छत्तीसगढ़

Nava Raipur Consumer Electronics Manufacturing Unit : नवा रायपुर में 152.74 करोड़ से बनेगी इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री, 3,500 लोगों को मिलेगा रोजगार

Nava Raipur Consumer Electronics Manufacturing Unit छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में नवा रायपुर में प्रदेश की पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई स्थापित होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में यश फैन्स की नई औद्योगिक इकाई का भूमिपूजन किया गया। 152.74 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाली इस इकाई में 3,500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने का दावा किया गया है। नवा रायपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री (Nava Raipur Consumer Electronics Manufacturing Unit) स्थापित होने से स्थानीय युवाओं के साथ सहायक उद्योगों और छोटे कारोबारियों के लिए भी नए अवसर खुलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के तहत बड़े पैमाने पर रोजगार देने वाले उद्योगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना हजारों लोगों और उनके परिवारों के लिए आर्थिक संबल बनेगी। सरकार का प्रयास है कि इकाई में जल्द उत्पादन शुरू हो और युवाओं को रोजगार का लाभ मिले।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Divyang Teacher Recruitment 2026 : दिव्यांगजनों के लिए शिक्षक और सहायक शिक्षक भर्ती, 30 अक्टूबर तक आवेदन

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital
IMG-20260923-WA0051

क्रॉम्पटन, हैवेल्स और उषा जैसे ब्रांड के उत्पाद बनेंगे

यश फैन्स क्रॉम्पटन, हैवेल्स, उषा और मिल्टन जैसे ब्रांड के लिए इलेक्ट्रिक पंखे और किचन एप्लायंसेस बनाती है। नई इकाई शुरू होने के बाद इन ब्रांड के उत्पादों का निर्माण छत्तीसगढ़ में भी किया जाएगा। इससे राज्य कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा। नवा रायपुर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग (Nava Raipur Consumer Electronics Manufacturing Unit) परियोजना के जरिए प्रदेश में तैयार उत्पादों की आपूर्ति देश के विभिन्न हिस्सों तक करने की योजना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से प्रत्यक्ष रोजगार के अलावा कल-पुर्जों की आपूर्ति, पैकेजिंग, परिवहन और अन्य सहायक सेवाओं की मांग बढ़ेगी। इससे स्थानीय उद्यमियों, छोटे कारोबारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए भी काम के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। नवा रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh School Diwali Holiday : छत्तीसगढ़ में स्कूलों की दिवाली छुट्टी एक दिन बढ़ी, अब 11 नवंबर तक बंद रहेंगे विद्यालय

 

छत्तीसगढ़ के स्टील और एल्युमिनियम का प्रदेश में होगा वैल्यू एडिशन

इस औद्योगिक इकाई की एक प्रमुख विशेषता स्थानीय संसाधनों का उपयोग है। छत्तीसगढ़ में उत्पादित स्टील और एल्युमिनियम का इस्तेमाल राज्य में ही तैयार उत्पाद बनाने में किया जाएगा। इससे कच्चे माल को तैयार उत्पाद में बदलने की प्रक्रिया प्रदेश के भीतर होगी और स्थानीय औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण (Nava Raipur Consumer Electronics Manufacturing Unit) से सहायक उद्योगों के विकास और संसाधनों के बेहतर उपयोग की संभावनाएं बनेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्टील, कोयले और बिजली के उत्पादन के माध्यम से देश के औद्योगिक विकास में योगदान देता रहा है। अब राज्य में उपलब्ध संसाधनों से तैयार उत्पाद बनाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया अभियान के अनुरूप सरकार चाहती है कि ‘मेड इन छत्तीसगढ़’ उत्पाद देशभर के घरों तक पहुंचें।

 

यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh Lecturer Recruitment 2026 : व्याख्याता भर्ती के लिए 26 अक्टूबर तक करें आवेदन, 29 नवंबर को संभावित परीक्षा

 

हैदराबाद और हिमाचल में यश फैन्स की 12 विनिर्माण इकाइयां

यश फैन्स के चेयरमैन रितेश नरेडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्टील और एल्युमिनियम जैसे कच्चे माल की उपलब्धता, देश के मध्य में भौगोलिक स्थिति, मेहनती मानव संसाधन और राज्य सरकार का सहयोग विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए अनुकूल है। हैदराबाद स्थित कंपनी वर्तमान में हैदराबाद और हिमाचल प्रदेश में 12 विनिर्माण इकाइयों का संचालन कर रही है। नवा रायपुर में स्थापित होने वाली इकाई छत्तीसगढ़ में कंपनी की पहली इकाई होगी।

मुख्यमंत्री ने कंपनी का प्रदेश में स्वागत करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

 

यह भी पढ़ें : Sarangarh Lecturer Suspension : छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोपित व्याख्याता और पीड़िता को धमकाने वाली व्याख्याता निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button