खेल

Rohit Sharma Century : लार्ड्स में रोहित का ऐतिहासिक शतक… सचिन, सईद अनवर समेत कई दिग्गज पीछे छूटे

भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Century) ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में ऐतिहासिक पारी खेलते हुए लॉर्ड्स के मैदान पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। रोहित ने अपने वनडे करियर का 34वां शतक जड़ते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)

Image

84 गेंदों में शतक, 138 रन की विस्फोटक पारी

रोहित शर्मा ने शतक (Rohit Sharma Century) सिर्फ 84 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने 110 गेंदों पर 138 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनकी पारी का अंत इंग्लैंड के स्पिनर जैकब बेथेल ने किया।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

Image

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

लॉर्ड्स में ऐसा करने वाले पहले भारतीय पुरुष बल्लेबाज

रोहित शर्मा लॉर्ड्स में वनडे शतक (Rohit Sharma Century) लगाने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले इस मैदान पर किसी भारतीय पुरुष बल्लेबाज का सर्वोच्च वनडे स्कोर 90 रन था, जो 2004 में सौरव गांगुली ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।

Image

39 साल की उम्र में बनाया नया रिकॉर्ड

रोहित ने 39 साल 80 दिन की उम्र में यह शतक लगाया। इसके साथ ही वह लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए। साथ ही भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हो गया।

Image

सचिन, सईद अनवर और डिविलियर्स को छोड़ा पीछे

इंग्लैंड में यह रोहित शर्मा का आठवां वनडे शतक (Rohit Sharma Century) है। इसके साथ ही वह विदेशी धरती पर किसी एक देश में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

विदेशी धरती पर किसी एक देश में सबसे ज्यादा वनडे शतक

  • 8 – रोहित शर्मा (इंग्लैंड)
  • 7 – सचिन तेंदुलकर (यूएई)
  • 7 – सईद अनवर (यूएई)
  • 7 – एबी डिविलियर्स (भारत)
  • 7 – क्विंटन डी कॉक (भारत)

Rohit Sharma Century एक और ऐतिहासिक उपलब्धि

इस शानदार पारी के साथ रोहित शर्मा (Rohit Sharma Century) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मुकाबलों और प्रतिष्ठित मैदानों पर उनका बल्ला हमेशा खास प्रदर्शन करता है। लॉर्ड्स में लगाया गया यह शतक उनके वनडे करियर की सबसे यादगार पारियों में शामिल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button