रायगढ़

NTPC Electron Quiz एनटीपीसी ने इलेक्ट्रॉन क्विज़ 2026-27 का किया समापन; आईआईटी मद्रास की टीमों ने हासिल किए शीर्ष स्थान

08 अक्टूबर 2026: एनटीपीसी ने युवाओं में जिज्ञासा, सीखने की रुचि और नई सोच को बढ़ावा देने वाली अपनी प्रमुख पहल इलेक्ट्रॉन क्विज़( NTPC Electron Quiz )2026-27 (Electron Quiz 2026-27) का 8 अक्टूबर 2026  को समापन किया।

5 सितंबर 2026 को लखनऊ में क्षेत्रीय राउंड के साथ शुरू हुई यह क्विज़ 8 अक्टूबर को राष्ट्रीय फिनाले के साथ संपन्न हुई। इस दौरान प्रतियोगिता का आयोजन देश के नौ क्षेत्रीय केंद्रों पर किया गया।

ग्रैंड फिनाले में IIT मद्रास के अद्विक काबरा और आशीष चेरियन थन्निकल ने राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, IIT मद्रास के श्रीराम माधवन वी और ईशान जोशी ने दूसरा स्थान, जबकि IIT कानपुर के वकार मोइद और पार्थ आर्य भट्ट ने तीसरा स्थान हासिल किया।

राष्ट्रीय स्तर पर विजेता टीम को ₹1,00,000, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को ₹60,000 और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को ₹40,000 का पुरस्कार दिया गया। चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को ₹16,000 प्रत्येक, जबकि शेष 12 टीमों को ₹8,000 प्रत्येक का पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर मौजूद अनिल कुमार जाडली, निदेशक (मानव संसाधन), एनटीपीसी ने विजेता टीमों को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों के उत्साह और भागीदारी की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आगे के सफर में सीखने और जिज्ञासा की भावना को बनाए रखने का आग्रह किया।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

एनटीपीसी की अपनी बदलाव की यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी पारंपरिक पहचान से आगे बढ़ते हुए अब एक एकीकृत ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी (Integrated Energy Major) के रूप में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बदलाव के साथ खुद को ढालना और लगातार आगे बढ़ना ऐसे गुण हैं, जिन्हें युवा पीढ़ी को भी समझना और अपने साथ आगे ले जाना चाहिए।

इस वर्ष इलेक्ट्रॉन क्विज़ के क्षेत्रीय राउंड लखनऊ, पटना, रांची, रायपुर, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और नोएडा में आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में 1,100 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया, जिससे इस साल का संस्करण एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज़            ( NTPC Electron Quiz  )   के सबसे बड़े आयोजनों में से एक बन गया है।

क्षेत्रीय स्तर पर विजेता टीमों को ₹60,000, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को ₹40,000 और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को ₹20,000 का पुरस्कार दिया गया। चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को ₹8,000 प्रत्येक का पुरस्कार मिला।

इस अवसर पर एस. एन. पाणिग्रही, कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन); प्रेमलता, कार्यकारी निदेशक (स्ट्रैटेजिक एचआरडी और टैलेंट मैनेजमेंट); एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विभिन्न संस्थानों से आए विद्यार्थी भी मौजूद रहे।

2004 से आयोजित हो रही एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज़, ‘The World of Business & Management’ थीम पर आधारित है, जो युवाओं को सीखने, अपना ज्ञान बढ़ाने और प्रतियोगिता के जरिए अपनी क्षमताओं को परखने का अवसर देती है।

एनटीपीसी के बारे में

एनटीपीसी लिमिटेड, भारत सरकार की महारत्न कंपनी, देश की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत कंपनी है, जिसकी स्थापित क्षमता 91 GW से अधिक है। ऊर्जा क्षेत्र में अपनी भूमिका को लगातार मजबूत करते हुए एनटीपीसी पारंपरिक बिजली उत्पादन से आगे बढ़कर अक्षय ऊर्जा, बैटरी एनर्जी स्टोरेज, परमाणु ऊर्जा, कार्बन कैप्चर और ग्रीन केमिकल्स जैसे नए क्षेत्रों में भी विस्तार कर रही है। कंपनी ने 2032 तक 60 GW अक्षय ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है और देश की बदलती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button