Tag: Lailunga news

  • Police arrest accused  शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

    Police arrest accused शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

    रायगढ़, 08 अक्टूबर 2026 रायगढ़ जिले के लैलूंगा पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोपी विशाल भगत उम्र 24 वर्ष को शिकायत प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार(Police arrest accused )कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

    मामले के संबंध में स्थानीय 21 वर्षीय युवती द्वारा बुधवार को थाना लैलूंगा में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह गांव के विशाल भगत को करीब दो वर्षों से जानती-पहचानती है। आरोपित द्वारा गांव में उससे लुक-छिपकर मुलाकात की जाती थी तथा उसने युवती से शादी कर पत्नी बनाकर साथ रखने का वचन दिया था। युवती के अनुसार दिनांक 01 जनवरी 2025 को आरोपित रात्रि में उसके घर आया और दोनों के पति-पत्नी की तरह जीवन यापन करने की बात कहकर उसे बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद शादी कर पत्नी बनाकर साथ रखने का भरोसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने वर्तमान में आरोपित से गर्भवती होने की बात भी रिपोर्ट में बताई तथा आरोपित द्वारा अब शादी करने एवं पत्नी बनाकर रखने से इनकार करने पर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। शिकायत पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 312/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ आरोपित के गांव में दबिश देकर ( Police arrest accused) उसे हिरासत में लिया गया और थाना लाकर पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान आरोपित के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

  • DAV CM Public School Kunjara : डीएवी कुंजारा में छात्र परिषद की नई टीम ने संभाली कमान, पदाधिकारियों ने ली शपथ

    DAV CM Public School Kunjara : डीएवी कुंजारा में छात्र परिषद की नई टीम ने संभाली कमान, पदाधिकारियों ने ली शपथ

    DAV CM Public School Kunjara  डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुंजारा लैलूंगा रायगढ़ में मंगलवार को छात्र परिषद के पद ग्रहण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी संभालते हुए कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीएसआइ शुभम मिश्रा और पीएसआइ प्रीतम बघेल उपस्थित रहे।

     

    मार्च-परेड के साथ हुआ समारोह का शुभारंभ

    कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के तिलक और मार्च-परेड के साथ पारंपरिक स्वागत से हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।

    दयानंद, हंसराज, श्रद्धानंद और विरजानंद हाउस के विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-परेड प्रस्तुत कर अपने-अपने दल की एकता, अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का परिचय दिया। विद्यार्थियों ने चारों दलों के महत्व और उनके आदर्शों की भी जानकारी दी।

     

    यह भी पढ़ें : Neha Malik London Look : लंदन में नेहा मलिक का देसी अंदाज, साड़ी में टॉवर ब्रिज के सामने कराया फोटोशूट

    पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी, ली शपथ

    समारोह में छात्र परिषद (DAV CM Public School Kunjara) के प्रमुख छात्र, प्रमुख छात्रा, खेल कप्तान, अनुशासन कप्तान सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने पद और दायित्व ग्रहण किए। चारों दलों के कप्तानों और पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि पीएसआइ शुभम मिश्रा ने कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की शपथ दिलाई।

    विद्यालय की प्राचार्या किरण महंत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

     

    यह भी पढ़ें : Sourav Ganguly Delhi Capitals Head Coach : दिल्ली में फिर चला ‘दादा’ का सिक्का, IPL 2027 में खिताब दिलाने की चुनौती

     

    ‘लेफ्ट-राइट-लेफ्ट’ की ताल पर विद्यार्थियों का मार्च-पास्ट

    समारोह में छात्र परिषद के नेतृत्व (DAV CM Public School Kunjara) में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। पीएसआइ शुभम मिश्रा के निर्देशन में ‘लेफ्ट-राइट-लेफ्ट’ की ताल पर विद्यार्थियों का प्रदर्शन समारोह का विशेष आकर्षण रहा।

    अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्राचार्या किरण महंत, सुनीधि मिश्रा, आकाश गोयल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।

     

    यह भी पढ़ें : India vs New Zealand T20 Series : न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार साल बाद भुवी की वापसी, इन्हें भी मौका

     

    DAV CM Public School Kunjara  अनुशासन का दिया संदेश

    समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को छात्र परिषद (DAV CM Public School Kunjara) की जिम्मेदारियों का महत्व समझाया गया। पदाधिकारियों को नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ अनुशासन, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास और टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

    कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। समारोह ने विद्यार्थियों में नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का संदेश दिया।

     

     

  • Lailunga Double Murder Case -लैलूंगा के ग्राम छापरपानी में डबल मर्डर और दुष्कर्म कांड का खुलासा, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

    Lailunga Double Murder Case -लैलूंगा के ग्राम छापरपानी में डबल मर्डर और दुष्कर्म कांड का खुलासा, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

    राजधानी टाइम्स छत्तीसगढ़ रायगढ़, 06 अगस्त 2026 । लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम  Lailunga Double Murder Case छापरपानी में 35 वर्षीय महिला और उसकी 10 माह की मासूम पुत्री की निर्मम हत्या के बहुचर्चित अंधे कत्ल की गुत्थी को रायगढ़ पुलिस ने सुलझाते हुए 65 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

    घटना के संबंध में 16 जुलाई 2026 को ग्राम छापरपानी की महिला ने थाना लैलूंगा (Thana lailunga )में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 35 वर्षीय मौसेरी बहन, जिसके पति की मृत्यु के बाद मानसिक स्थिति सामान्य नहीं रहती थी, गांव के प्रहलाद बेहरा के खेत स्थित बोर मकान में अपनी 10 माह की पुत्री के साथ रह रही थी। उसी दिन सुबह महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली, जबकि उसकी 10 माह की पुत्री की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। महिला के सिर एवं चेहरे पर किसी भारी वस्तु से गंभीर चोट के निशान थे। उपचार के दौरान महिला की भी मृत्यु हो गई।

    घटनास्थल सुनसान होने, प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिलने तथा महिला का किसी से विवाद नहीं होने के कारण जांच बेहद चुनौतीपूर्ण थी।  ग्राम छापरपानी में लगातार कैंप लगाकर ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। इसी दौरान पुलिस को लगाये मुखबीरों से  ग्राम कोड़ासिया निवासी भिखारीराम नागवंशी (65 वर्ष) के घटना के संबंध में जानकारी और अहम सबूत मिले । संदेह के आधार पर उसे पहले भी पूछताछ के लिए बुलाया गया जिसके हाथ में चोट का निशान था, लेकिन उसने घटना से इंकार किया।

    महिला से जबरन दुष्कर्म के विरोध पर ईंट से प्राण घातक चोट पहुंचाया, 10 माह की मासूम बच्ची की भी गला घोंटकर ली थी जान( Lailunga Double Murder Case)

    पुलिस ने वैज्ञानिक एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो आरोपी टूट गया और उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि 15 जुलाई की रात वह प्रहलाद बेहरा के खेत स्थित बोर मकान पहुंचा, जहां महिला अपनी बच्ची के साथ सो रही थी। उसने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर उसने वहां रखी ईंट से उसके सिर और चेहरे पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने बेशुध महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के दौरान पास में मौजूद 10 माह की बच्ची के रोने पर आरोपी ने उसका गला दबाया और ईंट से हमला कर उसकी भी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खेत के रास्ते अपने ठिकाने पहुंचा, घटना के समय पहनी हुई धोती बदलकर छिपा दी जिसमें खून के निशान थे ।आरोपी के निशानदेही पर घटना के समय पहनी गई धोती पुलिस ने बरामद कर ली है। आरोपी को हत्या एवं दुष्कर्म के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में दुष्कर्म के प्रासंगिक धाराओं धारा 64, 66 BNS जोड़ते हुए वैधानिक कार्रवाई की गई ।

  • ABVP members and local student activists  रायगढ़-लैलूंगा मार्ग पर एबीवीपी का हल्लाबोल: शराब भट्टी हटाने की मांग को लेकर डटे सैकड़ों छात्र और कार्यकर्ता

    ABVP members and local student activists रायगढ़-लैलूंगा मार्ग पर एबीवीपी का हल्लाबोल: शराब भट्टी हटाने की मांग को लेकर डटे सैकड़ों छात्र और कार्यकर्ता

    राजधानी टाइम्स छत्तीसगढ़ रायगढ़ 25 जुलाई 2026 लैलूंगा:-क्षेत्र में बढ़ती जनसमस्याओं और आम नागरिकों की सुरक्षा को ताक पर रखकर संचालित हो रही शराब दुकान के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  ABVP members and local student activists   का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। सरकार की नीतियों के खिलाफ लैलूंगा में एबीवीपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार हुंकार भरते हुए व्यस्ततम रायगढ़-लैलूंगा मुख्य मार्ग पर जोरदार चक्काजाम कर दिया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता और छात्र सड़क पर धरने पर बैठ गए, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग मुख्य मार्ग के पास स्थित शराब भट्टी (देशी/विदेशी शराब दुकान) को तत्काल अन्यत्र स्थानांतरित करने की है।

    ​मुख्य मार्ग पर शराब दुकान होने से बढ़ रहे हादसे और असामाजिक गतिविधियां

    ​प्रदर्शकारियों का कहना है कि लैलूंगा और रायगढ़ को जोड़ने वाले इस मुख्य मार्ग पर शराब दुकान संचालित होने के कारण दिनभर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इस मार्ग से स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं, महिलाएं और आम नागरिक रोजाना गुजरते हैं, जिससे छेड़खानी, फब्तियां कसने और आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। शराब प्रेमियों द्वारा सड़क किनारे वाहन खड़े करने से आवागमन भी बाधित होता है, जिससे क्षेत्र का माहौल लगातार खराब हो रहा है।

    ​प्रशासन को दी चेतावनी—हटाएं वरना होगा उग्र आंदोलन

    ​प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कई बार ज्ञापन सौंपने और मौखिक एवं लिखित शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

    ​आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने 1 महीने के भीतर इस शराब भट्टी को मुख्य मार्ग से नहीं हटाया, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और क्षेत्रवासी इससे भी बड़ा और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

  • Marigold Farming Raigarh : गेंदे की खेती से लखपति बने रायगढ़ के आनंदराम, धान छोड़ अपनाया फूलों का साथ

    Marigold Farming Raigarh : गेंदे की खेती से लखपति बने रायगढ़ के आनंदराम, धान छोड़ अपनाया फूलों का साथ

    Raigarh News : छत्तीसगढ़ के किसान (Marigold Farming Raigarh)  अब अपनी पारंपरिक सोच को पीछे छोड़कर आधुनिक कृषि की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखण्ड के कोड़केल गाँव में यह बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जहाँ गेंदा फूल की खेती ने एक साधारण किसान की जिंदगी में खुशहाली की नई चमक बिखेरी है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के मार्गदर्शन में यहाँ के किसान अब धान के मुकाबले फूलों की खेती से कई गुना अधिक मुनाफा कमा रहे हैं।

    धान छोड़ फूलों की खेती ने बदली आनंदराम की तकदीर

    पारंपरिक खेती से लखपति बनने तक का सफर

    कोड़केल के रहने वाले आनंदराम सिदार पहले केवल धान की खेती पर निर्भर थे। 10 क्विंटल धान उगाने के बाद उन्हें बड़ी मुश्किल से 22 हजार रुपए का शुद्ध लाभ मिल पाता था। कम आमदनी के कारण वे अक्सर चिंतित रहते थे, लेकिन जब उन्होंने उद्यानिकी विभाग के सहयोग से गेंदा फूल की खेती (Marigold Farming Raigarh) शुरू की, तो उनकी किस्मत ही बदल गई। उन्होंने अपने 0.400 हेक्टेयर क्षेत्र में फूलों की वैज्ञानिक खेती अपनाई, जिससे उनके उत्पादन में भारी वृद्धि हुई।

    लागत से 10 गुना ज्यादा रिटर्न

    आनंदराम ने अपनी इस नई फसल में लगभग 22 हजार रुपए की लागत लगाई थी। उन्नत बीज और संतुलित खाद प्रबंधन के कारण उनके खेत में करीब 44 क्विंटल फूलों की बंपर पैदावार हुई। जब उन्होंने इन फूलों को बाजार में बेचा, तो उन्हें 3 लाख रुपए से अधिक की आय प्राप्त हुई। फूलों की खेती (Marigold Farming Raigarh) का यह मुनाफा धान की तुलना में कहीं अधिक और कम समय में प्राप्त होने वाला था।

    धान छोड़ फूलों की खेती ने बदली आनंदराम की तकदीर

    उद्यानिकी विभाग की तकनीकी मदद बनी वरदान

    रायगढ़ जिले में उद्यानिकी विभाग की सक्रियता से अब किसान गेंदा फूल की खेती (Marigold Farming Raigarh) को एक टिकाऊ व्यवसाय के रूप में देख रहे हैं। आनंदराम बताते हैं कि विभाग द्वारा उन्हें समय-समय पर प्रशिक्षण और तकनीकी जानकारी दी गई, जिससे कीट प्रबंधन और फसल की देखरेख आसान हो गई। आज वे आत्मनिर्भर हैं और अपनी सफलता से गाँव के अन्य युवाओं को भी इस दिशा में प्रेरित कर रहे हैं।

     

     

     

     

     

     

     

  • Died due to electric shock  करंट लगने से चाचा-भतीजे की मौत

    Died due to electric shock करंट लगने से चाचा-भतीजे की मौत

    राजधानी टाइम्स छत्तीसगढ़ ,रायगढ़। लैलूंगा मुड़पारा में करंट लगने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों आलू के फसल की सिंचाई करने खेत गए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम मुड़पारा में रहने वाला निर्मल नागवंशी (25) अपने भतीजे शिवा नागवंशी (12) के साथ सोमवार को अपने खेत में आलू की फसल में पानी डालने गया था। खेत में पानी के लिए मोटर पंप चलाने के लिए बिजली का कनेक्शन किया गया था। इस दौरान बिजली का बोर्ड जमीन पर गिर गया। निर्मल उसे उठाने के लिए गया, तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। चाचा को करंट में चिपका देख भतीजा शिवा उसे बचाने दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर बाद जब परिजनों को इसकी जानकारी लगी, तो उन्होंने मामले की सूचना लैलूंगा थाने में दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में पाया कि करंट से दोनों की मौत हुई है। फिलहाल, पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है।

  • Lailunga thana :- लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर में बड़ी कार्रवाई, आरोपी युवक फरार,

    Lailunga thana :- लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर में बड़ी कार्रवाई, आरोपी युवक फरार,

    फरार हुआ मुख्य आरोपी, पत्नी हिरासत में

    पुलिस सूत्रों के अनुसार इस अवैध कारोबार का मुख्य आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। हालांकि, उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि यह दवाइयां आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से खपाई जा रही थीं। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं कहां से लाई गईं और इनके पीछे किस तरह का नेटवर्क सक्रिय है।

    लाखों की अवैध कमाई का खुलासा

    बरामद 5 से 7 लाख रुपये नगद से साफ है कि इस कारोबार से मोटी कमाई हो रही थी। हालांकि, अभी स्पष्ट नहीं है कि बरामद रुपए कितने हैं। सूत्रों का कहना है कि इस रकम को दवाओं की सप्लाई और खपाने में इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों और संभावित सहयोगियों की भी जांच में जुट गई है।

    इलाके में चर्चा का विषय

    ग्राम दुर्गापुर और आसपास के गांवों में यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से यहां नशे का अवैध कारोबार चलने की आशंका जताई जाती रही है, लेकिन पहली बार इतनी बड़ी खेप हाथ लगी है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि ऐसे नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जाए, जिससे युवाओं को नशे के दलदल में जाने से बचाया जा सके।

    पुलिस की सख्ती जारी

    लैलूंगा थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है और किसी भी कीमत पर अवैध कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। अभी पकड़ाए नशीली दवाओं का जखीरा को गिनती की जा रही है। तीन से चार बोरी में इंजेक्शन, टेबलेट, कोरेक्स सीरफ है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसकी पत्नी को थाना लाया गया है। पूछताछ कर रहे हैं। नगद राशि भी बरामद हुई। अभी कितना राशि है, नहीं बताया जा सकता।

  • Bike Loot Case Lailunga : फिल्मी स्टाइल में युवक से बाइक की लूट, हुलिया मिला तो मिल गया दूसरे लूट का आरोपी, लैलूंगा पुलिस ने भेजा जेल

    Bike Loot Case Lailunga : फिल्मी स्टाइल में युवक से बाइक की लूट, हुलिया मिला तो मिल गया दूसरे लूट का आरोपी, लैलूंगा पुलिस ने भेजा जेल

    Bike Loot Case Lailunga : लैलूंगा थाना पुलिस ने लूटपाट के दो मामलों का खुलासा करते हुए इलाके के दो शातिर बदमाशों को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं, जिनकी कुल कीमत एक लाख रुपये है।

    मामला 27 अगस्त की रात का है जब बसंत भोय अपने साथी नेहरू भोय के साथ बाइक पर ग्राम राजपुर जा रहा था। डगला पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही वह निकला, दो बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए चाबी छीनी और बाइक प्लेटिना (क्रमांक CG-13 BD 7696) लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना लैलूंगा में धारा 309(3) BNS दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित बंजारे ने पीड़ित से हुलिया पूछताछ की, जिसमें इंदिरानगर निवासी विक्की सारथी पर शक गहराया। पुलिस ने संदेही को पकड़कर पूछताछ की तो उसने साथी हनीस राठौर के साथ वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। दोनों की निशानदेही पर लूटी गई बाइक बरामद की गई।पूछताछ में विक्की सारथी ने एक और लूट का खुलासा किया। उसने बताया कि 26 जून को अपने तीन साथियों के साथ इंदिरानगर में सावन पैंकरा से मोटरसाइकिल HF-Delux (क्रमांक CG-13 Z-2614) और तीन मोबाइल फोन लूटे थे।

    बाइक उसने खुद रखी जबकि मोबाइल उसके साथियों में बांटे गए। इस मामले में  धारा 309(6), 127(2) BNS दर्ज है और तीन अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है साथ ही लूट की घटनाओं पर अंकुश लगेगा । आरोपी विवेकी उर्फ विक्की सारथी पिता राजेन्द्र सारथी, उम्र 29 वर्ष, निवासी फोकटपास इंदिरानगर वार्ड लैलूंगा, हनीस राठौर पिता विजय राठौर, उम्र 21 वर्ष, निवासी इंदिरानगर वार्ड लैलूंगा, मूल निवासी शिवपुरी (म.प्र.) को पकड़कर जेल भेजा है।