क्राइम

Mahadev Betting App Shefali Bagga : महादेव सट्टा एप में फंसीं शेफाली, ईडी को लौटाए 1.20 करोड़

Mahadev Betting App Shefali Bagga महादेव सट्टा एप मामले में टीवी स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा की भूमिका को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच आगे बढ़ गई है। महादेव सट्टा एप (Mahadev Betting App Shefali Bagga) से जुड़े प्रचार के बदले मिली कथित रकम में से बची 1.20 करोड़ रुपये की राशि शेफाली बग्गा ने सरेंडर कर दी है। उन्होंने ईडी की रायपुर यूनिट को 50 लाख और 70 लाख रुपये के दो डिमांड ड्राफ्ट सौंपे हैं। इससे पहले मई में दिल्ली और मुंबई स्थित उनके ठिकानों पर कार्रवाई के दौरान 30 लाख रुपये जब्त किए गए थे। ईडी के अनुसार, इस तरह कुल 1.50 करोड़ रुपये की रकम जांच के दायरे में है।

 

रायपुर में दो दिन चली पूछताछ

महादेव सट्टा एप मामले (Mahadev Betting App Shefali Bagga) की जांच के सिलसिले में शेफाली बग्गा से रायपुर स्थित ईडी कार्यालय में दो दिन पूछताछ हुई। इस दौरान उनसे प्रचार, भुगतान के तरीके और उन्हें मिली रकम के संबंध में जानकारी ली गई। जुलाई में ईडी ने शेफाली के पिता और भाई के बयान भी दर्ज किए थे।

जांच के दौरान शेफाली ने अपनी भूमिका को सोशल मीडिया पर ब्रांड के प्रचार तक सीमित बताया। उन्होंने महादेव सट्टा एप की अवैध गतिविधियों और उसके संचालन की जानकारी होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि उन्होंने अन्य चर्चित हस्तियों की तरह प्रमोशनल गतिविधि के तौर पर कुछ ब्रांड का प्रचार किया था।

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

यह भी पढ़ें : Ek Din Ka Collector : एक दिन के लिए शिक्षक बने कलेक्टर, एसपी समेत जिलेभर के अधिकारियों ने बच्चों को पढ़ाया

 

50 और 70 लाख के दो डिमांड ड्राफ्ट

ईडी के मुताबिक, जांच के दौरान शेफाली ने बची हुई 1.20 करोड़ रुपये की राशि सरेंडर करने की इच्छा जताई। इसके बाद रायपुर स्थित ईडी कार्यालय में 50 लाख और 70 लाख रुपये के दो डिमांड ड्राफ्ट जमा कराए गए। ईडी ने इस संबंध में रायपुर की विशेष अदालत को भी जानकारी दी है। ईडी का आरोप है कि महादेव सट्टा एप से प्रचार के लिए मिली रकम अपराध से अर्जित आय का हिस्सा थी। रकम सरेंडर किए जाने के बावजूद एजेंसी शेफाली की भूमिका और रकम के स्रोत की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : Mahtari Vandan Yojana 32nd Installment : 67.38 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची 632 करोड़ की राशि

 

पहले छापे में मिले थे 30 लाख

शेफाली बग्गा के खिलाफ जांच (Mahadev Betting App Shefali Bagga) के तहत ईडी ने मई में दिल्ली और मुंबई स्थित उनके ठिकानों पर कार्रवाई की थी। इस दौरान एजेंसी ने 30 लाख रुपये जब्त किए थे। अब 1.20 करोड़ रुपये के दो डिमांड ड्राफ्ट जमा किए जाने के बाद जांच के दायरे में आई कुल रकम 1.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ईडी यह पता लगाने में जुटी है कि कथित तौर पर प्रचार के लिए मिली रकम का स्रोत क्या था और इसका महादेव सट्टा एप के संचालन से किस तरह संबंध था।

 

यह भी पढ़ें : Nana Patekar Death : नहीं रहे फिल्म जगत के ‘क्रांतिवीर’, 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन

 

दुबई से संचालित होने का ईडी का दावा

ईडी के अनुसार महादेव सट्टा एप से जुड़ा नेटवर्क छत्तीसगढ़ निवासी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल द्वारा दुबई से संचालित किया जाता था। इस नेटवर्क के जरिए पोकर, कार्ड गेम और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं पर आनलाइन सट्टेबाजी कराई जाती थी। फ्रेंचाइजी मॉडल के माध्यम से नेटवर्क का विस्तार किए जाने और बेनामी बैंक खातों के जरिये रकम के लेन-देन तथा मनी लांड्रिंग का भी आरोप है। वर्ष 2022 से चल रही इस बहु-राज्यीय जांच में ईडी ने सट्टा नेटवर्क से जुड़े कारोबारियों के साथ ही इसके प्रचार-प्रसार से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच की है। इसी कड़ी में शेफाली बग्गा की भूमिका की जांच (Mahadev Betting App Shefali Bagga) की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : India vs New Zealand T20 Series : न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार साल बाद भुवी की वापसी, इन्हें भी मौका

 

रकम लौटाने के बाद भी जांच जारी

ईडी के अनुसार शेफाली बग्गा द्वारा 1.20 करोड़ रुपये की राशि सरेंडर किए जाने के बावजूद मामले की जांच जारी है। एजेंसी उनकी भूमिका, प्रचार के लिए किए गए कथित भुगतान और रकम के स्रोत की जांच कर रही है। शेफाली ने महादेव सट्टा एप की अवैध गतिविधियों की जानकारी होने से इनकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button