कृषि समाचार

Chhattisgarh Crop Insurance Claim : छत्तीसगढ़ के 8,444 किसानों को तीन दिनों में मिलेगा फसल बीमा क्लेम, 3.80 करोड़ रुपये होंगे जारी

Chhattisgarh Crop Insurance Claim रबी सीजन 2025 के अंतर्गत उद्यानिकी फसलों के लंबित बीमा क्लेम का भुगतान आगामी तीन कार्य दिवस में किया जाएगा। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के निर्देश पर विभागीय और बीमा अधिकारियों ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा की है। स्वीकृत प्रकरणों के तहत प्रदेश के 8,444 किसानों को करीब 3.80 करोड़ रुपये की बीमा राशि मिलेगी।

किसानों की शिकायत पर मंत्री ने अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

किसानों के फसल बीमा क्लेम (Chhattisgarh Crop Insurance Claim) में देरी की शिकायत सामने आने के बाद मंत्री ने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री रामविचार नेताम ने 16 अक्टूबर को विभागीय अधिकारियों और बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर भुगतान की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पात्र किसानों के बैंक खातों में राशि अंतरित करने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। सभी आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी कर लंबित स्वीकृत प्रकरणों का निराकरण किया जाए।

यह भी पढ़ें : Nava Raipur Consumer Electronics Manufacturing Unit : नवा रायपुर में 152.74 करोड़ से बनेगी इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री, 3,500 लोगों को मिलेगा रोजगार

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital
IMG-20260923-WA0051

डोंगरगांव में किसानों ने की थी शिकायत

15 अक्टूबर को राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम चिद्दों के दौरे के दौरान किसानों ने मंत्री नेताम को उद्यानिकी फसलों के बीमा क्लेम का भुगतान नहीं होने की जानकारी दी थी। किसानों ने लंबित राशि दिलाने का आग्रह किया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने अगले ही दिन संबंधित विभागीय और बीमा अधिकारियों की बैठक बुलाई तथा भुगतान की स्थिति की समीक्षा की।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत बीमा दावों का भुगतान आगामी तीन कार्य दिवस में हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। राजनांदगांव के किसानों के बीमा क्लेम (Chhattisgarh Crop Insurance Claim) का समय पर भुगतान कर उन्हें आर्थिक राहत उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।

किसानों की शिकायत पर मंत्री ने अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Road Bridge Projects : छत्तीसगढ़ में 243.81 करोड़ के 18 सड़क-पुल कार्य मंजूर, रायपुर में फुण्डहर चौक पर बनेगा ओवरपास

 

8,444 किसानों के 14,344 आवेदन स्वीकृत

पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्रदेश के किसानों ने टमाटर, बैंगन, गोभी, प्याज और आलू सहित विभिन्न उद्यानिकी फसलों का बीमा कराया था। विभागीय और बीमा अधिकारियों के अनुसार, रबी सीजन 2025 के लिए 10,514 किसानों ने कुल 15,298 आवेदन प्रस्तुत किए थे। परीक्षण के बाद 8,444 किसानों के 14,344 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं।

इन स्वीकृत प्रकरणों के तहत किसानों को करीब 3.80 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना है। रबी फसल बीमा भुगतान (Chhattisgarh Crop Insurance Claim) के लिए अब तीन कार्य दिवस की समय-सीमा तय की गई है, ताकि पात्र किसानों के खातों में राशि जल्द पहुंच सके।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Divyang Teacher Recruitment 2026 : दिव्यांगजनों के लिए शिक्षक और सहायक शिक्षक भर्ती, 30 अक्टूबर तक आवेदन

किसानों की शिकायत पर मंत्री ने अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

Chhattisgarh Crop Insurance Claim भुगतान में देरी नहीं करने के निर्देश

मंत्री रामविचार नेताम ने अधिकारियों को भुगतान प्रक्रिया से जुड़ी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने और पात्र किसानों के बैंक खातों में राशि अंतरित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

उद्यानिकी फसलों के लंबित बीमा दावों (Chhattisgarh Crop Insurance Claim) के भुगतान से संबंधित किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी। विभागीय अधिकारियों को तय समय-सीमा में कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh School Diwali Holiday : छत्तीसगढ़ में स्कूलों की दिवाली छुट्टी एक दिन बढ़ी, अब 11 नवंबर तक बंद रहेंगे विद्यालय

Back to top button