुंबई इंडियंस पर टिकने वाली हैं। पांच बार बनी चैंपियन टीम साल 2020 के बाद से ही फाइनल तक नहीं पहुंची है। बीते सीजन में टीम ने शानदार खेला था और दूसरे क्वालिफायर तक पहुंच पाई थी। लेकिन पंजाब किंग्स से मात खाकर बाहर हो गई थी। ऐसे में इस बार मुंबई इंडियंस की कोशिश रहने वाली है कि इस बार वे खिताब अपने नाम कर पाएं।

    ओपनिंग जोड़ी पर होगी जिम्मेदारी

    इस सीजन में टीम की शुरुआत काफी हद तक रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक पर निर्भर कर सकती है। डिकॉक की टीम में वापसी से बल्लेबाजी को मजबूती मिली है। अगर ये दोनों अच्छी शुरुआत देते हैं, तो विरोधी टीमों के लिए मुश्किल बढ़ सकती है और मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 (Mumbai Indians Playing 11) को मजबूत शुरुआत मिलेगी।

    मिडिल ऑर्डर में दमदार बल्लेबाजी

    मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव अहम भूमिका निभा सकते हैं। इनके अलावा विल जैक्स शानदार फॉर्म में हैं, जो तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। कप्तान हार्दिक पांडया के साथ नमन धीर टीम को संतुलन देंगे। इस तरह मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 (Mumbai Indians Playing 11) का मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत नजर आ रहा है।

    गेंदबाजी में अनुभव और धार

    गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर के कंधों पर हो सकती है। वहीं स्पिन डिपार्टमेंट में मिचेल सैंटनर के साथ जैक्स और नमन धीर विकल्प के तौर पर मौजूद रहेंगे। हार्दिक खुद भी तेज गेंदबाजी में अपना प्रदर्शन दिखा सकते हैं, जिससे मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 (Mumbai Indians Playing 11) और संतुलित बनती दिख रही है।

    क्या होगी संभावित प्लेइंग इलेवन Mumbai Indians Playing 11

    मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन (Mumbai Indians Playing 11) कुछ इस प्रकार है- रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स, हार्दिक पांडया (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।

     

  • Dot Balls Record in IPL : IPL में सबसे ज्यादा डॉट गेंद खेलने का रिकॉर्ड किसके नाम, जानिए लिस्ट में कितने भारतीय

    Dot Balls Record in IPL : IPL में सबसे ज्यादा डॉट गेंद खेलने का रिकॉर्ड किसके नाम, जानिए लिस्ट में कितने भारतीय

    IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत 28 मार्च (Dot Balls Record in IPL) से होने जा रही है। फैंस एक बार फिर चौके-छक्कों की बारिश देखने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। पिछले सीजन में 1200 से ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बना था और इस बार भी उससे आगे जाने की उम्मीद है, जिससे दर्शकों का रोमांच और बढ़ गया है।

    अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के नेट्स में लगाए जा रहे लंबे शॉट्स ने फैंस को पहले ही उत्साहित कर दिया है। इस हाई-स्कोरिंग टूर्नामेंट में जहां बड़े स्कोर बनते हैं, वहीं कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी हैं जो चौंकाने वाले होते हैं—जैसे एक पारी में सबसे ज्यादा डॉट गेंद (Dot Balls Record in IPL) खेलना।

    शिखर धवन Dot Balls Record in IPL

    इस सूची में सबसे पहला नाम भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन का आता है। उन्होंने साल 2023 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए 31 गेंदों में एक भी रन नहीं बनाया, जो एक अनोखा डॉट गेंद (Dot Balls Record in IPL) रिकॉर्ड है। हालांकि, इसी पारी में उन्होंने बाद में शानदार वापसी करते हुए 66 गेंदों में 99 रन बनाए।

    ड्वेन ब्रावो

    IPL इतिहास में दूसरे स्थान पर विदेशी खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो का नाम दर्ज है। उन्होंने 30 गेंदें खेलीं और एक भी रन नहीं बना सके। लेकिन इसके बाद उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 70 रन ठोक दिए, जो इस डॉट गेंद (Dot Balls Record in IPL) रिकॉर्ड को और दिलचस्प बनाता है।

    एरॉन फिंच और ड्वेन स्मिथ

    आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले एरॉन फिंच और ड्वेन स्मिथ भी इस सूची में शामिल हैं। दोनों खिलाड़ियों ने एक मैच में 29-29 गेंदें खेलीं और कोई रन नहीं बनाया। वहीं, जोस बटलर ने भी एक मुकाबले में 28 गेंदें खेलीं और खाता नहीं खोल सके। ये आंकड़े भी डॉट गेंद (Dot Balls Record in IPL) के मामले में हैरान करने वाले हैं।

    विराट कोहली

    IPL में डॉट गेंद (Dot Balls Record in IPL) खेलने की बात करें तो यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने एक मैच में सबसे ज्यादा गेंदें खेलीं और रन नहीं बना सके। टी-20 क्रिकेट में कई बार बल्लेबाज शुरुआत में समय लेते हैं और बाद में तेजी से रन बनाते हैं, यही वजह है कि डॉट गेंदों की संख्या बढ़ जाती है। अगर पूरे IPL सीजन की बात करें तो सबसे ज्यादा डॉट गेंद (Dot Balls Record in IPL) खेलने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के नाम है।

    विराट कोहली – 2152 डॉट गेंद
    रोहित शर्मा – 2015 डॉट गेंद
    शिखर धवन – 1977 डॉट गेंद
    डेविड वॉर्नर – 1723 डॉट गेंद

     

  • Fastest IPL Fifty : IPL के 5 धुरंधर बल्लेबाज, जिन्होंने सबसे कम गेंदों में जड़ा अर्धशतक, जानें कौन है नंबर-1

    Fastest IPL Fifty : IPL के 5 धुरंधर बल्लेबाज, जिन्होंने सबसे कम गेंदों में जड़ा अर्धशतक, जानें कौन है नंबर-1

    IPL 2026 : दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) (Fastest IPL Fifty) के अब तक 18 सीजन पूरे हो चुके हैं और अब 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस रोमांचक सीजन से पहले आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने सबसे कम गेंदों में अर्धशतक (Fastest IPL Fifty) लगाने का रिकॉर्ड बनाया है।

    यशस्वी जायसवाल Fastest IPL Fifty

    IPL (Fastest IPL Fifty) के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के नाम है। उन्होंने 11 मई 2023 को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेलते हुए मात्र 13 गेंदों में अर्धशतक (Fastest IPL Fifty) जड़कर इतिहास रच दिया था।

    रोमारियो शेफर्ड

    वेस्टइंडीज के विस्फोटक खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड ने भी IPL में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से पहचान बनाई है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक (Fastest IPL Fifty) पूरा किया था। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 378.57 का रहा।

    के एल राहुल

    भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए साल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महज 14 गेंदों में अर्धशतक (Fastest IPL Fifty) लगाया था, जो IPL के सबसे तेज अर्धशतकों में गिना जाता है।

    पैट कमिंस

    ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने बल्लेबाजी में भी बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ पुणे में सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक (Fastest IPL Fifty) जड़ा था।

    यूसुफ पठान

    अनुभवी ऑलराउंडर यूसुफ पठान भी इस सूची में शामिल हैं। उन्होंने 24 मई 2014 को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ईडन गार्डन्स में 15 गेंदों में अर्धशतक (Fastest IPL Fifty) पूरा किया था। उस समय यह IPL के सबसे तेज अर्धशतकों में से एक माना गया था।

  • IPL Records : आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल टीमें कौन? टॉप-5 में किसका दबदबा

    IPL Records : आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल टीमें कौन? टॉप-5 में किसका दबदबा

    IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL Records) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग में हर साल कई बड़े रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। आईपीएल इतिहास में कुछ टीमें ऐसी हैं जो अब तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीत सकी हैं, जबकि कुछ फ्रेंचाइजी ऐसी हैं जिन्होंने कई बार खिताब अपने नाम कर इतिहास रचा है। आइए जानते हैं उन पांच टीमों के बारे में जिन्होंने आईपीएल इतिहास (IPL Records) में सबसे ज्यादा सफलता हासिल की है और अपने प्रदर्शन से लीग में अलग पहचान बनाई है।

    मुंबई इंडियंस IPL Records

    आईपीएल इतिहास (IPL Records) में सबसे सफल टीमों की सूची में पहला स्थान मुंबई इंडियंस (MI) का है। इस फ्रेंचाइजी ने अब तक सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है और कई सीजन में दमदार प्रदर्शन किया है। मुंबई इंडियंस ने अब तक कुल 277 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 153 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं 124 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। लगातार शानदार प्रदर्शन की वजह से मुंबई इंडियंस को आईपीएल इतिहास (IPL Records) की सबसे मजबूत टीमों में गिना जाता है।

    चेन्नई सुपर किंग्स

    इस सूची में दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का नाम आता है। चेन्नई ने भी 5 बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है और यह टीम भी आईपीएल इतिहास (IPL Records) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में शामिल है। अब तक खेले गए 18 सीजन में से CSK ने 16 सीजन में हिस्सा लिया है। हालांकि इस टीम पर दो साल का बैन भी लगा था। चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 253 मैच खेले हैं, जिनमें से 142 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं 109 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा, जबकि 2 मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहे।

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    आईपीएल इतिहास (IPL Records) में तीसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का नाम आता है। इस टीम ने अब तक 3 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है और कई बार प्लेऑफ में भी जगह बनाई है। कोलकाता ने आईपीएल में कुल 256 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 136 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं 127 मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी है, जबकि 2 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। अपने संतुलित प्रदर्शन के कारण KKR को आईपीएल इतिहास (IPL Records) की मजबूत टीमों में गिना जाता है।

    ये भी पढ़े : Land Dispute : 12 साल से जमीन के लिए लड़ाई, हाईटेंशन खंभे पर चढ़ा ग्रामीण

    IPL Records रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए आईपीएल ट्रॉफी जीतने का इंतजार काफी लंबा रहा। इस टीम को अपना पहला खिताब जीतने के लिए करीब 18 साल का इंतजार करना पड़ा। हालांकि जीत के आंकड़ों की बात करें तो टीम का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है और आईपीएल इतिहास (IPL Records) में RCB का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय माना जाता है। टीम ने अब तक 271 मैच खेले हैं, जिनमें से 134 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि 133 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 4 मैच बेनतीजा रहे हैं।

    ये भी पढ़े : Anti-Drug Campaign : छत्तीसगढ़ में ड्रग माफिया पर अब एसओजी-एएनटीएफ संभालेगी मोर्चा

    पंजाब किंग्स

    पंजाब किंग्स आईपीएल की उन टीमों में शामिल है जो अब तक एक भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई है। हालांकि टीम ने कई सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन खिताब जीतने में सफलता नहीं मिली। पंजाब किंग्स ने अब तक 263 मैच खेले हैं, जिनमें 122 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं 140 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। आईपीएल इतिहास (IPL Records) में पंजाब किंग्स अभी भी अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही है।

     

    ये भी पढ़े : Odisha Fire Incident : सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 10 मरीजों की झुलसकर मौत

     

  • RCB Home Ground : रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम बनेगा आरसीबी का होम ग्राउंड, होंगे पांच आइपीएल मैच

    RCB Home Ground : रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम बनेगा आरसीबी का होम ग्राउंड, होंगे पांच आइपीएल मैच

    Shaheed Veer Narayan Singh Stadium : आइपीएल 2026 में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को रायल चैलेंजर्स बैंगलुरू (आरसीबी) का संभावित होम ग्राउंड (RCB Home Ground) बनाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, यदि यह प्रस्ताव अंतिम रूप लेता है, तो रायपुर में पहली बार आरसीबी के घरेलू आइपीएल मैच खेले जाएंगे। दर्शकों को स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लाइव खेलते देखने का अवसर मिलेगा।

    इसे भी पढ़ें : Teacher Samvilian : स्कूल शिक्षा विभाग में 112 पंचायत व नगरीय निकाय शिक्षकों का संविलियन

    दरअसल, आइपीएल 2025 में फाइनल जीत के बाद बैंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ट्रॉफी सेलिब्रेशन के दौरान हुई भगदड़ की घटना के बाद आरसीबी प्रबंधन सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर सतर्क हो गया है। इसी कारण टीम मैनेजमेंट ने आइपीएल 2026 के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम को होम ग्राउंड (RCB Home Ground) न बनाने का निर्णय लिया और नए व सुरक्षित विकल्प की तलाश शुरू की।

    सूत्रों के अनुसार, आरसीबी ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन से अब तक औपचारिक बातचीत नहीं की है, जबकि छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के अधिकारियों से लगातार संपर्क में है। टीम मैनेजमेंट ने रायपुर स्टेडियम का निरीक्षण किया है और यहाँ की पिच, दर्शक क्षमता, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था से प्रभावित बताया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि आइपीएल में रायपुर को आरसीबी के सात में से पांच मैच मिल सकते हैं।

    इसे भी पढ़ें : Deputy Ranger Suspended : रेस्ट हाउस में अश्लील नृत्य, डिप्टी रेंजर व वनपाल निलंबित

    इंदौर में दो मैच की संभावना

    आरसीबी RCB Home Ground के नए होम ग्राउंड की रेस में इंदौर भी शामिल है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में करीब 30 हजार दर्शक बैठ सकते हैं, जबकि रायपुर के स्टेडियम में 60 हजार से अधिक दर्शकों की क्षमता है। ऐसे में इंदौर को दो मैच मिलने की संभावना जताई जा रही है।

    13 साल बाद रायपुर में आइपीएल का रोमांच

    रायपुर में 13 साल बाद आइपीएल का रोमांच लौटेगा। आखिरी बार 2013 में यहाँ आइपीएल मुकाबला खेला गया था। इसी बीच, 23 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच को लेकर भी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े इंतजाम किए हैं।

    इसे भी पढ़ें :  Virat Kohli ODI Records : विराट कोहली ने वडोदरा वनडे में तोड़ा गांगुली का रिकॉर्ड

    RCB Home Ground मुख्यमंत्री को आरसीबी का जर्सी भेंट

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को टीम का आधिकारिक जर्सी भेंट कर रायपुर में प्रस्तावित आईपीएल मैच के आयोजन के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर आरसीबी के वाइस प्रेसिडेंट राजेश मेनन तथा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्रीने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा, खेल अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी और राज्य को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल और युवा प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह प्रस्ताव रायपुर को एक उभरते हुए स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।