Mahtari Vandan Yojana 32nd Installment : महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, कल खाते में आएंगे 632 करोड़; जानें किसे मिलेगा लाभ
Mahtari Vandan Yojana 32nd Installment छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 8 अक्टूबर को 67 लाख 38 हजार 217 हितग्राहियों के बैंक खातों में 632 करोड़ 40 लाख 4 हजार 250 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में किस्त का भुगतान करेंगे।
किसे मिलेगा 32वीं किस्त का लाभ
अक्टूबर की किस्त (Mahtari Vandan Yojana 32nd Installment) के लिए ई-केवाइसी करा चुके 67 लाख 38 हजार 217 हितग्राहियों को भुगतान किया जाएगा। विभाग के अनुसार इस बार प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजना के तहत निर्धारित सहायता राशि सीधे बैंक खाते में मिलेगी। अक्टूबर की किस्त के लिए अद्यतन स्थिति में कुल 68 लाख 52 हजार 661 हितग्राही पात्र हैं। इनमें से 67 लाख 31 हजार 314 हितग्राहियों की राशि के भुगतान के लिए अनुमोदन किया गया है। इसके अलावा नियद नेल्लानार के 6 हजार 903 हितग्राहियों की 12वीं किस्त के भुगतान को भी इसमें शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें : ICC Rankings : विराट के जीरो ने बिगाड़ा खेल, गिल की बादशाहत कायम, अय्यर ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ईशान भी नंबर 1
Mahtari Vandan Yojana 32nd Installment कल दुर्ग से होगा भुगतान
महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana 32nd Installment) की राशि 8 अक्टूबर को दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा अंतरित की जाएगी। इस दौरान प्रदेश की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में राशि सीधे डीबीटी के जरिए पहुंचेगी। योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं के लिए ई-केवाइसी पूरा होना भुगतान की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण है। विभाग ने इसी आधार पर इस बार 67 लाख 38 हजार 217 हितग्राहियों को भुगतान के लिए शामिल किया है।
यह भी पढ़ें : Aadhaar PAN Address Update : आधार व पैन कार्ड में बदलना है पता? घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें आसान तरीका
31 किस्तों में मिल चुके हैं 20 हजार करोड़
प्रदेश में महतारी वंदन योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 को हुई थी। योजना का लाभ लेने के लिए 70 लाख 27 हजार 154 महिलाओं ने आवेदन किया था। इनमें से पात्र 70 लाख 9 हजार 578 महिलाओं को 10 मार्च 2024 को पहली बार सहायता राशि का अंतरण किया गया था। योजना शुरू होने से अब तक 31 किस्तों (Mahtari Vandan Yojana 32nd Installment) में 20,075.71 करोड़ रुपये की सहायता राशि अनुमोदित कर वितरित की जा चुकी है। 32वीं किस्त के भुगतान के बाद योजना के तहत दी गई कुल सहायता राशि बढ़कर 20,708.11 करोड़ रुपये हो जाएगी।
यह भी पढ़ें : Neha Malik London Look : लंदन में नेहा मलिक का देसी अंदाज, साड़ी में टॉवर ब्रिज के सामने कराया फोटोशूट
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में मदद
महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana 32nd Installment) के तहत डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के बैंक खातों में सहायता राशि पहुंचाई जाती है। सरकार के अनुसार इस राशि का उपयोग महिलाएं सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के साथ कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम के लिए भी कर रही हैं। 32वीं किस्त (Mahtari Vandan Yojana 32nd Installment) के भुगतान के साथ योजना के तहत अब तक दी गई सहायता राशि 20,708 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी। 8 अक्टूबर को होने वाला भुगतान प्रदेश की लाखों महिलाओं के खातों में सीधे पहुंचेगा।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Education News : विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर











